Friday, October 16, 2026
24.8 C
Delhi

जामिया मिल्लिया इस्लामिया के स्टूडेंट्स ध्रुव और अभिषेक ने सीनियर नेशनल तीरंदाजी में बनाई जगह

जामिया मिल्लिया इस्लामिया के स्टूडेंट्स ने यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, कड़कड़डूमा में आयोजित नेशनल ट्रायल्स में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। उनके शानदार प्रदर्शन के दम पर दो स्टूडेंट्स का चयन 15 दिसंबर से झारखंड के जमशेदपुर में होने वाले 44वें सीनियर नेशनल तीरंदाजी टूर्नामेंट के लिए हुआ है।

एमबीए फर्स्ट सेमेस्टर के स्टूडेंट और गोल्ड मेडलिस्ट ध्रुव बग्गा ने रिकर्व इवेंट में कमाल दिखाते हुए पहले दिन 662/720 और दूसरे दिन 664/720 का स्कोर हासिल कर पहला स्थान पाया। वहीं, टूरिज़्म एंड हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट के स्टूडेंट्स अभिषेक कुमार ने 611/720 का स्कोर करते हुए तीसरे स्थान पर जगह बनाई। अभिषेक सब-जूनियर नेशनल के गोल्ड मेडल विजेता भी हैं। इसके अलावा कम्पाउंड इवेंट में जामिया की स्टूडेंट्स सुब्बीक्षा वी.के. भी ट्रायल्स में हिस्सा ले रही हैं। यूनिवर्सिटी ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। जामिया के कुलपति प्रो. मज़हर आसिफ़ और कुलसचिव प्रो. मोहम्मद महताब आलम रिज़वी ने चयनित छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

गेम्स और स्पोर्ट्स के मानद निदेशक (Honorary Director) प्रो. नफीस अहमद ने कहा कि स्टूडेंट्स की मेहनत सराहनीय है और वे निश्चित ही आने वाले समय में और भी गौरव हासिल करेंगे। डिपार्टमेंट के उप निदेशक डॉ. मोहम्मद आबिद और तीरंदाजी क्लब के अध्यक्ष डॉ. अरुणेश कुमार सिंह ने भी स्टूडेंट्स को शुभकामनाएं दी।

इस ख़बर को आगे पढ़ने के लिए hindi.awazthevoice.in पर जाएं

ये भी पढ़ें: जयपुर की वीणा, मीणा जनजाति की कला को दे रहीं नई पहचान

आप हमें Facebook, Instagram, Twitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

हसन नईम: ग़म को अपनी ताक़त बनाने वाले शायर

हसन नईम ने अपनी शायरी के ज़रिए ज़िंदगी के...

5,000 घंटे की उड़ान, चार दशक की ख़िदमत: Air Chief Marshal AP Singh का शानदार सफ़र

जब कोई लड़ाकू विमान आवाज़ की रफ़्तार को पार...

वहीद अख़्तर: शायरी, फ़लसफ़े और इल्म की दुनिया का एक अहम नाम

उर्दू अदब की दुनिया में शायरी सिर्फ़ अल्फ़ाज़ का...

Topics

हसन नईम: ग़म को अपनी ताक़त बनाने वाले शायर

हसन नईम ने अपनी शायरी के ज़रिए ज़िंदगी के...

5,000 घंटे की उड़ान, चार दशक की ख़िदमत: Air Chief Marshal AP Singh का शानदार सफ़र

जब कोई लड़ाकू विमान आवाज़ की रफ़्तार को पार...

वहीद अख़्तर: शायरी, फ़लसफ़े और इल्म की दुनिया का एक अहम नाम

उर्दू अदब की दुनिया में शायरी सिर्फ़ अल्फ़ाज़ का...

मुजतबा हुसैन: हंसी के पीछे छुपी सच्चाई का बेमिसाल क़लमकार

उर्दू अदब में तंज़-ओ-मज़ाह की बात हो और मुजतबा...

Balbir Singh Senior: भारतीय हॉकी को गोल्ड की राह दिखाने वाले

भारतीय हॉकी के इतिहास में जब भी बड़े खिलाड़ियों...

Related Articles

Popular Categories