Saturday, February 28, 2026
32.4 C
Delhi

एक ऐसा Sagg Eco Village जो लग्जरी अनुभव देता है

नगरों की भीड़ भाड़ और ऊंची इमारतों के बीच ऊबा इंसान इस जीवनशैली से ब्रेक लेता है तो वो अक्सर ऐसी जगह, ऐसे वातावरण को चुनता है जहां वो खुद को नेचर के करीब महसूस कर सके। ऐसे ही लोगों के लिए कश्मीर के गांदरबल (Ganderbal in Kashmir) में बसा ‘Sagg Eco Village’ अच्छा ऑपशन साबित हो सकता है। कश्मीर की खूबसूरत वादियों में बांस और मिट्टी के इस्तेमाल से बनाई गई ईको विलेज लोगों का फेवरेट डेस्टिनेशन बनता जा रहा है। 

Sagg Eco Village
Sagg Eco Village Kashmir (Picture: DNN24)

2013 में कैसे बनाया सैक ईको विलेज

Sagg कश्मीरी शब्द है जिसका मतलब है ‘पानी देना’। सैग इको विलेज एक प्राकृतिक फार्म, एक सांस्कृतिक स्थल और कश्मीर की हिमालय की तलहटी में स्थित एक जीवन शैली अनुसंधान उद्यम है। ‘Sagg Eco Village’ के संस्थापक फयाज़ अहमद डार को एक ऐसे रेस्टूरेंट को शुरू करने का ख्याल आया जो घाटी के रिच कल्चर और परंपरा को बया कर सके। और फिर अपने सपने को साकार करते हुए उन्होंने 2013 में सैक ईको विलेज बनाया।

अहमद बताते है कि “पहले इस जगह पर कुछ नहीं था ना सड़क, ना पानी और न ही बिजली सिर्फ एक जमीन थी जहां पत्थर और काटें बिछे हुए थे। हमने धीरे-धीरे पत्थरों को तोड़ना शुरू किया फिर कांटें निकाले। दो चार साल हमे इस जमीन को बेसिक शेप देने में लग गए।” 

फयाज मानते है कि हर एक इंसान इस दुनिया में किसी न किसी मकसद के लिए आता है। जिंदगी का तर्जुबा एक फरमान करता है उस मकसद को पहचानने का तो ये भी एक ऐसी ही एक कोचिंग है। यहां कुछ भी करना बहुत मुश्किल काम है। जब इसे बनाया जा रहा था तब आस-पास के लोगों को समझ नहीं आ रहा था कि ये क्या हो रहा है? जब धीरे धीरे चीजें ठीक से चलने लगी और पांच से छह साल बाद लोगों का आना शुरू हुआ। उस समय लोगों ने हमारे काम की तारीफ की और हमारी सर्विसिस इस्तेमाल करना शुरू किया।

Sagg eco village में की जाती है नेचुरल फार्मिंग

फयाज अहमद डार DNN24 को बताते है कि ये गांव दो एकड़ जमीन पर बनाया गया है। यहां बेसिक चीज नेचुरल फार्मिंग है, हम यहां जितने भी फल और सब्जियां उगाते है वो सब नेचुरली उगाई जाती है। हमने इसमे बैठने की कई जगह बनाई है, जिसमे सांस्कृतिक चीजें है। जो इंसान के स्वास्थय के लिए अच्छी है।

Sagg Eco Village
Fayaz Ahmad Dar – Founder – Sagg Eco Village Kashmir

इस रेस्टूरेंट को इस तरह तैयार किया गया है कि नेचर के करीब रहते हुए भी आप लग्जरी का अनुभव करेंगे। कुछ दिन के लिए शहर में ठहरना हो या परिवार के साथ कुछ सेलिब्रेशन प्लान करना हो। सेग ईको विलेज आपकी सभी जरूरतों को पूरा करने में अपनी सर्विस देने के लिए तैयार और तत्पर रहता है।

अलग-अलग विषय पर प्रोग्राम और भावी लक्ष्य

Sagg Eco Village ऑनसाइट और ऑनलाइन कार्यक्रम पेश करता है जैसे छात्रों और उद्यमियों के लिए व्यक्तिगत और ऑनलाइन कोचिंग कार्यक्रम, आजीविका और नेतृत्व क्षमता निर्माण कार्यक्रम व्यक्तिगत और ऑनलाइन, स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, व्यवसायों, गैर सरकारी संगठनों और सरकारी क्षेत्र में कहीं भी पुनर्योजी परिवर्तन और विकास के लिए परामर्श सेवाएँ भी शामिल है। कैम्प भी ऑर्गनाइज किए जाते है।

Sagg Eco Village
Sagg Eco Village (Picyure: DNN24)

लोग हमारे दिन और रात के प्रोग्राम में आते है। जब लोग यहां आते है तो यहां के पर्यावरण को देखकर उनके सारे दुख दर्द, परेशानियां सब खत्म हो जाता है और खुद को आराम देते है। “हमारे यहां इसी जमीन पर फार्मिंग की जाती है इसलिए यहीं से सब्जियां लेकर हम खाना बनाते है। इसके अलावा हम आस पास के लोगों से भी कुछ चीजें लेते है। ज्यादातर यहां की चीजें ताज़ा और स्वस्थ होती है।”

हम एक समावेशी भविष्य की कल्पना करते हैं जहां सशक्त मानसिकता वाली शिक्षा और पारिस्थितिक उद्यमिता मुख्यधारा है, और 2030 तक 10,00,000 पारिस्थितिक उद्यमियों को प्रशिक्षित करना है। समय निकाल के आइए और नेचर में लक्जरी स्टाइल में रहने का मजा लिजिए।

ये भी पढ़ें: ‘तहकीक-ए-हिंद’: उज़्बेकिस्तान में जन्मे अल-बीरूनी का हिंदुस्तान की सरज़मीं से ख़ास रिश्ता

आप हमें FacebookInstagramTwitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

शहंशाहों का कारवां और रेशमी धागों का जादू: Parsi Gara, जब फ़ारस के फूल हिंदुस्तान की मिट्टी में मुस्कुराए

‘गारा’ फारसी लैंग्वेज का लफ्ज़ (‘Gara’ is a Persian word) है, जिसका मतलब होता है ‘सुई से काम करना’ या ‘सिलाई। लेकिन पारसी गारा में ये सिलाई जादू में बदल गई।

आख़िर पंजाब में माइग्रेंट वर्कर्स का विरोध क्यों हो रहा है?

माइग्रेंट वर्कर्स का विरोध करने वाले लोग दावा करते हैं कि पंजाब में 70 लाख से 1.5 करोड़ के बीच माइग्रेंट वर्कर्स रहते हैं। लेकिन सच तो ये है कि किसी के पास साफ़, वेरिफाइड नंबर नहीं हैं। वे जो आंकड़े बताते हैं, वे असलियत से बहुत दूर लगते हैं।

Gurdwara Sri Dukh Niwaran Sahib: जहां हर तकलीफ़ का हल और दिल को सुकून मिलता है

Gurdwara Sri Dukh Niwaran Sahib सिर्फ़ एक इबादतगाह नहीं,...

Gurdaspur killings: सीमा पार से खतरों का बदलता चेहरा

पंजाब के गुरदासपुर ज़िले में एक बॉर्डर आउटपोस्ट पर दो पुलिसवालों - असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर गुरनाम सिंह और होम गार्ड अशोक कुमार की हत्या ने भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर बढ़ते सुरक्षा ख़तरों (Gurdaspur killings: Changing face of cross-border threats) को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं।

Topics

शहंशाहों का कारवां और रेशमी धागों का जादू: Parsi Gara, जब फ़ारस के फूल हिंदुस्तान की मिट्टी में मुस्कुराए

‘गारा’ फारसी लैंग्वेज का लफ्ज़ (‘Gara’ is a Persian word) है, जिसका मतलब होता है ‘सुई से काम करना’ या ‘सिलाई। लेकिन पारसी गारा में ये सिलाई जादू में बदल गई।

आख़िर पंजाब में माइग्रेंट वर्कर्स का विरोध क्यों हो रहा है?

माइग्रेंट वर्कर्स का विरोध करने वाले लोग दावा करते हैं कि पंजाब में 70 लाख से 1.5 करोड़ के बीच माइग्रेंट वर्कर्स रहते हैं। लेकिन सच तो ये है कि किसी के पास साफ़, वेरिफाइड नंबर नहीं हैं। वे जो आंकड़े बताते हैं, वे असलियत से बहुत दूर लगते हैं।

Gurdaspur killings: सीमा पार से खतरों का बदलता चेहरा

पंजाब के गुरदासपुर ज़िले में एक बॉर्डर आउटपोस्ट पर दो पुलिसवालों - असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर गुरनाम सिंह और होम गार्ड अशोक कुमार की हत्या ने भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर बढ़ते सुरक्षा ख़तरों (Gurdaspur killings: Changing face of cross-border threats) को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं।

Goodword Publication: बच्चों में तालीम, तसव्वुर और पॉज़िटिव सोच की एक रोशन मिसाल

Goodword दरअसल CPS International यानी सेंटर फॉर पीस एंड स्पिरिचुअलिटी से...

Bagh printing: सिंध से बाग तक का सफ़र, जहां रंगों में बसती है परंपरा

बाग प्रिंटिंग से जुड़े खत्री समुदाय का मूल निवास वर्तमान पाकिस्तान के सिंध क्षेत्र में माना जाता है। समय के साथ यह समुदाय राजस्थान के मालवा-मारवाड़ क्षेत्रों से होता हुआ मध्य प्रदेश के धार ज़िले के बाग गांव में आकर बस गया। यहां की बाग नदी का पानी इस छपाई के लिए बेहद उपयुक्त साबित हुआ।

पढ़ाई का ऐसा माहौल कि 18 किमी दूर से आते हैं स्टूडेंट्स: जानिए कश्मीर की Iqbal Library की कहानी

हर सुबह, समीना बीबी इकबाल लाइब्रेरी-कम-स्टडी सेंटर (Iqbal Library)...

Related Articles

Popular Categories