Thursday, November 26, 2026
27 C
Delhi

Bishnupur Music Festival: जहां इतिहास और संगीत की खुशबू बसी है

इमेजिन..एक ऐसी दुनिया जहां संगीत वक्त की सीमाओं को तोड़ देता है, जहां राग-रागिनियां प्राचीन मिट्टी के मंदिरों की दीवारों से टकराकर लौटती हैं, और जहां बंगाल की सांस्कृतिक विरासत सुरों की महफ़िल में जिंदा हो उठती है। यही है बिष्णुपुर म्यूजिक फेस्टिवल (Bishnupur Music Festival)..परंपरा और आधुनिकता का एक खू़बसूरत संगम। तेराकोटा के मंदिरों की पावन छांव में, बांकुड़ा की धरती पर एक ऐसा जादू बसता है, जो सदियों से संगीत के रूप में गूंजता आ रहा है।

Image-Social Media

बिष्णुपुर घराना: बंगाल की संगीत-रूह

बिष्णुपुर घराना (Bishnupur Gharana) हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की उन गिनी-चुनी विरासतों में से है, जो 13वीं सदी से ध्रुपद परंपरा को सहेजे हुए है। ये बंगाल का एकमात्र वोकल घराना है। एक ज़माने में ये मल्ल राजाओं के संरक्षण में फला-फूला, जो मुग़ल साम्राज्य के प्रति निष्ठा रखते थे। बिष्णुपुर उस दौर में पूर्वी भारत की सांस्कृतिक राजधानी हुआ करता था।

इस घराने की कहानी दिलचस्प है। बहादुर ख़ान, जो स्वयं तानसेन के वंशज थे, औरंगज़ेब के दरबार से भागकर बिष्णुपुर पहुंचे। राजा रघुनाथ सिंह देव द्वितीय ने उन्हें न सिर्फ पनाह दी, बल्कि संगीत की ख़िदमत का ऐसा मौक़ा दिया कि ये घराना सदियों तक फलता-फूलता रहा।

Image-incredibleindia.gov.in

म्यूजिक फेस्टिवल: सुरों का उत्सव

आज पश्चिम बंगाल पर्यटन विभाग की इस अनोखी पहल के ज़रिए बिष्णुपुर म्यूजिक फेस्टिवल उन्हीं पुरखों को खिराज-ए-तहसीन पेश करता है। लोकप्रियता और पहुंच के मामले में ये खजुराहो और कोणार्क डांस फेस्टिवल के मुक़ाबले खड़ा है। देश के नामचीन उस्ताद और गायक यहां अपने सुरों से समां बांधते हैं।

फेस्टिवल मदनमोहन मंदिर के पास आयोजित होता है। एक ऐसी जगह जहां इतिहास की महक हर तरफ़ फैली है। ये सिर्फ़ संगीत का उत्सव नहीं, बल्कि बंगाल की पूरी संस्कृति में डूब जाने का मौक़ा है।

Image-bishnupurwb.in

हस्तशिल्प और कलाओं का मेला

फेस्टिवल के मैदान में घूमते हुए आपको स्थानीय हस्तशिल्प, मूर्तियां, और हाथ से बुने-छपे कपड़े देखने को मिलेंगे। ये कलाकृतियां उस विरासत की गवाह हैं, जो पीढ़ी-दर-पीढ़ी सहेजी गई है। मैदान एक शानदार बाज़ार में बदल जाता है, जहां कला और संस्कृति की खुशबू हर तरफ़ बिखरी होती है।

Image-bishnupurwb.in

सितारों तले सुरों का जादू

लेकिन असली जान तो बिष्णुपुर घराने की परफ़ॉर्मेंस में है। इन कलाकारों का संगीत सदियों पुरानी परंपरा से निकलकर सुनने वालों की रूह तक पहुंचता है। तारों भरे आसमान के नीचे, सदियों पुराने मंदिरों की छांव में बैठकर जब ये सुर गूंजते हैं, तो लगता है जैसे वक़्त थम गया हो।

एक अमर विरासत

जब फेस्टिवल के आख़िरी सुर हवा में घुलते हैं, तो आप ख़ुद को सिर्फ़ एक पर्यटक नहीं, बल्कि सदियों पुरानी परंपरा का हिस्सा महसूस करते हैं। ये उत्सव बंगाल की उस संस्कृति की खिड़की है, जहां इतिहास, कला और संगीत एक साथ सांस लेते हैं।

Image- bishnupurwb.in

तो आइए, बांकुड़ा की उस धरती पर चलें, जहां इतिहास संगीत से मिलता है और बन जाइए बिष्णुपुर की उस सुरीली दास्तान का एक ख़ूबसूरत चैप्टर।

ये भी पढ़ें- वाराणसी की संकरी गलियों में बसा कांच के मोतियों को बनाने का हुनर, बनारस का छुपा हुआ फ़न

आप हमें Facebook, Instagram, Twitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते है।

Asma
Asma
असमा फातिमा एक अनुभवी मल्टीमीडिया स्टोरीटेलर हैं, जिन्हें टेलीविज़न, डिजिटल पत्रकारिता और डॉक्यूमेंट्री प्रोडक्शन में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने ETV News और Eenadu Digital से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की और Dailyhunt में हाइपरलोकल कंटेंट टीमों का नेतृत्व किया। वर्तमान में वह Banyan Infomedia में सीनियर मल्टीमीडिया कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में DNN24 और Kisan of India की हिंदी वेबसाइटों का नेतृत्व कर रही हैं। उनकी विशेषज्ञता सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक बदलाव, डॉक्यूमेंट्री, इंटरव्यू और SEO आधारित डिजिटल स्टोरीटेलिंग में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

नातिक़ लखनवी: लखनऊ की अदबी दुनिया से उभरा शायरी का एक ख़ास नाम

नातिक़ लखनवी उर्दू अदब के उन शायरों में शामिल...

हीरा देवी: पहाड़ की पगडंडी से रेड कारपेट तक

पैंसठ पार की हीरा देवी (Heera Devi) विनोद कापड़ी...

पीले पड़ते पन्नों में छिपा इतिहास, Goa सरकार की पुरानी Manuscripts को सहेजने की पहल

किसी पुराने दस्तावेज़ के पीले पड़ चुके पन्नों में...

Harike Wetland Festival: जहां परिंदों की चहचहाहट में गूंजता है पर्यावरण प्रेम

इमेजिन.. एक ऐसी जगह जहां ब्यास और सतलुज नदियों...

CodeYogi: Prashant Chaudhary की पहल से गांव के बच्चों के लिए खुल रहे टेक्नोलॉजी के दरवाज़े

क्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से गांव और छोटे...

Topics

नातिक़ लखनवी: लखनऊ की अदबी दुनिया से उभरा शायरी का एक ख़ास नाम

नातिक़ लखनवी उर्दू अदब के उन शायरों में शामिल...

हीरा देवी: पहाड़ की पगडंडी से रेड कारपेट तक

पैंसठ पार की हीरा देवी (Heera Devi) विनोद कापड़ी...

Harike Wetland Festival: जहां परिंदों की चहचहाहट में गूंजता है पर्यावरण प्रेम

इमेजिन.. एक ऐसी जगह जहां ब्यास और सतलुज नदियों...

CodeYogi: Prashant Chaudhary की पहल से गांव के बच्चों के लिए खुल रहे टेक्नोलॉजी के दरवाज़े

क्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से गांव और छोटे...

Guru Nanak Gurpurab 2026: इतिहास, अहमियत और मनाने की परंपराएं

गुरु नानक (Guru Nanak) देव जी का प्रकाश पर्व...

नातिक़ गुलावठी: शायरी के साथ आज़ादी की जंग में भी निभाया अहम किरदार

मौलाना सैयद अबुल हसन नातिक़ गुलावठी उर्दू अदब के...

Related Articles

Popular Categories