Friday, October 16, 2026
21.2 C
Delhi

टैटू आर्टिस्ट फ़राज़ जावेद ने कांवड़ियों के लिए मुफ़्त में 51 हज़ार टैटू बनाने की शुरू की सेवा

कांवड़ यात्रा शुरू हो चुकी है लेकिन इस दौरान टैटू आर्टिस्ट फ़राज़ जावेद की दुकान पर लोगों की लंबी कतार लगी हुई है। दरअसल कांवड़ यात्रा पर लोगों को महाकाल का टैटू बनाने का क्रेज़ बढ़ जाता है। ऐसे में टैटू आर्टिस्ट फ़राज़ जावेद ने सावन में शिवभक्तों के लिए 51 हज़ार मुफ़्त में टैटू बनाने की पहल शुरू की है।

फ़राज़ ये काम हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल को कायम रखने के लिए पूरे सावन के महीने में करेंगे। ये पहली बार नहीं है जब फ़राज़ मुफ़्त में टैटू बनाने को लेकर चर्चा में आए है। इससे पहले वो रामलला की प्रतिष्ठा के मौक़े पर फ़राज़ ने 51 हज़ार लोगों के हाथों पर जय श्रीराम का टैटू बनाकर काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

30 साल के फ़राज़ ने एमबीए किया है। उनकी दुकान कानपुर के हार्ट ऑफ द सिटी कहे जाने वाले नवीन मार्केट में ‘एक्सपोज टैटू’ के नाम से मशहूर है। वो पिछले 14 सालों से टैटू बनाने का काम कर रहे हैं। जब उनसे इस पहल की लागत के बारे में पूछा गया तो फ़राज़ ने कहा कि “एक टैटू की कीमत करीब 1400-1500 रुपये है। ये कोई छोटी लागत नहीं है। लेकिन भगवान मुझे इसके लिए मार्गदर्शन करते हैं।”

इस वक्त अपने संकल्प को पूरा करने के लिए उनकी शॉप पर भगवान शिव की मूर्ति, ओम नमः शिवाय और शिवलिंग के टैटू बनवाने के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई है। एक आर्टिस्ट होने के नाते फ़राज़ की हर धर्म में आस्था और विश्वास है। फ़राज़ ने अपने संकल्प की जानकारी देते हुए बताया कि उनकी सेवा उनकी शॉप पर दोपहर 2:00 बजे से रात 8:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

इस ख़बर को पूरा पढ़ने के लिए hindi.awazthevoice.in पर जाएं।

ये भी पढ़ें: वकील नदीम क़ादरी नेचर स्कूल के ज़रीये लोगों में जगा रहे पर्यावरण से लगाव और जुनून 

आप हमें Facebook, Instagram, Twitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

हसन नईम: ग़म को अपनी ताक़त बनाने वाले शायर

हसन नईम ने अपनी शायरी के ज़रिए ज़िंदगी के...

5,000 घंटे की उड़ान, चार दशक की ख़िदमत: Air Chief Marshal AP Singh का शानदार सफ़र

जब कोई लड़ाकू विमान आवाज़ की रफ़्तार को पार...

वहीद अख़्तर: शायरी, फ़लसफ़े और इल्म की दुनिया का एक अहम नाम

उर्दू अदब की दुनिया में शायरी सिर्फ़ अल्फ़ाज़ का...

Topics

हसन नईम: ग़म को अपनी ताक़त बनाने वाले शायर

हसन नईम ने अपनी शायरी के ज़रिए ज़िंदगी के...

5,000 घंटे की उड़ान, चार दशक की ख़िदमत: Air Chief Marshal AP Singh का शानदार सफ़र

जब कोई लड़ाकू विमान आवाज़ की रफ़्तार को पार...

वहीद अख़्तर: शायरी, फ़लसफ़े और इल्म की दुनिया का एक अहम नाम

उर्दू अदब की दुनिया में शायरी सिर्फ़ अल्फ़ाज़ का...

मुजतबा हुसैन: हंसी के पीछे छुपी सच्चाई का बेमिसाल क़लमकार

उर्दू अदब में तंज़-ओ-मज़ाह की बात हो और मुजतबा...

Balbir Singh Senior: भारतीय हॉकी को गोल्ड की राह दिखाने वाले

भारतीय हॉकी के इतिहास में जब भी बड़े खिलाड़ियों...

Related Articles

Popular Categories