Thursday, February 26, 2026
29.6 C
Delhi

हिमाचल प्रदेश के छात्रों का हैदराबाद दौरा: ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ पहल के तहत सांस्कृतिक आदान-प्रदान

भारत सरकार की ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ पहल को लेकर आयोजित युवा संगम कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के छात्रों और युवाओं का एक दल हैदराबाद आया। इस दल का नेतृत्व एनआईटी हमीरपुर के डॉ. परम सिंह ने किया। हैदराबाद में उनका स्वागत मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी (MANUU) के स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज़्म के प्रमुख और डीन, प्रो. मोहम्मद फरियाद ने किया। प्रो. फरियाद ने दक्कन क्षेत्र की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर के बारे में विस्तार से जानकारी दी और इसके उर्दू साहित्य और कला में योगदान को समझाया।

प्रतिनिधिमंडल ने MANUU यूनिवर्सिटी का दौरा किया और यहां के अलग-अलग विभागों और स्कूलों का सफ़र किया। इस दौरान उन्हें उर्दू साहित्य, कला और दक्कन की परंपराओं के बारे में गहरी जानकारी मिली। इसके बाद, प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों, जैसे सालार जंग संग्रहालय और चारमीनार का भी दौरा किया। इन स्थलों ने उन्हें हैदराबाद की समृद्ध संस्कृति और विरासत से परिचित कराया।

युवा संगम कार्यक्रम का उद्देश्य भारत के युवाओं को अलग-अलग राज्यों की सांस्कृतिक और विकासात्मक उपलब्धियों से अवगत कराना है। यह पहल राज्यों के बीच आपसे संबंधों को मज़बूत करने, राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने और यादगार अनुभव देने का काम करती है। इस यात्रा ने हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना के युवाओं के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा दिया और दोनों राज्यों के बीच बेहतर समझ और सहयोग स्थापित की।

इस ख़बर को आगे पढ़ने के लिए hindi.awazthevoice.in पर जाएं

ये भी पढ़ें: असम के सोनापुर का Mayfair Spring Valley Resort: बच्चों के लिए बना ख़ास किड ज़ोन

आप हमें FacebookInstagramTwitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

आख़िर पंजाब में माइग्रेंट वर्कर्स का विरोध क्यों हो रहा है?

माइग्रेंट वर्कर्स का विरोध करने वाले लोग दावा करते हैं कि पंजाब में 70 लाख से 1.5 करोड़ के बीच माइग्रेंट वर्कर्स रहते हैं। लेकिन सच तो ये है कि किसी के पास साफ़, वेरिफाइड नंबर नहीं हैं। वे जो आंकड़े बताते हैं, वे असलियत से बहुत दूर लगते हैं।

Gurdwara Sri Dukh Niwaran Sahib: जहां हर तकलीफ़ का हल और दिल को सुकून मिलता है

Gurdwara Sri Dukh Niwaran Sahib सिर्फ़ एक इबादतगाह नहीं,...

Gurdaspur killings: सीमा पार से खतरों का बदलता चेहरा

पंजाब के गुरदासपुर ज़िले में एक बॉर्डर आउटपोस्ट पर दो पुलिसवालों - असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर गुरनाम सिंह और होम गार्ड अशोक कुमार की हत्या ने भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर बढ़ते सुरक्षा ख़तरों (Gurdaspur killings: Changing face of cross-border threats) को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं।

Goodword Publication: बच्चों में तालीम, तसव्वुर और पॉज़िटिव सोच की एक रोशन मिसाल

Goodword दरअसल CPS International यानी सेंटर फॉर पीस एंड स्पिरिचुअलिटी से...

Bagh printing: सिंध से बाग तक का सफ़र, जहां रंगों में बसती है परंपरा

बाग प्रिंटिंग से जुड़े खत्री समुदाय का मूल निवास वर्तमान पाकिस्तान के सिंध क्षेत्र में माना जाता है। समय के साथ यह समुदाय राजस्थान के मालवा-मारवाड़ क्षेत्रों से होता हुआ मध्य प्रदेश के धार ज़िले के बाग गांव में आकर बस गया। यहां की बाग नदी का पानी इस छपाई के लिए बेहद उपयुक्त साबित हुआ।

Topics

आख़िर पंजाब में माइग्रेंट वर्कर्स का विरोध क्यों हो रहा है?

माइग्रेंट वर्कर्स का विरोध करने वाले लोग दावा करते हैं कि पंजाब में 70 लाख से 1.5 करोड़ के बीच माइग्रेंट वर्कर्स रहते हैं। लेकिन सच तो ये है कि किसी के पास साफ़, वेरिफाइड नंबर नहीं हैं। वे जो आंकड़े बताते हैं, वे असलियत से बहुत दूर लगते हैं।

Gurdaspur killings: सीमा पार से खतरों का बदलता चेहरा

पंजाब के गुरदासपुर ज़िले में एक बॉर्डर आउटपोस्ट पर दो पुलिसवालों - असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर गुरनाम सिंह और होम गार्ड अशोक कुमार की हत्या ने भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर बढ़ते सुरक्षा ख़तरों (Gurdaspur killings: Changing face of cross-border threats) को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं।

Goodword Publication: बच्चों में तालीम, तसव्वुर और पॉज़िटिव सोच की एक रोशन मिसाल

Goodword दरअसल CPS International यानी सेंटर फॉर पीस एंड स्पिरिचुअलिटी से...

Bagh printing: सिंध से बाग तक का सफ़र, जहां रंगों में बसती है परंपरा

बाग प्रिंटिंग से जुड़े खत्री समुदाय का मूल निवास वर्तमान पाकिस्तान के सिंध क्षेत्र में माना जाता है। समय के साथ यह समुदाय राजस्थान के मालवा-मारवाड़ क्षेत्रों से होता हुआ मध्य प्रदेश के धार ज़िले के बाग गांव में आकर बस गया। यहां की बाग नदी का पानी इस छपाई के लिए बेहद उपयुक्त साबित हुआ।

पढ़ाई का ऐसा माहौल कि 18 किमी दूर से आते हैं स्टूडेंट्स: जानिए कश्मीर की Iqbal Library की कहानी

हर सुबह, समीना बीबी इकबाल लाइब्रेरी-कम-स्टडी सेंटर (Iqbal Library)...

हुनर की मिसाल बने बबलू कुमार, PM Vishwakarma मंच पर बढ़ाया बिहार का गौरव

बिहार के गया ज़िले के रहने वाले बबलू कुमार...

Related Articles

Popular Categories