Saturday, August 22, 2026
27.1 C
Delhi

अमीरात एयरलाइन ने बढ़ाया भारतीय संस्कृति का मान

अमीरात एयरलाइन ने भारतीय संस्कृति और भाषा को सम्मान देते हुए हाल ही में अपनी उड़ानों में देवनागरी लिपि में मेनू कार्ड उपलब्ध कराना शुरू किया है। यह पहल न सिर्फ हिंदी भाषी यात्रियों को गर्व महसूस कराती है, बल्कि भारतीय संस्कृति की वैश्विक प्रतिष्ठा और अरब देशों में इसके बढ़ते प्रभाव को भी दिखाती है।

मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर ने इस कदम की सराहना करते हुए सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की और लिखा, “यह मेनू कार्ड देवनागरी में छपा हुआ है। यह देखकर गर्व हुआ कि हमारी मां हिंदी का मस्तक अब आकाश चूम रहा है। जय हिंद, जय हिंदी!”

अमीरात एयरलाइन पहले भी भारतीय यात्रियों की ज़रूरतों और पसंद का ध्यान रखती आई है। शाकाहारी और विशेष भारतीय भोजन जैसे वेजिटेरियन मेन्यू (AVML) और जैन शाकाहारी मेन्यू (VJML) इसके उदाहरण हैं। इन मेन्यू में भारतीय स्वादों का ख़ास ख्याल रखा गया है। यह मेन्यू धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक तैयार किया जाता है।

यह पहल सिर्फ भोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह दर्शाती है कि अमीरात एयरलाइन भारतीय परंपराओं और संस्कृति को गहराई से समझती और सम्मान देती है। देवनागरी में मेनू कार्ड का उपयोग भारतीय भाषाओं के प्रति बढ़ती जागरूकता का प्रतीक है। अमीरात एयरलाइन का यह कदम भारतीय संस्कृति को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

इस ख़बर को आगे पढ़ने के लिए hindi.awazthevoice.in पर जाएं

ये भी पढ़ें: डॉ. साइमा पॉल का शानदार इनोवेशन: अब Tea Bags में फेमस कश्मीरी नून टी

आप हमें FacebookInstagramTwitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

नौवारी साड़ी: योद्धा रानियों का वेश,मॉडर्न मराठी दुल्हन की पहचान

आपने कभी महाराष्ट्रीयन शादी देखी होगी... या गणेश चतुर्थी...

अख़लाक़ अहमद आहन: फ़ारसी और उर्दू अदब की एक ख़ास आवाज़

फ़ारसी और उर्दू अदब की दुनिया में प्रोफ़ेसर अख़लाक़...

शाहिद अहमद देहलवी: दिल्ली की तहज़ीब और उर्दू अदब के अमीन

उर्दू अदब की दुनिया में शाहिद अहमद देहलवी का...

Topics

नौवारी साड़ी: योद्धा रानियों का वेश,मॉडर्न मराठी दुल्हन की पहचान

आपने कभी महाराष्ट्रीयन शादी देखी होगी... या गणेश चतुर्थी...

अख़लाक़ अहमद आहन: फ़ारसी और उर्दू अदब की एक ख़ास आवाज़

फ़ारसी और उर्दू अदब की दुनिया में प्रोफ़ेसर अख़लाक़...

शाहिद अहमद देहलवी: दिल्ली की तहज़ीब और उर्दू अदब के अमीन

उर्दू अदब की दुनिया में शाहिद अहमद देहलवी का...

Related Articles

Popular Categories