Friday, October 16, 2026
24.8 C
Delhi

मौलवी शौका अली मालीपोर को 2024 में ‘सैय्यद अब्दुल रहमान अल अजहरी पुरस्कार’

केरल यूनिवर्सिटी के अरबी भाषा विभाग के पूर्व छात्र, शैक्षिक विद्वान और लेखक मौलवी शौका अली मालीपोर को साल 2024 के लिए “सैय्यद अब्दुल रहमान अल अजहरी” पुरस्कार से सम्मानित करने का ऐलान किया है। यह पुरस्कार उन्हें अरबी भाषा के प्रचार-प्रसार और अनुवाद के क्षेत्र में उनके शानदार योगदान के लिए दिया जाएगा।

सैय्यद अब्दुल रहमान अल अजहरी अल-एदारौसी के सम्मान में 2017 में यह पुरस्कार स्थापित किया गया था। यह हर साल उन व्यक्तियों को दिया जाता है, जिन्होंने केरल में अरबी भाषा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हो। इस वर्ष के पुरस्कार चयन के लिए जूरी में कई प्रमुख शिक्षाविद और विशेषज्ञ शामिल थे, जिनमें कालीकट विश्वविद्यालय के पूर्व रजिस्ट्रार और अरबी विभाग के प्रमुख डॉ. अब्दुल मजीद अदोमा, डॉ. जमाल अल-दीन अल-फारूकी, डॉ. नज़र अल-दीन, और डॉ. ताज अल-दीन अल-मन्नानी जैसे प्रसिद्ध नाम शामिल थे।

इस अवसर पर विभाग के अधिकारियों डॉ. हफीज़ बौजल, डॉ. हरिथ अल-अशारी, और डॉ. नौशाद अल-हदावी ने मौलवी शौका अली मालीपोर के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस पुरस्कार के ज़रिए अरबी भाषा और उसकी वैश्विक पहचान को बढ़ावा देने वाली कोशिशों को सम्मानित किया जाता है। यह पुरस्कार समारोह जनवरी महीने में अंतर्राष्ट्रीय अरबी भाषा दिवस के मौके पर केरल विश्वविद्यालय के अरबी भाषा विभाग में आयोजित किया जाएगा। विजेता को सर्टिफिकेट और एक स्मारक शील्ड दी जाएगी।

इस ख़बर को आगे पढ़ने के लिए hindi.awazthevoice.in पर जाएं

ये भी पढ़ें: डॉ. साइमा पॉल का शानदार इनोवेशन: अब Tea Bags में फेमस कश्मीरी नून टी

आप हमें Facebook, Instagram, Twitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

हसन नईम: ग़म को अपनी ताक़त बनाने वाले शायर

हसन नईम ने अपनी शायरी के ज़रिए ज़िंदगी के...

5,000 घंटे की उड़ान, चार दशक की ख़िदमत: Air Chief Marshal AP Singh का शानदार सफ़र

जब कोई लड़ाकू विमान आवाज़ की रफ़्तार को पार...

वहीद अख़्तर: शायरी, फ़लसफ़े और इल्म की दुनिया का एक अहम नाम

उर्दू अदब की दुनिया में शायरी सिर्फ़ अल्फ़ाज़ का...

Topics

हसन नईम: ग़म को अपनी ताक़त बनाने वाले शायर

हसन नईम ने अपनी शायरी के ज़रिए ज़िंदगी के...

5,000 घंटे की उड़ान, चार दशक की ख़िदमत: Air Chief Marshal AP Singh का शानदार सफ़र

जब कोई लड़ाकू विमान आवाज़ की रफ़्तार को पार...

वहीद अख़्तर: शायरी, फ़लसफ़े और इल्म की दुनिया का एक अहम नाम

उर्दू अदब की दुनिया में शायरी सिर्फ़ अल्फ़ाज़ का...

मुजतबा हुसैन: हंसी के पीछे छुपी सच्चाई का बेमिसाल क़लमकार

उर्दू अदब में तंज़-ओ-मज़ाह की बात हो और मुजतबा...

Balbir Singh Senior: भारतीय हॉकी को गोल्ड की राह दिखाने वाले

भारतीय हॉकी के इतिहास में जब भी बड़े खिलाड़ियों...

Related Articles

Popular Categories