कहते हैं घूमने का मज़ा उतना मंज़िल में नहीं, जितना रास्ते में होता है। लेकिन सच यह भी है कि किसी नए शहर में सबसे मुश्किल काम मंज़िल तक पहुंचना नहीं, बल्कि ये तय करना होता है कि खाना कहां खाएं, घूमने के लिए कौन सी जगह सही रहेगी, या फिर भीड़-भाड़ से बचते हुए कैसे अपना दिन बिताया जाए। अक्सर प्लान बदलते हैं, और हर बार नई जगह की जानकारी जुटाना उलझन भरा लगता है।
इसी उलझन को सुलझाने के लिए Google Maps ने एक नई AI (Artificial Intelligence) सुविधा लॉन्च की है,’आस्क मैप्स’ (Ask Maps)। ये फैसिलिटी अभी भारत और अमेरिका (India and the United States) में उपलब्ध कराई गई है। गूगल का कहना है कि ये पिछले एक दशक में प्लेटफॉर्म पर सबसे बड़े अपग्रेड्स में से एक है।

क्या है ‘Ask Maps’ और कैसे करता है काम?
‘आस्क मैप्स’ सिर्फ एक सर्च बॉक्स नहीं है, बल्कि यह आपका निजी ट्रैवल प्लानर है। इसमें आप आम कीवर्ड (जैसे ‘मेरे पास कैफे’) टाइप करने की बजाय, ‘बातचीत की शैली’ में सवाल पूछ सकते हैं। ये सुविधा गूगल मैप्स के विशाल डेटाबेस, जिसमें 30 करोड़ से ज़्यादा लोकेशन्स और 50 करोड़ से अधिक यूजर्स की रिव्यूज़, फोटोज, ट्रैफिक डेटा और ‘पॉपुलर टाइम्स’ (किस जगह पर कितनी भीड़ है) का डेटा शामिल है, से जवाब ढूंढती है।
सबसे ख़ास बात यह है कि ये Follow-up questions को भी समझती है। मान लीजिए आपने कोई जगह पूछी, और फिर पूछा ‘वहां पार्किंग कहां मिलेगी?’ या “वहां से कोई अच्छी मिठाई की दुकान पास में हो तो बताओ?” ये सिस्टम नई सर्च शुरू किए बिना ही आपको जवाब देगा।
Today @GoogleMaps is getting its biggest upgrade in over a decade. By combining our Gemini models with a deep understanding of the world, Maps now unlocks entirely new possibilities for how you navigate and explore. Here’s what you need to know 🧵 pic.twitter.com/p6zhbkbvwY
— Google (@Google) March 12, 2026
यात्री इसका इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं?
इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले Google Maps App को अपडेट करना होगा। अपडेट के बाद सर्च बार के नीचे ‘Ask Maps’ का बटन दिखाई देगा। इसे टैप करते ही एक चैट-स्टाइल इंटरफेस खुल जाता है, जहाँ आप टाइप करके या बोलकर सवाल पूछ सकते हैं।
एक बार सवाल पूछने के बाद एआई लाइव ट्रैफिक, लोकल रिव्यू और आपकी पसंद (जैसे वेज या नॉन-वेज, कम भीड़ वाली जगह आदि) को ध्यान में रखकर आपको ऑप्शन देता है। साथ ही, आपको एक कस्टमाइज़्ड मैप भी दिखता है, जिसमें रूट, समय और नेविगेशन शुरू करने का ऑप्शन होता है।
गूगल ने खुद सुझाए ये Prompts (पूछने के तरीके)
गूगल ने कुछ ख़ास Prompts शेयर किए हैं, जिनसे पता चलता है कि ये फीचर कितना गहराई से सोचकर जवाब दे सकता है:
- डेट नाइट प्लान करने के लिए:
“आज रात मैं डेट पर जा रहा/रही हूँ। ऐसी जगह सुझाएं जो ओवररेटेड न हो, मेरे घर और ऑफिस के बीच में पड़ती हो, रोमांटिक माहौल हो, अच्छा खाना मिले और पास में कोई कूल लाउंज हो।” - अकेले सुकून भरी शाम के लिए:
“मैं खुद के साथ टाइम बिताने के लिए बाहर जा रहा/रही हूं। मेरे से 1 मील के अंदर ऐसी बार बताएं जो ज्यादा व्यस्त न हो, जहां ट्रिविया या लाइव म्यूजिक न हो, अंधेरे बूथ हों और किताब पढ़ने के लिए अच्छी हो।” - फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए:
“मैं NYC स्काईलाइन की फोटो लेना चाहता हूं। सूरज की मौजूदा स्थिति के हिसाब से ऐसी छत (रूफटॉप) या पार्क सुझाएँ जहां सूरज कैमरे के पीछे रहे, आंखों में न चमके।” - सीनिक रनिंग/वॉकिंग रूट के लिए:
“आज शाम मैं फ्रेंच क्वार्टर से लो बैटरी तक दौड़ना/वॉक करना चाहता हूँ। ऐसा रूट बनाएँ जिसमें सबसे ‘सीनिक’ स्पॉट आएं और मैं सूर्यास्त के ठीक समय पर लो बैटरी पहुंचूं।” - लंबी यात्रा की प्लानिंग के लिए:
“मुझे बोस्टन की तीन दिन की यात्रा के लिए कुछ प्रेरणादायक आइडियाज दें।”

ये उदाहरण बताते हैं कि ये फीचर सिर्फ नेविगेशन तक सीमित नहीं है, बल्कि मूड, मौसम, भीड़ और समय जैसी बारीकियों को भी ध्यान में रखता है।
भारत में उपलब्धता और भविष्य
फिलहाल यह सुविधा भारत और अमेरिका में Android and iOS दोनों पर अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध है। गूगल ने भरोसा दिया है कि आने वाले समय में इसे और अधिक भाषाओं और क्षेत्रों में शामिल किया जाएगा। इसके अलावा, कंपनी ने कुछ चुनिंदा जगहों पर ‘Immersive Navigation’ (3D विजुअल्स और लेन-लेवल गाइडेंस) को भी रोलआउट करना शुरू कर दिया है।

आखिरकार, ‘Ask Maps’ सिर्फ एक तकनीकी बदलाव नहीं है, बल्कि यह हमारे यात्रा करने के तरीके को बदलने वाला कदम है। अब आपको अलग-अलग ऐप्स पर घंटों रिसर्च करने की जरूरत नहीं है। बस गूगल मैप्स से पूछिए, और आपकी अगली यात्रा की पूरी तैयारी आपके सामने होगी,जहां जाना है, कब जाना है, कैसे जाना है और वहां क्या करना है, सब कुछ एक ही जगह।
ये भी पढ़ें: BGMI से लेकर PM मोदी तक: Indian Female Streamers अब Video Games खेल कर बदल रही गेमिंग इंडस्ट्री की किस्मत
आप हमें Facebook, Instagram, Twitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं।


