Thursday, July 9, 2026
26 C
Delhi

अजमेर में 813वें ख्वाजा गरीब नवाज़ उर्स की शुरुआत, पीएम मोदी भेजेंगे चादर

राजस्थान के अजमेर में स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती के 813वें उर्स की शुरुआत बुधवार को चांद दिखने के साथ हो गई है। सूफ़ी फाउंडेशन के चेयरमैन और दरगाह के गद्दीनशीन हाजी सैयद सलमान चिश्ती ने इस मौके पर सभी को उर्स की मुबारकबाद दी। हाजी सैयद सलमान चिश्ती ने कहा, यह मौका अमन, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देता है।” उन्होंने बताया कि पिछले 10 सालों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर साल दरगाह में चादर भेज रहे हैं। यह परंपरा 1947 से चली आ रही है, जब से देश आज़ाद हुआ। हर साल प्रधानमंत्री दरगाह में चादर के साथ अमन और भाईचारे का संदेश भी भेजते हैं।

खादिम सैयद मुनव्वर चिश्ती ने जानकारी दी कि उर्स की शुरुआत के साथ ही दरगाह का जन्नती दरवाजा भी खोल दिया गया है, जो साल में केवल चार बार खुलता है। यह दरवाजा छह दिनों तक खुला रहेगा। मान्यता है कि जन्नती दरवाजे से होकर दरगाह में ज़ियारत करने वालों को जन्नत नसीब होती है। इस वजह से बड़ी संख्या में ज़ायरीन यहां आते हैं।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जनवरी 2025 को दरगाह में चादर भेजेंगे। उनकी तरफ से केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू चादर लेकर अजमेर जाएंगे। प्रधानमंत्री एक दिन पहले दिल्ली में दरगाह से जुड़े प्रतिनिधियों को यह चादर सौंपेंगे, जो इसे अजमेर तक ले जाएंगे।

इस ख़बर को आगे पढ़ने के लिए hindi.awazthevoice.in पर जाएं

ये भी पढ़ें: ग़ज़लों की जान, मुशायरों की शान और उर्दू अदब राहत इंदौरी के नाम

आप हमें FacebookInstagramTwitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

नालंदा का ‘शिल्प ग्राम’: जहां कला रोज़गार बनती है और महिलाएं मिसाल

जब भी बिहार के नालंदा का ज़िक्र होता है,...

हिमायत अली शायर: जिनकी कलम ने मोहब्बत और वतन दोनों को आवाज़ दी

उर्दू अदब की दुनिया में पहचान सिर्फ़ उनके अशआर...

Topics

हिमायत अली शायर: जिनकी कलम ने मोहब्बत और वतन दोनों को आवाज़ दी

उर्दू अदब की दुनिया में पहचान सिर्फ़ उनके अशआर...

प्राचीन प्रम्बानन मंदिर: PM मोदी की इंडोनेशिया यात्रा का ऐतिहासिक पहलू

जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का क़ाफ़िला इंडोनेशिया पहुंचा, तो...

दिलावर फ़िगार: हंसते-हंसाते समाज का आईना दिखाने वाले शायर 

उर्दू अदब में कुछ नाम ऐसे हैं जिन्होंने लोगों...

Related Articles

Popular Categories