Sunday, October 4, 2026
25.3 C
Delhi

कोलकाता में छठ पूजा के आयोजन में अनवर ख़ान का योगदान

छठ पूजा हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जो अब दूसरे धर्मों और समुदायों के लोग भी उत्साह से मनाने लगे हैं। कोलकाता के खिदिरपुर इलाके में अनवर ख़ान इस पूजा के आयोजन में अपना योगदान देते हैं। छठ पूजा के दौरान घाटों की सफाई और व्यवस्था बेहद महत्वपूर्ण होती है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। अनवर ख़ान यह काम पूजा से कुछ दिन पहले ही शुरू कर देते हैं और अपने सहयोगियों की मदद से घाटों की सफाई और मरम्मत करवाते हैं। वह इस बात का ख्याल रखते हैं कि पूजा के दौरान सभी लोग सुरक्षित और आराम से पूजा कर सकें।

छठ पूजा ख़ासतौर पर महिलाओं द्वारा की जाती हैं। छठ पूजा के दौरान भक्त शुद्धता का विशेष ध्यान रखते हैं। इस चार दिन के पर्व में व्रत, उपवास और कठिन अनुष्ठान (ritual) होते हैं, जिनसे सूर्य देव को धन्यवाद दिया जाता है। अनवर ख़ान का मानना है कि छठ पूजा यह संदेश देती है कि अलग-अलग धर्म और समाज के बीच भाईचारा और सहयोग संभव है। वे इस भावना के साथ समाज में एकता और सौहार्द का प्रचार करना चाहते हैं। इसके अलावा, वे सामाजिक और धार्मिक कार्यों में भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। 

उनका यह भी मानना है कि समाज में भाईचारे और सद्भावना को बढ़ावा देना सच्ची सेवा है। वे कहते हैं, “सेवा का धर्म सभी से ऊपर है।” खिदरपुर इलाके के पार्षद और सफल व्यवसायी अनवर ख़ान मानते हैं कि राजनीति का उद्देश्य केवल सत्ता हासिल करना नहीं, बल्कि समाज की भलाई करना होना चाहिए। 

इस ख़बर को आगे पढ़ने के लिए hindiawazthevoice.in पर जाएं

ये भी पढ़ें: लखनवी ज़ायका कैसे पहुंचा कोलकाता ?

आप हमें Facebook, Instagram, Twitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

मनीष शुक्ला: उर्दू के बहाने सलीक़ा सीखने वाला शायर

कुछ लोग ज़बान को सिर्फ़ इस्तेमाल करते हैं, और...

बनारस की गुलाबी मीनाकारी: चांदी पर उकेरा जाता है ज़िंदगी का रंग

काशी की गलियों में एक ऐसी कला सदियों से...

Baba Hanuman Singh की शहादत और सोहाना साहिब का इतिहास

सिख इतिहास कुर्बानियों, बहादुरी और शहादत की अनगिनत मिसालों...

पंडित हरिचंद अख़्तर: हंसी में छुपी गहरी बात कहने वाला शायर

कुछ शायर ऐसे होते हैं जिन्हें लोग एक ही...

Topics

मनीष शुक्ला: उर्दू के बहाने सलीक़ा सीखने वाला शायर

कुछ लोग ज़बान को सिर्फ़ इस्तेमाल करते हैं, और...

Baba Hanuman Singh की शहादत और सोहाना साहिब का इतिहास

सिख इतिहास कुर्बानियों, बहादुरी और शहादत की अनगिनत मिसालों...

Puneri Pagri: पुणे की सक़ाफ़त, मराठा की शान और GI टैग वाली अनोखी विरासत 

महाराष्ट्र की धरती, जहां वीरों की गाथाएं जन्म लेती...

Related Articles

Popular Categories