Friday, October 16, 2026
21.2 C
Delhi

JNU के प्रो मज़हर आसिफ बने जामिया मिल्लिया इस्लामिया के वाइस चांसलर

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर मज़हर आसिफ को जामिया मिल्लिया इस्लामिया का 16वां कुलपति नियुक्त किया गया है। उन्हे पांच सालों के लिए नियुक्त किया गया है। वर्तमान में, प्रोफेसर आसिफ जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर पर्शियन एंड सेंट्रल एशियन स्टडीज के स्कूल ऑफ़ लैंग्वेज लिटरेचर एंड कल्चर स्टडीज में प्रोफेसर हैं। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी से ही पोस्ट ग्रेजुएशन किया था और जेएनयू से ही पीएचडी भी पूरी की है। 

वे कई नेशनल और इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस और सेमिनार में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों में 20 से ज्यादा रिर्सच पेपर प्रस्तुत कर चुके हैं। उन्होंने फ़ारसी साहित्य, सूफीवाद, और मध्यकालीन भारतीय इतिहास जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। फ़ारसी-अंग्रेज़ी और असमिया भाषाओं में उनके 25 से अधिक लेख और 9 किताबें प्रकाशित हुई हैं। 

शिक्षा के क्षेत्र में उन्हें 20 साल से ज्यादा का अनुभव हैं। उन्होंने न सिर्फ शैक्षणिक क्षेत्र में योगदान दिया है, बल्कि अलग-अलग केंद्रीय संस्थानों, और डिपार्टमेंट का हिस्सा रहे हैं… वे अहम कमेटियों में सदस्य और अध्यक्ष रहे हैं। केंद्र सरकार की नेशनल एजुकेशन पॉलिसी बनाने की ड्राफ्टिंग कमेटी के अलावा शिक्षा मंत्रालय की नेशनल मॉनिटरिंग कमेटी फॉर एजुकेशन में भी वे सदस्य रह चुके हैं। 

प्रोफेसर मज़हर आसिफ की इस नियुक्ति को जामिया मिल्लिया इस्लामिया के भविष्य के संदर्भ में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उम्मीद है कि प्रोफेसर आसिफ के नेतृत्व में जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा। 

इस ख़बर को आगे पढ़ने के लिए hindi.awazthevoice.com पर जाएं

ये भी पढ़ें: मोर के पंख पर भील पेंटिंग उकेरने वाले जोधपुर के पहले चित्रकार मांगीलाल

आप हमें Facebook, Instagram, Twitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

हसन नईम: ग़म को अपनी ताक़त बनाने वाले शायर

हसन नईम ने अपनी शायरी के ज़रिए ज़िंदगी के...

5,000 घंटे की उड़ान, चार दशक की ख़िदमत: Air Chief Marshal AP Singh का शानदार सफ़र

जब कोई लड़ाकू विमान आवाज़ की रफ़्तार को पार...

वहीद अख़्तर: शायरी, फ़लसफ़े और इल्म की दुनिया का एक अहम नाम

उर्दू अदब की दुनिया में शायरी सिर्फ़ अल्फ़ाज़ का...

Topics

हसन नईम: ग़म को अपनी ताक़त बनाने वाले शायर

हसन नईम ने अपनी शायरी के ज़रिए ज़िंदगी के...

5,000 घंटे की उड़ान, चार दशक की ख़िदमत: Air Chief Marshal AP Singh का शानदार सफ़र

जब कोई लड़ाकू विमान आवाज़ की रफ़्तार को पार...

वहीद अख़्तर: शायरी, फ़लसफ़े और इल्म की दुनिया का एक अहम नाम

उर्दू अदब की दुनिया में शायरी सिर्फ़ अल्फ़ाज़ का...

मुजतबा हुसैन: हंसी के पीछे छुपी सच्चाई का बेमिसाल क़लमकार

उर्दू अदब में तंज़-ओ-मज़ाह की बात हो और मुजतबा...

Balbir Singh Senior: भारतीय हॉकी को गोल्ड की राह दिखाने वाले

भारतीय हॉकी के इतिहास में जब भी बड़े खिलाड़ियों...

Related Articles

Popular Categories