Tuesday, September 1, 2026
30 C
Delhi

असम के डॉ. मुस्तफा बरभुइया को पैथोलॉजिस्ट पावर लिस्ट 2024 में मिली जगह, टॉप 100 प्रभावशाली व्यक्तियों में आया नाम 

असम के हैलाकांडी जिले के एक छोटे से गांव से ताल्लुक रखने वाले डॉ. मुस्तफा बरभुइया का नाम 2024 की पैथोलॉजिस्ट पावर लिस्ट में टॉप 100 प्रभावशाली लोगों में शामिल किया गया हैं। उन्होंने पैथोलॉजी के क्षेत्र में इनोवेशन, लीडरशिप और अचीवमेंट के कारण यह सम्मान पाया है।

डॉ. मुस्तफा बरभुइया का सफर आसान नहीं था। उन्होंने शुरुआती पढ़ाई अपने गांव के बहादुरपुर स्थित सुनहर अली मेमोरियल हाई स्कूल से पूरी की। उन्होंने बताया कि, “मैं गांव से कीचड़ भरी सड़कों पर साइकिल चलाकर शहर जाकर मैथ और साइंस की क्लास लेता था।” इसके बाद उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी कॉलेज से बायोकेमिस्ट्री में मास्टर्स और पीएचडी की पढ़ाई की। फिर, 2013 में वे एडवांस पोस्टडॉक्टरल ट्रेनिंग के लिए अमेरिका के जॉन्स हॉपकिंस स्कूल ऑफ मेडिसिन गए।

उनका सपना भारत लौटकर असम में क्लिनिकल बायोकेमिस्ट्री और मॉलिक्यूलर डायग्नोस्टिक्स की लैब स्थापित करना था। लेकिन उस समय उपयुक्त नौकरी न मिलने के कारण उन्हें अमेरिका में ही काम करना पड़ा। उन्होंने पेन स्टेट कॉलेज ऑफ मेडिसिन से क्लिनिकल केमिस्ट्री फेलोशिप पूरी की और अब वे पश्चिमी मैसाचुसेट्स, यूएसए में एक प्रमुख पैथोलॉजी सेंटर में अनुभाग चिकित्सा निदेशक के पद पर कार्यरत हैं।

इसके साथ ही, वे यूमास चैन मेडिकल स्कूल में प्रोफेसर हैं और एक वैश्विक गैर-लाभकारी संस्था, “फाउंडेशन फॉर एडवांसमेंट ऑफ एसेंशियल डायग्नोस्टिक्स” की स्थापना भी की है। उनके रिसर्च का मुख्य फोकस लीवर और पित्ताशय के कैंसर पर है, और वे लगातार अपने शोध को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। 

इस ख़बर को आगे पढ़ने के लिए hindi.awazthevoice.in पर जाएं

ये भी पढ़ें:एक चोट से शुरू हुई इत्र की अनोखी कहानी 

आप हमें FacebookInstagramTwitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

राबिया बसरी: मोहब्बत-ए-इलाही की पहली सूफ़ी शायरा 

तसव्वुफ़ की तारीख़ में अगर किसी एक नाम को...

इफ़्तिख़ार आरिफ़: शायरी में हिजरत, मोहब्बत और रूहानियत की दास्तान

उर्दू शायरी में कुछ आवाज़ें ऐसी होती हैं जो...

Topics

राबिया बसरी: मोहब्बत-ए-इलाही की पहली सूफ़ी शायरा 

तसव्वुफ़ की तारीख़ में अगर किसी एक नाम को...

बेग़म अख़्तर का शायर

श्रीनगर में अप्रैल 1969 की एक दोपहर जब बरसात...

जमीलुद्दीन आली: दोहों से उर्दू अदब को नया रंग देने वाले शायर

उर्दू अदब की दुनिया में कुछ शायर ऐसे गुज़रे...

Related Articles

Popular Categories