Friday, April 3, 2026
29.1 C
Delhi

Ramadan 2026: रमज़ान की अहमियत, रोज़ा तोड़ने का कफ़्फ़ारा और ज़कात के बारे में पूरी जानकारी

रहमतों और बरकतों के मौसम (Ramadan 2026) ने फिर से दस्तक दे दी है। दुनिया भर के मुसलमानों के लिए सबसे पवित्र महीना रमजान-ए-पाक सर पर खड़ा है। इस्लामिक कैलेंडर का नौवां महीना सिर्फ भूखे-प्यासे रहने का नाम नहीं, बल्कि परहेज़गारी और सब्र-ओ-तहम्मुल और अल्लाह से जुड़ाव की एक शानदार जर्नी है। ये महीना पिछले गुनाहों से तौबा करने, नेकियां कमाने और रूहानी सुकून हासिल करने का कीमती मौका लेकर आया है ।

रमज़ान क्या है? (What is Ramadan?)

रमज़ान (Ramadan) इस्लामिक कैलेंडर का नौवां महीना है। सेहतमंद बालिग़ मुसलमान रमज़ान के महीने में सुबह से शाम तक रोज़ा रखते हैं। इसमें शराब पीना, खाना, गलत काम और गुस्सा करने से बचना शामिल है। इस पाक महीने में नमाज़, कुरान पढ़ना और ज़कात (दान) जैसे दूसरे कामों को भी बढ़ावा दिया जाता है।

चांद देखने की मसनून दुआ (Dua for Sighting the Moon)

इस्लाम में नए चांद को देखना सिर्फ एक रिवाज नहीं, बल्कि इबादत है। हजरत तल्हा बिन उबैदुल्लाह (रजि.) (Hazrat Talha bin Ubaidullah (R.A.)) से रिवायत है कि जब नबी-ए-अकरम सल्लल्लाहु अलैहे वसल्लम (Prophet Muhammad (peace be upon him) नया चांद देखते, तो ये दुआ पढ़ा करते थे । ये दुआ न सिर्फ सुन्नत है, बल्कि पूरे महीने की ख़ैर-ओ-बरकत की रूहानी चाभी भी है।

चांद नज़र आते ही इसे पढ़ें:

अरबी:
اللَّهُمَّ أَهِلَّهُ عَلَيْنَا بِالْأَمْنِ وَالْإِيمَانِ، وَالسَّلَامَةِ وَالْإِسْلَامِ، رَبِّي وَرَبُّكَ اللَّهُ

Allahumma ahlilhu `alainā bil-yumni wal-iman, was-salamati wal-Islam, rabbi wa rabbuk Allah

English Translation:
O Allah, bring it over us with blessing and faith, and security and Islam. My Lord and your Lord is Allah.

उर्दू/हिंदी तर्जुमा:
“ऐ अल्लाह! इस चांद को हम पर अमन, ईमान, सलामती और इस्लाम के साथ तुलू (ज़ाहिर) फरमा। (ऐ चांद!) मेरा रब और तेरा रब अल्लाह है।’

Tirmidhi: 3451

पहले रोज़े (19 फरवरी) का सहरी और इफ्तार टाइम-टेबल

पहले रोजे के साथ ही रोजेदारों का रूटीन बदल जाता है। सुबह सहरी के लिए उठना, फिर मग़रिब के वक्त इफ्तार करना। यहां पहले रोजे का संभावित समय (Possible time) दिया जा रहा है। ख़्याल रखें, ये टाइम संभावित है और आपको अपने शहर की मस्जिद या स्थानीय रमज़ान कैलेंडर से Confirmation कर लेनी चाहिए ।

रमज़ान के अहम रिवाज़

जब रमज़ान-उल-मुबारक का चांद नज़र आ जाता है, तो मुसलमानों के लिए एक नई सुबह की शुरुआत होती है। चांद नज़र आते ही सबसे पहले तरावीह की नमाज़ का सिलसिला शुरू हो जाता है।

रोज़ा (सौम): सुबह सादिक (फ़ज्र) से लेकर सूरज डूबने तक खाने-पीने के साथ हर बुरे काम से दूरी बना लेना
सदक़ा और खैरात: गरीबों की मदद करना, ज़कात-उल-फ़ित्र अदा करना
इफ़्तार: मग़रिब के वक़्त खजूर और पानी से रोज़ा खोलने की सुन्नत
एतकाफ़: आखिरी 10 दिनों में मस्जिद में एतकाफ़ बैठना, शब-ए-क़दर की तलाश करना

ये पूरा महीना रहमत, मगफिरत और जहन्नम से निजात का है। हर रोज़ेदार अल्लाह की रज़ा के लिए भूखा-प्यासा रहता है और नेकियां कमाता है।

रमज़ान में कफ़्फ़ारा (Kaffarah) क्या है?

कफ़्फ़ारा (Kaffarah) का मतलब और अहमियत

कफ़्फ़ारा (Kaffarah) अरबी भाषा का लफ़्ज़ है, जिसका मतलब हैं ‘छुपाना’ या ‘मिटाना’। शरीयत की इस्तलाह में कफ़्फ़ारा उस तलाफी (मुआवज़े) को कहा जाता है जो रमज़ान-उल-मुबारक में बिना किसी शरई उज्र (वजह) के जानबूझकर रोज़ा तोड़ने पर अदा किया जाता है। ये अल्लाह की नाफरमानी को मिटाने और गुनाह से पाक होने का एक ज़रिया है।

कब वाजिब होता है कफ़्फ़ारा?

अगर कोई मुसलमान रमज़ान के रोज़े को बिना किसी बीमारी, सफ़र या मजबूरी के जानबूझकर तोड़ दे, यानी हलाल काम (खाना-पीना या हमबिस्तरी) कर ले, तो उस पर सिर्फ कज़ा (एक रोज़े की क़जा) ही नहीं, बल्कि कफ़्फ़ारा भी वाजिब होता है।

कफ़्फ़ारा अदा करने का तरीका

कफ़्फ़ारा के तौर पर मर्द और औरत पर फर्ज़ है कि

  1. एक गुलाम आज़ाद करे: अगर ये मुमकिन हो (आज के दौर में ये सूरत मौजूद नहीं)।
  2. लगातार 60 रोज़े रखे: अगर गुलाम आज़ाद करना मुमकिन न हो, तो बगैर किसी फासले के 60 रोज़े रखने होंगे। अगर बीच में कोई रोज़ा छूट जाए या बीमारी की वजह से टूट जाए, तो पूरे 60 रोज़े फिर से शुरू करने होंगे।
  3. 60 मिस्कीनों को खाना खिलाए: अगर 60 रोज़े रखने की ताकत या मजबूरी न हो, तो 60 मिस्कीनों (गरीबों) को दो वक़्त पेट भर खाना खिलाना होगा। हर मिस्कीन को उतना खाना दिया जाएगा जितना एक सामान्य आदमी दो वक़्त में खाता है। अगर एक मिस्कीन को दो वक़्त का खाना न दे सके, तो 60 मिस्कीनों को एक-एक वक़्त का खाना खिला सकता है।

नबी-ए-करीम (صلى الله عليه وسلم) का फरमान है कि जो शख्स रमज़ान में बिना उज्र के एक रोज़ा तोड़े, वो पूरे साल के रोज़ों से भी उसकी कजा नहीं हो सकती। यही वजह है कि कफ़्फ़ारा इतना सख़्त है ताकि लोग रोज़े की हुरमत (अजमत) को समझें।

रमज़ान में ज़कात (Zakat in Ramadan)

रमज़ान के महीने में हर मुस्लिम अपनी सेविंग का एक अमाउंट डोनेट करता है और ऐसा करना उसके लिए फर्ज है। बता दें कि इस्लाम में पांच ज़रूरी पिलर हैं जो शाहदा, सलात, ज़कात, सवाम और हज हैं और हर मुसलमान की ये जिम्मेदारी है कि वो इन पांचों पिलर्स को फॉलो करे।

ज़कात इस्लाम का तीसरा पिलर है, जिसमें एक मुसलमान को अपने माल का एक हिस्सा गरीबों और ज़रूरत मंदों को देना होता है और ये कंपल्सरी होता है। जैसे मुसलमानों के लिए पांच वक्त की नमाज ज़रूरी है वैसे ही मुसलमानों पर जकात भी फ़र्ज है। इसके भी नियम है क्योंकि ये सब पर  लागू नहीं होता है। जो इसके लिए एलिजिबल होते हैं, उन्ही पर फर्ज है।

क्या है ज़कात? (What is Zakat?)

ज़कात इस्लाम का Fundamental है, जिसमें पूरे साल में कुल कमाई पैसा चाहे वो बैंक में रखा हो या घर पर पैसा रखा हो, सोना, चांदी, कृषि उपज, पशुओं से होने वाली कमाई साथ ही स्टॉक और इनवेस्टमेंट से कमाए हुए पैसे के कुल फायदा निकालते हैं। इस्लाम में इसे फर्ज किया गया है। इससे  एक मुसलमान लालच, स्वार्थ और ब्याज से फ्री हो सके और इससे वो गरीबों और ज़रूरतमंदों की मदद कर सके।ज़कात की अहमियत बहुत ज़्यादा है। बता दें कि कुरान ए-पाक में जकात के बारे 80 बार बताया गया है। 

ज़कात किसको दे सकते हैं? (To whom can Zakat be given?)

  • ज़कात मुसलमान आठ तरह से दे सकते हैं।
  • 1.कर्ज में डूबे लोग
  • 2.फकीर जो गरीब और जरूरतमंद हो
  • 3.मिस्किन वे हैं जिनके पास पैसे नहीं, भूख लगी है और खाने को कुछ नहीं है 
  • 4.आमिल वो लोग ज़कात कलेक्टर होते हैं इसे दूसरों की ओर से वितरित करता है 
  • 5.रिक़ाब का मतलब जो बंदी कर्ज में डूबे लोग 
  • 6.फ़िसाबिलिल्लाह जिसमें अल्लाह के रास्ते में काम करने वाले लोग शामिल होते हैं। 
  • 7.इब्नस साबिल – फंसे हुए यात्री
  • 8.मुअल्लफ जिन्होंने इपना धर्म बदल कर मुसलमान हो गये हो

ज़कात-अल-फ़ित्र 2026 (Zakat-al-Fitr 2026)

ज़कात से अलग, ज़कात अल-फ़ित्र (फ़ितराना) रमज़ान के आखिर में ईद की नमाज़ से पहले किया जाने वाला दान है। 2026 में, ईद-अल-फ़ित्र 20 मार्च या उसके आस-पास आने की उम्मीद है, और दान पहले ही कर देना चाहिए ताकि ज़रूरतमंदों को समय पर फ़ायदा हो सके।

आइए, दुआ करें कि अल्लाह ताला इस पाक महीने की रहमतों से हम सबको नवाजे, हमारे रोजों को कुबूल फरमाए और चांद देखने की इस दुआ को हमारे दिलों में बसा दे। रमजान-उल-मुबारक मुबारक हो..

ये भी पढ़ें: शायर-ए-इंक़लाब: जोश मलीहाबादी की ज़िंदगी और अदबी सफ़र

आप हमें FacebookInstagramTwitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

Wildlife Rescue: एक ज़ख्मी चील ने कैसे बदल दी नदीम और सऊद की ज़िंदगी?

हर साल पतंगबाज़ी के दौरान जब आसमान रंग-बिरंगी पतंगों...

वासिफ़ अली वासिफ़: इल्म, इश्क़ और रूहानियत की एक मुकम्मल दास्तान

उर्दू अदब और तसव्वुफ़ की दुनिया में कुछ नाम...

चार्ली चैपलिन, ‘Monsieur Verdoux’ और साहस की कीमत

हिसाब लगाना मुश्किल है कि अपने ज़माने में चार्ली...

कैसे Kriti and Kunal ने मिलकर बिज़नेस को आर्ट और नेचर से जोड़ा?

Kriti and Kunal की ये कहानी सिर्फ़ एक स्टूडियो...

Topics

Wildlife Rescue: एक ज़ख्मी चील ने कैसे बदल दी नदीम और सऊद की ज़िंदगी?

हर साल पतंगबाज़ी के दौरान जब आसमान रंग-बिरंगी पतंगों...

चार्ली चैपलिन, ‘Monsieur Verdoux’ और साहस की कीमत

हिसाब लगाना मुश्किल है कि अपने ज़माने में चार्ली...

कैसे Kriti and Kunal ने मिलकर बिज़नेस को आर्ट और नेचर से जोड़ा?

Kriti and Kunal की ये कहानी सिर्फ़ एक स्टूडियो...

कामिल: सूफ़ियाना इल्म, इश्क़ और शायरी की दानिश्वर शख़्सियत

उर्दू अदब और तसव्वुफ़ की दुनिया में कुछ नाम...

जिम कॉर्बेट का कालाढूंगी

उत्तराखण्ड के नैनीताल ज़िले में कालाढूंगी नाम का एक...

Related Articles

Popular Categories