Sunday, May 31, 2026
32.1 C
Delhi

मधुबाला ‘The Biggest Star in the World’ : हुस्न का वो फ़साना जो मोहब्बत का अफ़साना बन गया

आज अगर मधुबाला (Madhubala) जिंदा होतीं तो उनकी उम्र 91 साल होती। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था। हिंदी सिनेमा की सबसे खूबसूरत अदाकारा महज़ 36 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गई। मधुबाला को ‘वीनस ऑफ इंडियन सिनेमा’ (Venus of Indian Cinema) कहा जाता था। 14 फरवरी 1933 को दिल्ली में जन्मी मुमताज जहां बेगम देहलवी को दुनिया मधुबाला के नाम से जानती है । इनकी पैदाइश वैलेंटाइन डे के दिन हुई लेकिन ख़ूबसूरती की मल्लिका खुद प्रेम की ऐसी दास्तान लिख गई जो आज भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं।

शुरुआत: जब गरीबी ने दी पहचान

दिल्ली के करोल बाग में पैदा हुई मुमताज जहां बेगम देहलवी के वालिद अताउल्ला ख़ान पेशावर के खानदानी पठान थे। इंपीरियल टोबैको से नौकरी जाने के बाद परिवार मुंबई आ गया। ग्यारह बच्चों वाले इस परिवार के पास खाने के लाले पड़ गए। मालाड़ के एक गौशाले में उनका ठिकाना था।

1944 में मुंबई के गोदी में हुए भीषण धमाके ने उनका घर तहस-नहस कर दिया। किस्मत देखिए कि वो परिवार सिनेमा देखने गया हुआ था। शायद यही वो पल था जब तय हो गया कि मधुबाला को सिनेमा की दुनिया में चमकना है।

महल से मुगल-ए-आज़म तक

नौ साल की उम्र में बाल कलाकार के रूप में फिल्म ‘बसंत’ (The film ‘Basant’) से शुरुआत करने वाली मधुबाला ने 1947 में ‘नील कमल’ से हीरोइन के रूप में कदम रखा। लेकिन असली पहचान मिली 1949 में ‘महल’ से। कमाल अमरोही (Kamal Amrohi) ने कई बड़ी हीरोइनों को ठुकराकर इस नई चेहरे पर भरोसा जताया था।

‘आएगा आने वाला’ गाने में उनकी रहस्यमयी आंखों ने दर्शकों पर जादू कर दिया। ये गाना उस ज़माने में इतना फेमस हुआ कि सड़कों पर लोग सीटी बजाने लगे थे।

1960 में आई ‘मुगल-ए-आजम’ (‘Mughal-e-Azam’) में अनारकली के किरदार ने उन्हें अमर कर दिया। वो सीन जहां जब मधुबाला को लोहे की मोटी बेड़ियों में बांधकर बादशाह अकबर के सामने लाया जाता है. वो सीन आज भी हर कलाकार के लिए अभिनय का पाठ है।

इंटरनेशनल पहचान: हॉलीवुड का ऑफर और टाइम मैगज़ीन

1952 में अमेरिका की Theatre Arts magazine ने उन्हें “द बिगेस्ट स्टार इन द वर्ल्ड” (The Biggest Star in the World) कहा था। ये उस ज़माने की बात है जब इंटरनेट नहीं था और हॉलीवुड भारतीय सिनेमा को ज्यादा नहीं जानता था।

ऑस्कर विजेता निर्देशक फ्रैंक कैप्रा उन्हें हॉलीवुड ले जाना चाहते थे। लेकिन पिता की सख्त सोच के आगे ये सपना टूट गया। ‘लाइफ’ मैगजीन के फोटोग्राफर जेम्स बर्क (Life magazine photographer James Burke) ने उनकी जो तस्वीरें खींचीं, वे आज भी फोटोग्राफी के इतिहास में दर्ज हैं।

दिलीप कुमार: अधूरे प्यार की दास्तान

मधुबाला और दिलीप कुमार की मुलाकात 1944 में ‘ज्वार भाटा’ के सेट पर हुई थी। ‘तराना’ (1951) की शूटिंग के दौरान ये दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने साथ में चार फिल्में कीं – ‘तराना’, ‘संगदिल’, ‘अमर’ और ‘नया दौर’।

लेकिन ये लव स्टोरी प्रेम कहानी सुखद अंत तक नहीं पहुंच पाई। असली दर्द तब हुआ जब ‘नया दौर’ से जुड़े विवाद में दिलीप कुमार ने कोर्ट में उनके ख़िलाफ गवाही दे दी। मदुबाला चाहती थीं कि दिलीप उनके पिता से माफी मांगें। दिलीप ने कहा, ‘पिता को छोड़ दो।’ लेकिन मदुबाला ने बहुत ही खामोशी के साथ इसका जवाब दिया।  

बहन के मुताबिक, उन्होंने आख़िरी दिनों तक दिलीप की तस्वीर अपने पास रखी थी।

किशोर कुमार से शादी और टूटता दिल

दिलीप से नाराज़गी में उन्होंने 1960 में किशोर कुमार से शादी कर ली। लेकिन ये रिश्ता भी सुखद नहीं रहा। शादी के बाद किशोर कुमार ने उन्हें फिल्मों में काम करने से रोकना शुरू कर दिया। मदुबाला अपने परिवार से भी दूर हो गईं। कहा जाता है कि किशोर उनके साथ मारपीट भी करते थे।

दिल का छेद: जब पता चला बीमारी का राज़

1954 में मद्रास में ‘बहुत दिन हुए’ की शूटिंग के दौरान अचानक उन्हें खून की उल्टी हुई। तब पता चला कि उनके दिल में पैदाइशी छेद है, वेंट्रिकुलर सेप्टल डिफेक्ट। उस ज़माने में भारत में इसका इलाज मुमकिन नहीं था।

1960 तक उनकी हालत इतनी ख़राब हो गई कि उन्होंने नौ साल बिस्तर पर बिताए। 1966 में कुछ सुधार हुआ तो ‘चालाक’ फिल्म की शूटिंग शुरू की। लेकिन उनका शरीर अब ज्यादा काम बर्दाश्त नहीं कर सकता था।

आख़िरी वक्त और रहस्यमयी मौत

फरवरी 1969 में पीलिया और दिल का दौरा पड़ने से उनकी हालत गंभीर हो गई। 23 फरवरी 1969 को अपने 36वें जन्मदिन के ठीक नौ दिन बाद वह इस दुनिया से चली गईं।

जब वो मरीं तो उनके पास न तो दिलीप थे, न किशोर। किशोर कुमार शूटिंग पर थे और ख़बर मिलने के बावजूद नहीं आए। उन्हें जुहू मुस्लिम कब्रिस्तान में दफनाया गया।

लेकिन 2010 में एक विवादास्पद घटना हुई। उनकी कब्र को हटा दिया गया और उनके अवशेष कहीं और ले जाए गए। आज भी कोई नहीं जानता कि हिंदी सिनेमा की वीनस की आखिरी निशानी कहां है।

कुछ अनकही बातें

क्या आप जानते हैं कि ‘मुगल-ए-आजम’ के सेट पर मदुबाला अक्सर बेहोश हो जाती थीं? डॉक्टर ने सख्त मना किया था, लेकिन वो फिल्म पूरी करना चाहती थीं। उनका जोश और जुनून देखते ही बनता था।

एक और बात – 1961 में फिल्म ‘मुगल-ए-आज़म’ के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर नामांकन (Filmfare Award Nomination) मिला था, लेकिन वह अवार्ड नहीं जीत पाईं।

विरासत

आज भी जब कोई हिंदी सिनेमा की सबसे खूबसूरत अदाकारा का नाम पूछता है, तो जुबां पर सबसे पहले नाम आता है – मदुबाला। उनकी आंखों में एक उदासी थी, एक गहराई थी। वो उदासी उनके किरदारों में ढल गई।

उनकी जिंदगी हमें सिखाती है कि शोहरत और पैसा सब कुछ नहीं होते। असली चीज है प्यार, अपनापन और सेहत। मदुबाला के पास सब कुछ था, लेकिन फिर भी वो अकेली थीं।

हम उन्हें याद करते हैं – एक ऐसी अदाकारा के रूप में जिसने कम उम्र में ही सिनेमा को अमर किरदार दिए, जिसकी मुस्कान आज भी हमारे दिलों में बसती है, और जिसकी आंखों की नमी आज भी हमें सिखाती है कि सितारे भी कितने अकेले होते हैं।

ये भी पढ़ें: From Visa Dispute to Uranium Deal: भारत-कनाडा फिर से बढ़ा रहे हैं दोस्ती के हाथ

आप हमें FacebookInstagramTwitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

रोगाणुओं की प्रतिरोध क्षमता का एआई के ज़रिये मुकाबला

यू.एस. सेंटर्स फ़ॉर डिज़ीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन भारत के...

भारत की ‘Tea City of India’: जिसकी चाय की चुस्कियां पूरी दुनिया लेती है

भारत में चाय (Tea) लोगों की रोज़मर्रा की ज़िंदगी...

Topics

रोगाणुओं की प्रतिरोध क्षमता का एआई के ज़रिये मुकाबला

यू.एस. सेंटर्स फ़ॉर डिज़ीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन भारत के...

भारत की ‘Tea City of India’: जिसकी चाय की चुस्कियां पूरी दुनिया लेती है

भारत में चाय (Tea) लोगों की रोज़मर्रा की ज़िंदगी...

उत्तराखंड की ट्रेडिशनल थाली: पहाड़ों की रूह, ज़ायकों का जश्न

ज़रा सोचिए... सुबह का वक़्त है। सामने बर्फ़ से...

Padma Shri 2026: 30 हज़ार शो, गायों की सेवा और Mir Haji Kasam का सफ़र

कुछ लोग अपनी बातों से पहचाने जाते हैं और...

Related Articles

Popular Categories