Wednesday, November 11, 2026
22 C
Delhi

छठ पूजा: जल, सूर्य और शुक्राने का वो त्योहार जो इंसान को इंसानियत सिखाता है

ज़रा सोचिए… करोड़ों लोग सुबह से पहले, ठंडे पानी में, भूखे-प्यासे, फलों की टोकरियां थामे क्यों उतर जाते हैं? इस सवाल का जवाब छठ पूजा (Chhath Puja) की पूरी रूह बयान करता है और ये शुरुआत होती है पानी से।

 Image- pexels.com

जब घाट ही बन जाता है मंदिर

छठ (Chhath Puja) ख़ास तौर से सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित है। चार दिन का ये अनुष्ठान कार्तिक मास में होता है। नहाय-खाय, खरना, संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य। बाक़ी त्योहार लोगों को मंदिर में ले जाते हैं, लेकिन छठ उन्हें खुले आसमान के नीचे ले आता है। नदी का किनारा, तालाब, पोखर या तैयार किया गया घाट ही मंदिर बन जाता है। शाम को डूबते सूरज को अर्घ्य, सुबह उगते सूरज को अर्घ्य। मायने साफ़ हैं, सूर्य रोशनी और गर्मी देता है, जल जीवन देता है, मिट्टी अन्न देती है। छठ तीनों को एक साथ परिवार के सामने रखकर शुक्राना कहता है।

तन और मन की पाकीज़गी

पहले दिन नहाय-खाय में श्रद्धालु नदी या तालाब में स्नान करते हैं और अक्सर वही जल घर लाकर प्रसाद पकाते हैं। स्नान को तन और मन की पाकीज़गी माना जाता है। छठ की सबसे मशहूर तस्वीर, जल में खड़ा श्रद्धालु, सूर्य की तरफ मुंह किए। पानी में फल, गन्ना, ठेकुआ अर्पित होते हैं। ये मुद्रा उन ताक़तों के सामने विनम्रता  दिखाती है जो इंसान को ज़िंदा रखती हैं।

नदी के घाट बन जाते हैं छोटे से शहर

बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड और नेपाल के हिस्सों में गंगा, गंडक, कोसी, सोन, बागमती जैसी नदियां परिवारों से भर जाती हैं। लोग टोकरियां लेकर आते हैं, लोकगीत गाते हैं और रात भर साथ बैठकर सुबह के अर्घ्य का इंतज़ार करते हैं। घाट सिर्फ़ पूजा की जगह नहीं, दादा-दादी पोते-पोतियों से मिलते हैं, पड़ोसी बोझ उठाने में मदद करते हैं। ये भक्ति का एक छोटा शहर है जो कुछ दिन रहता है और सालों याद रहता है।

सूरज जो सिखाता है ज़िंदगी का सबक़

तीसरे दिन डूबते सूरज को और चौथे दिन उगते सूरज को अर्घ्य। जो इंसान दोनों वक़्त पानी में खड़ा होता है, वो ज़िंदगी का सबक़ सीख लेता है। आख़िर में अंधेरा रोशनी को रास्ता देता है। 36 घंटे से ज़्यादा का निर्जला व्रत इस सबको गहराई देता है। जब व्रत खुलता है, तो राहत और ख़ुशी पूरे परिवार की होती है।

धरती से लेकर सूरज तक का शुक्राना

बांस की टोकरियां, सूप, नारियल, गन्ना, फल, ठेकुआ हर चीज़ धरती से आती है। सूरज फसल पकाता है, पानी खेत सींचता है, मिट्टी जड़ें थामती है, किसान अन्न बनाता है। मतलब कि अर्घ्य पूरे तंत्र का शुक्राना है। नदी का किनारा फ़सल का मंच बन जाता है।

 Image- pexels.com

हफ़्तों पहले से शुरू होती है घाटों की सफ़ाई

छठ की सबसे हैरान करने वाली बात  कि हफ़्तों पहले से घाटों की सफ़ाई शुरू हो जाती है। प्लास्टिक, फूलों का कचरा, खरपतवार हटाए जाते हैं, रास्ते ठीक किए जाते हैं ताकि बुज़ुर्ग और बच्चे सुरक्षित चल सकें। पुराने ज़माने में पड़ोसी ये काम हाथ से करते थे। इसे ही भक्ति मानते थे। जिस नदी को अर्घ्य का गवाह माना जाए, वो गवाही के क़ाबिल भी होनी चाहिए।  

ज़ीरो-वेस्ट- छठ का पैग़ाम

पटना जैसे शहरों में अब शानदार प्लानिंग होती है। यहां  रोशनी, बैरिकेड, पीने का पानी, टंपरेरी टॉयलेट्स, चेंजिंग रूम। नगर निगम ने चुनिंदा घाटों पर ज़ीरो-वेस्ट छठ शुरू किया है। अलग-अलग डस्टबिन, गीले कचरे से खाद, प्लास्टिक पर पाबंदी। मक़सद साफ़ है, भीड़ कचरा पैदा करती है, और अगर जैविक कचरा प्लास्टिक से अलग रखा जाए तो नदी में कम जाएगा।

दोबारा इस्तेमाल होने वाली या नैचुरल चीज़ें अपनाएं

पुराने सामान जिसमें बांस की टोकरियां, सूप, मिट्टी के दीये, फूल, गन्ना। सब आसानी से मिट्टी में मिल जाते हैं। मुसीबत नई चीज़ों से आती है जैसे प्लास्टिक सजावट, सिंथेटिक सामान, पटाखे। हल सीधा है, दोबारा इस्तेमाल होने वाली या नैचुरल चीज़ें अपनाएं, सिंगल-यूज़ प्लास्टिक से बचें।

सिर्फ त्योहार पर सफाई नहीं

कुछ जगहों पर नदियां सिर्फ़ त्योहार के लिए साफ़ होती हैं और बाक़ी साल अनदेखी रहती हैं। सफ़ाई आख़िरी अर्घ्य के साथ ख़त्म हो जाए, तो काम अधूरा है। बेहतर होगा कि मोहल्ला अपने तालाब की देखरेख करे, कचरा डालना बंद करे, नालों पर नज़र रखे। छठ से पहले की सफ़ाई नदी से किया गया वादा बने। भीड़ जाने के बाद इसे कूड़े का ढेर नहीं समझा जाएगा।

काम कौन करता है?

सरकार डस्टबिन, सफ़ाई कर्मचारी, कम्पोस्ट सिस्टम, रोशनी दे सकती है ये सब मददगार है। लेकिन छठ की असली ताक़त आम लोगों की तैयारी में है। परिवार साथ मिलकर घाट साफ़ करता है, पड़ोसी रास्ता ठीक करते हैं, नौजवान बुज़ुर्गों को पानी तक पहुंचाते हैं। जब पर्यावरण की फ़िक्र रिवायत से आए, तो वो साझा आदत बन जाती है।

त्योहार हमसे क्या कहता है?

 छठ सिखाता है कि ईश्वर हमारे आस-पास की दुनिया में ही बसता है। उगते सूरज में, बहती नदी में, पकती फ़सल में, और उसे बचाने के इंसानी फ़ैसले में। साफ़ किया हुआ घाट, प्लास्टिक-फ्री अर्घ्य और त्योहार के बाद भी संभाली गई नदी,  ये सब भी उसी दुआ का हिस्सा हैं।

ये भी पढ़ें-ज़मीन के नीचे छिपा था चोलों का ख़जाना : नागपट्टिनम से निकली नटराज-शिवकामी की दुर्लभ कांस्य मूर्तियां

आप हमें Facebook, Instagram, Twitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

प्राचीन पंजाब में मौजूद है दुनिया की सबसे पुरानी यूनिवर्सिटीज़ में से एक ‘Taxila’

प्राचीन दुनिया का बड़ा इल्मी मरकज़: तक्षशिला (Taxila) की...

अमीर क़ज़लबाश: शायरी में समाज का आईना दिखाने वाले शायर

“उसी का शहर वही मुद्दई वही मुंसिफ़हमें यक़ीं था...

अज़ीम अमरोहवी: अस्र-ए-हाज़िर के मीर और मर्सिया-निगारी के रौशन चराग़

उर्दू अदब में मर्सिया-निगारी एक बहुत एहतराम वाली सिन्फ़...

तीन सदियों का हुनर, एक अनमोल विरासत-बुंदेलखंड की Bell Metal Craft

Bell Metal Craft:मध्य प्रदेश की उत्तरी सरहद पर बसे...

Topics

अमीर क़ज़लबाश: शायरी में समाज का आईना दिखाने वाले शायर

“उसी का शहर वही मुद्दई वही मुंसिफ़हमें यक़ीं था...

अज़ीम अमरोहवी: अस्र-ए-हाज़िर के मीर और मर्सिया-निगारी के रौशन चराग़

उर्दू अदब में मर्सिया-निगारी एक बहुत एहतराम वाली सिन्फ़...

तीन सदियों का हुनर, एक अनमोल विरासत-बुंदेलखंड की Bell Metal Craft

Bell Metal Craft:मध्य प्रदेश की उत्तरी सरहद पर बसे...

Mandana: कभी हर आंगन की शान थी ये कला, अब क्यों खो रही है अपनी पहचान?

राजस्थान की मिट्टी में यहां की संस्कृति और परंपराओं...

शौकत थानवी: हंसी के सौदागर और “स्वदेशी रेल” के मुसन्निफ़

उर्दू अदब में बहुत कम किताबों को वो मक़बूलियत...

Bhai Dooj 2026: तारीख़, शुभ मुहूर्त, महत्व और पारंपरिक रस्में

भाई-बहन का रिश्ता दुनिया के सबसे प्यारे रिश्तों में...

Related Articles

Popular Categories