Monday, August 31, 2026
34 C
Delhi

Baluchari Saree: रेशम पर बुनी गई बंगाल की मिट्टी, मुग़लिया शान और मल्ल राजाओं की वीरगाथा के इतिहास की ज़ुबान

क्या आपने कभी ऐसा लिबास पहना है जो सिर्फ़ ख़ूबसूरत ही न हो, बल्कि अपनी तहों में सदियों का सफ़र छुपाए हो? यही ख़ासियत है बालूचरी साड़ी की जो बंगाल की मिट्टी, मुग़लिया शान, और मल्लराजाओं की वीरगाथा को रेशमी धागों में पिरोती है। यह सिर्फ़ एक कपड़ा नहीं, बल्कि चलता-फिरता म्यूज़ियम है, जिसके आंचल पर रामायण-महाभारत की लड़ाई, नवाबों के दरबार, और हुक्का पीती बेगमों की नाज़ाकत उकेरी हुई है।

बालूचरी क्या है?

ये वेस्ट बंगाल की पारंपरिक रेशमी साड़ी है, जो आज बिष्णुपुर में बुनी जाती है, मगर इसका नाम मुर्शिदाबाद के गांव ‘बालुचर’ से पड़ा। इसकी पहचान इसका ‘पल्लू’ है। जहां फूल-पत्ती नहीं, बल्कि इंसानी किरदार, शाही महफ़िलें, और पौराणिक कथाएं रेशम पर ज़िंदा हो उठती हैं।

Image-Social Media

दो शहरों की दास्तां

सन् 1704 में जब नवाब मुर्शिद क़ुली ख़ान ने राजधानी ढाका से मुर्शिदाबाद बदली, तो वे अपने साथ जाला तकनीक के माहिर बुनकरों को लाए। ये कारीगर बालुचर गांव में बसे, और यहीं से बालूचरी का सफ़र शुरू हुआ। मगर गंगा की भीषण बाढ़ ने पूरा गांव डुबो दिया। बुनकर पलायन करके बिष्णुपुर पहुंचे, जहां मल्ल राजाओं ने उन्हें आश्रय दिया। यहां उन्होंने मंदिरों की टेराकोटा नक्काशी से प्रेरणा ली, और मुग़लई अंदाज़ के साथ हिंदू पौराणिक कथाओं का संगम रचा।

कैसे बनती है बालूचरी?  

पुराने ज़माने में जाला तकनीक का इस्तेमाल होता था। जिसमें एक ही डिज़ाइन सैकड़ों सालों तक इस्तेमाल होता था, और साड़ी के दोनों तरफ़ से बेल-बूटे साफ़ दिखते थे। लेकिन इस पर एक साड़ी बनने में 15-18 हफ़्ते लगते थे। 20वीं सदी में शुभो ठाकुर ने इस कला को दोबारा से ज़िंदा किया और जैक्वार्ड मशीन अपनाई। अब डिज़ाइन ग्राफ़ पेपर पर बनाकर पंच कार्ड में कोड किए जाते हैं, और ये कार्ड लूम को ऑर्डर देते हैं कि कौन-सा धागा ऊपर उठे, कौन नीचे। इससे टाइम घटकर 1-2 हफ़्ते रह गया, मगर मोटिफ़ एकतरफ़ा हो गए।

Image-Social Media

बालूचरी: रेशम, रंग, और सोना

ये साड़ियां तीन रूपों में मिलती हैं-

  1. रेसम बालूचरी-सादी मगर शानदार, जिसमें पूरा डिज़ाइन एक ही रंग के रेशमी धागे से बुना जाता है।
  2. मीनाकारी बालूचरी-जिसमें दो या ज़्यादा रंगों के धागों से मीनाकारी जैसी चमक पैदा की जाती है।
  3. स्वर्णाचारी-यह सबसे नायाब है, जिसमें सोने-चांदी के ज़री के धागे इस्तेमाल होते हैं। ये दुल्हनों की पहली पसंद है, क्योंकि रोशनी में इसकी चामक लाल आग जैसी होती है।  

डिज़ाइन: पल्लू पर बिखरी कहानियां

बालूचरी का पल्लू हरा पटल है। जहां राम-सीता का विवाह, कृष्ण-अर्जुन का रथ, नवाबों का दरबार, या हाथी पर सवार रईस का मंज़र होता है। यही इसे बनारसी या कांचीपुरम से अलग बनाता है, क्योंकि यहां इंसानी किरदारों को प्रायोरिटी दी जाती है, न कि बेल-बूटों को।

Image-Social Media

आज का बालूचरी-एक ग्लोबल आइकन

अंग्रेज़ों के दौर में यह कला लगभग ख़त्म हो गई थी, मगर 20वीं सदी की बदौलत यह फिर से ज़िंदा हुई। आज इसके पास GI (Geographical Indication) टैग है, यानी सिर्फ़ वेस्ट बंगाल में बनी साड़ी ही सच्ची बालूचरी कहलाएगी।

आज के दौर की महिलाएं इसे ‘स्टेटस सिंबल’ के तौर पर पहनती हैं। जो बताती है कि वे सिर्फ़ फैशन नहीं, बल्कि अपनी विरासत पहन रही हैं। अब पारंपरिक लाल-नीले रंगों के अलावा पेस्टल, मिंट, और लैवेंडर जैसे रंग भी आने लगे हैं, ताकि नौजवान पीढ़ी भी इससे रूबरू हो।

बालूचरी सिर्फ़ एक साड़ी नहीं, बल्कि बंगाल की ज़हीनियत, मुग़लों का मिज़ाज, और मल्लराजाओं का जज़्बा है। जो रेशम के कच्चे धागों से शुरू होकर सोने के तारों तक का सफ़र तय करती है। जब आप इसे पहनें, तो महसूस करें कि आप सिर्फ़ कपड़ा नहीं, बल्कि एक पूरी तहज़ीब अपने ऊपर सजा रही हैं।

ये भी पढ़ें-   Maheshwari Fabric: रानी का ख़्वाब, बुनकरों की मेहनत और इतिहास का रेशमी सफ़र

आप हमें FacebookInstagramTwitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

इफ़्तिख़ार आरिफ़: शायरी में हिजरत, मोहब्बत और रूहानियत की दास्तान

उर्दू शायरी में कुछ आवाज़ें ऐसी होती हैं जो...

असग़र गोंडवी: शायरी में मोहब्बत, तसव्वुफ़ और ज़िंदगी की रौशन फ़िक्र

उर्दू शायरी की दुनिया में कुछ शायर ऐसे होते...

बेग़म अख़्तर का शायर

श्रीनगर में अप्रैल 1969 की एक दोपहर जब बरसात...

जमीलुद्दीन आली: दोहों से उर्दू अदब को नया रंग देने वाले शायर

उर्दू अदब की दुनिया में कुछ शायर ऐसे गुज़रे...

Topics

बेग़म अख़्तर का शायर

श्रीनगर में अप्रैल 1969 की एक दोपहर जब बरसात...

जमीलुद्दीन आली: दोहों से उर्दू अदब को नया रंग देने वाले शायर

उर्दू अदब की दुनिया में कुछ शायर ऐसे गुज़रे...

मुनीर शिकोहाबादी: 1857 की क्रांति और शायरी की बुलंद आवाज़

उत्तर प्रदेश के फिरोज़ाबाद ज़िले में बसा शिकोहाबाद सिर्फ़...

राखी के धागे में बंधा भाई-बहन का प्यार, उर्दू शायरों ने भी सजाए जज़्बात

रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्यार और ख़ुलूस का त्योहार...

Related Articles

Popular Categories