Monday, November 23, 2026
25 C
Delhi

कश्मीर की कला में पश्मीना और आधुनिक चरखा से निखार 

कश्मीर की ख़ूबसूरत वादियां हर किसी को अपने आगोश में ले लेती हैं, जो भी कश्मीर आता है, दिवाना हो जाता है। अगर कश्मीर की कारीगरी की बात करें तो वो बेमिसाल है। घाटी में कला और शिल्प को जिंदा रखने के लिए कारीगर दिन-रात काम करते हैं। कश्मीर में टेक्सटाइल ट्रेडिशन का इतिहास काफ़ी पुराना है, कानी शॉल हो, पश्मीना शॉल हो या अमलीकर सुई का काम, आज भी हाथ से बुने हुए टेक्सटाइल प्रोडक्ट्स  कश्मीरी कुशल बुनकर (skilled weavers) की ख़ासियत हैं। इसी वजह से कश्मीरी हस्तशिल्प आइटम की डिमांड ज़्यादा रहती है।

पश्मीना शॉल, जिसे पश्मियां भी कहते हैं, जो पश्मीना बकरी के ऊन से बनाई जाती है। कश्मीर में पश्मीना शॉल का काम सदियों से होता आ रहा है। इस चरखा को कश्मीर में स्थानीय तौर पर “येंडर” कहा जाता है। और ये कश्मीरी ट्रेडिशन का एक अहम हिस्सा माना जाता है। येंडर की मदद से पश्मीना रेशे से धागे बनाए जाते हैं। लेकिन, अब आधुनिक चरखा (Modern charkha) से धागे को तैयार किया जाता है।  

गुलाम हसन मलिक मॉर्डन चरखे से रेशे को धागे में तब्दील करते है। इस दस्तकारी से 5 साल से ज़्यादा से जुड़े हुए हैं। गुलाम ने बताया कि, ये ऐसी दस्तकारी है कि अपने हाथों से कमाए और खाए। गुलाम हसन सिंगपोरा में एक सेंटर चलाते है। इस वक़्त 15 से 20 लड़कियों को सिखाते हैं। इस दस्तकारी को सीखने के लिए सरकार की तरफ़ 1000 रुपये महीने मिलते है। हैंडलूम में कई स्कीम चल रही है जिससे दस्तकारी को सीखने के साथ पैसे भी मिलते है। 

चरखे ने बढ़ाई कश्मीरी कारीगरों की आमदनी

पहले चरखे को हाथ से चलाने में काफ़ी मेहनत लगती थी लेकिन मॉर्डन चरखा के आने से काफ़ी राहत मिल गई है। मॉर्डन चरखा (टेबल-टॉप) को पैरों की मदद से चलाने में ज़्यादा थकान महसूस नहीं होती है। हथकरघा यानि हैंडलूम के ज़रिए से पश्मीना शॉल की बुनाई की जाती है। चरखे को एक मेज़ पर रखा जाता है ताकि कारीगरों को कताई करने के लिए ज़मीन पर न बैठना पड़े।

ऐसा माना जाता है कि 14वीं शताब्दी में, हज़रत मीर सैयद अली हमदानी, जो एक सम्मानित ईरानी व्यक्ति थे और जिन्हें “शाह हमदान” के नाम से भी जाना जाता था। कश्मीर में पश्मीना शिल्प की शुरुआत की थी। Modern Table-Top चरखा से काम में सहूलियत मिली और प्रोडक्शन में भी इज़ाफ़ा हुआ है। महिला कारीगरों के लिए भी महफ़ूज़ है, जो पहले परंपरागत (traditional) चरखे का इस्तेमाल करते वक्त पीठ दर्द की शिकायत करती थीं। इस तकनीक (Technology) के आने से रोज़गार में भी इज़ाफ़ा हुआ है और पश्मीना कारीगरों की ज़िदंगी को बेहतर बनाने की नायाब कोशिश की गयी है।

आप हमें Facebook, Instagram, Twitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं।

Mohd Saboor Ali
Mohd Saboor Alihttps://hindi.dnn24.com/
मोहम्मद सबूर अली DNN24 में सीनियर मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर हैं। उन्हें डिजिटल पत्रकारिता, क्रिएटिव स्टोरीटेलिंग और वीडियो प्रोडक्शन में 5+ वर्षों का अनुभव है। वे शिक्षा, सफलता की कहानियों, पॉडकास्ट और उर्दू शायरी से जुड़ी ख़बरों को कवर करते हैं। पहले वे ‘Khel Cafe’ और ‘Jandarshan News’ के साथ काम कर चुके हैं। उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में एमए की पढ़ाई पूरी की और साल 2026 में Exchange4Media की ओर से उन्हें Urdu Journalism Award से सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

मोहम्मद दीन तासीर: उर्दू साहित्य के नए दौर की अहम आवाज़ 

तासीर का पूरा नाम मोहम्मद दीन तासीर था। उनका...

Guru Nanak Dev जी का संपूर्ण जीवन: एक ऐतिहासिक अध्ययन (भाग 2)

तलवंडी को ये ख़ुशकिस्मती हासिल है कि गुरु नानक...

गोपाल मित्तल: कलम से अदब को नया नज़रिया देने वाले साहित्यकार

उर्दू साहित्य की दुनिया में गोपाल मित्तल का नाम...

अर्श मलसियानी: उर्दू शायरी में मोहब्बत, ज़िंदगी और वतनपरस्ती के शायर

उर्दू अदब की दुनिया में अर्श मलसियानी एक ऐसे...

Topics

मोहम्मद दीन तासीर: उर्दू साहित्य के नए दौर की अहम आवाज़ 

तासीर का पूरा नाम मोहम्मद दीन तासीर था। उनका...

Guru Nanak Dev जी का संपूर्ण जीवन: एक ऐतिहासिक अध्ययन (भाग 2)

तलवंडी को ये ख़ुशकिस्मती हासिल है कि गुरु नानक...

गोपाल मित्तल: कलम से अदब को नया नज़रिया देने वाले साहित्यकार

उर्दू साहित्य की दुनिया में गोपाल मित्तल का नाम...

Related Articles

Popular Categories