Friday, October 16, 2026
21.2 C
Delhi

असगर अली: कला के ज़रिए सद्भाव का पैग़ाम देने वाले प्रेरणादायक कलाकार

असगर अली, एक ऐसा नाम जो कला की दुनिया में अपनी अनूठी पहचान बना चुका है। श्रीकृष्ण पर आधारित 50 से ज़्यादा पेंटिंग्स बनाने वाले इस कलाकार ने अपनी मेहनत और लगन से कई विश्व रिकॉर्ड कायम किये हैं।  असगर का कहना है कि कला वो नहीं है जो आप देखते हैं, बल्कि वह है जो आप दूसरों को महसूस कराते हैं।

श्रीकृष्ण से प्रेरित पेंटिंग्स

असगर अली ने श्रीकृष्ण के बाल रूप, युवावस्था और उनकी लीलाओं पर आधारित 50 से ज़्यादा पेंटिंग बनाई हैं। उनका कहना है कि श्रीकृष्ण के बाल रूप की मासूमियत और उनकी बांसुरी और मोर पंख का आकर्षण हर कलाकार को अट्रैक्ट करता है। असगर ने मथुरा, वृंदावन और यमुना घाटों पर वक्त बिताकर श्रीकृष्ण की गहराई को समझा और अपनी पेंटिंग में उसे उतारा। उनकी सबसे प्रिय पेंटिंग वो है जिसमें कृष्ण एक गोपी को पेड़ के पीछे से मुस्कुराते हुए देख रहे हैं।

संघर्ष से सफलता तक का सफ़र

दिल्ली के द्वारका में मौजूद ‘कलाभूमि’ संस्थान के संस्थापक असगर अली का सफर संघर्ष और दृढ़ संकल्प का उदाहरण है। इस्लाम में चित्रकारी को मान्यता न मिलने के बावजूद, असगर ने अपने जुनून को जारी रखा। उन्होंने अपनी कला की शुरुआत शाहबाद गांव में 30 बच्चों को सिखाने से की और आज उनके संस्थान में 7,000 से अधिक छात्र कला सीख रहे हैं।


विश्व रिकॉर्ड्स और अंतरराष्ट्रीय पहचान

असगर अली ने 50×30 फीट की एक विशाल पेंटिंग बनाई, जो अयोध्या में राम मंदिर की स्थापना के मौक़े पर बनाई गई और विश्व रिकॉर्ड में दर्ज हुई। उनकी कलाभूमि संस्था ने कई विश्व रिकॉर्ड बनाए हैं, जिनमें लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स शामिल हैं। उन्होंने भारतीय करंसी के पुराने 500 रुपये के नोट पर भी पेंटिंग बनाई।

विदेशों में पहचान

असगर अली की कलाकृतियां दुबई, सिंगापुर और थाईलैंड जैसे देशों में प्रदर्शित हो चुकी हैं। उनकी एक पेंटिंग दुबई में 45 लाख रुपये में बिकने के लिए नामांकित हुई थी, लेकिन उसे बेचने से मना कर दिया क्योंकि वह उनके दिल के करीब थी। असगर का कहना है कि एक कलाकार का कोई दायरा नहीं होता। वह अपनी कला के ज़रिए से आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करना चाहते हैं। नई चीज़ें आज़माने और गलतियों से सीखने को वे सफलता का सबसे बड़ा मंत्र मानते हैं।

इस ख़बर को आगे पढ़ने के लिए hindi.awazthevoice.in पर जाएं

ये भी पढ़ें: डॉ. साइमा पॉल का शानदार इनोवेशन: अब Tea Bags में फेमस कश्मीरी नून टी

आप हमें Facebook, Instagram, Twitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं







LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

हसन नईम: ग़म को अपनी ताक़त बनाने वाले शायर

हसन नईम ने अपनी शायरी के ज़रिए ज़िंदगी के...

5,000 घंटे की उड़ान, चार दशक की ख़िदमत: Air Chief Marshal AP Singh का शानदार सफ़र

जब कोई लड़ाकू विमान आवाज़ की रफ़्तार को पार...

वहीद अख़्तर: शायरी, फ़लसफ़े और इल्म की दुनिया का एक अहम नाम

उर्दू अदब की दुनिया में शायरी सिर्फ़ अल्फ़ाज़ का...

Topics

हसन नईम: ग़म को अपनी ताक़त बनाने वाले शायर

हसन नईम ने अपनी शायरी के ज़रिए ज़िंदगी के...

5,000 घंटे की उड़ान, चार दशक की ख़िदमत: Air Chief Marshal AP Singh का शानदार सफ़र

जब कोई लड़ाकू विमान आवाज़ की रफ़्तार को पार...

वहीद अख़्तर: शायरी, फ़लसफ़े और इल्म की दुनिया का एक अहम नाम

उर्दू अदब की दुनिया में शायरी सिर्फ़ अल्फ़ाज़ का...

मुजतबा हुसैन: हंसी के पीछे छुपी सच्चाई का बेमिसाल क़लमकार

उर्दू अदब में तंज़-ओ-मज़ाह की बात हो और मुजतबा...

Balbir Singh Senior: भारतीय हॉकी को गोल्ड की राह दिखाने वाले

भारतीय हॉकी के इतिहास में जब भी बड़े खिलाड़ियों...

Related Articles

Popular Categories