Friday, September 4, 2026
30 C
Delhi

जलील ‘आली’: एक ऐसे शायर जिनकी ख़ामोश आवाज़ आज भी दिलों में गूंजती है

उर्दू अदब की दुनिया में कुछ नाम ऐसे होते हैं जो शोर नहीं करते, मगर उनकी आवाज़ दिलों में गूंजती रहती है। जलील ‘आली’ भी उन्हीं शायरों में से एक थे, जिनकी शायरी में सादगी, गहराई और एक ख़ामोश असर नज़र आता है। शायरी में एक अलग ही अपनापन है जो आज भी लोगों के दिलों में ताज़ा है। 

जलील आली की पैदाइश 12 मई 1945 को अमृतसर में हुई। तक़सीम-ए-हिंद के बाद उनका परिवार पाकिस्तान चला गया और रावलपिंडी में बस गया। नई ज़मीन, नए हालात मगर दिल में अदब और शायरी का वही पुराना शौक़ ज़िंदा रहा।

तालीम और पेशेवर ज़िंदगी

जलील आली ने अपनी ज़िंदगी का बड़ा हिस्सा तालीम के लिए वक़्फ़ किया। वो रावलपिंडी के एक कॉलेज में उर्दू के प्रोफे़सर रहे और बाद में विभागाध्यक्ष (HOD) के तौर पर रिटायर हुए। एक तरफ़ वो उस्ताद थे, तो दूसरी तरफ़ एक ऐसे शायर, जो अल्फ़ाज़ में जज़्बात की दुनिया बसाना जानते थे।

अदबी सफ़र और किताबें

जलील आली ने शायरी के साथ-साथ आलोचनात्मक लेखन में भी अपनी पहचान बनाई। उनके अहम काव्य संग्रहों में “ख़्वाब दरीचे” (1984)“शौक़-ए-सितारा” (1998) और “अर्ज़-ए-हुनर से आगे” (2007) शामिल हैं। इसके अलावा “पाकिस्तानी अदब” और “शे’री दानिश की धुन में” जैसे आलोचनात्मक काम भी उनके नाम रहे।

उनकी शायरी में एक अलग ही रंग दिखाई देता है न ज़्यादा शोर, न ज़्यादा बग़ावत, बल्कि एक ठहराव, एक सोच और एक गहरी समझ।

शायरी का अंदाज़-ए-बयां

जलील आली की शायरी में ज़िंदगी के छोटे-छोटे एहसास बड़ी खूबसूरती से बयान होते हैं। उनके कुछ अशआर आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं।

“रास्ता सोचते रहने से किधर बनता है,
सर में सौदा हो तो दीवार में दर बनता है।”

यह शेर हमें हौसले और इरादे की अहमियत सिखाता है।

“दिल पे कुछ और गुज़रती है मगर क्या कीजे,
लफ़्ज़ कुछ और ही इज़हार किए जाते हैं।”

यहां इंसान के अंदर छिपे जज़्बात और उनकी बेबसी को बड़ी नफ़ासत से पेश किया गया है।

ग़ज़लों में एहसास और दर्द

उनकी ग़ज़लें मोहब्बत, तन्हाई और ज़िंदगी की सच्चाइयों से भरी होती हैं। एक मशहूर ग़ज़ल के कुछ अशआर देखिए

“दिल आबाद कहां रह पाए उसकी याद भुला देने से,
कमरा वीरां हो जाता है इक तस्वीर हटा देने से।”

इस शेर में यादों की अहमियत और जुदाई का दर्द साफ़ झलकता है।

हमअस्र शायरों से अलग पहचान

जलील आली का दौर ऐसे शायरों का था, जिनमें हबीब जालिब जैसे बाग़ी तेवर वाले शायर भी थे। लेकिन जलील आली की शायरी का अंदाज़ अलग था वो सुकून, उम्मीद और हल्की सी तन्क़ीद के साथ अपनी बात कहते थे। उनकी शायरी में मुल्क से मोहब्बत, समाज की बेहतरी और इंसानी रिश्तों की अहमियत साफ़ झलकती है।

अपने दिए को चांद बताने के वास्ते
बस्ती का हर चराग़ बुझाना पड़ा हमें

अवॉर्ड्स और पहचान

जलील आली को उनके अदबी काम के लिए कई बड़े अवॉर्ड्स से नवाज़ा गया। उन्हें हिलाल-ए-इम्तियाज़ और सितारा-ए-इम्तियाज़ जैसे अहम अवार्ड्स मिले, जो उनके काम की अहमियत को साबित करते हैं।

आख़िरी सफर और विरासत

जलील आली का इंतकाल 2018 में कराची में हुआ। लेकिन उनका कलाम आज भी ज़िंदा है। उनकी शायरी में जो सादगी, मोहब्बत और सोच है, वो आज के दौर में भी उतनी ही अहम लगती है। जलील ‘आली’ उन शायरों में से हैं, जिनकी शायरी को समझने के लिए शोर नहीं, सुकून चाहिए। उनके अल्फ़ाज़ हमें ये सिखाते हैं कि ज़िंदगी सिर्फ़ जंग नहीं, बल्कि एक एहसास भी है। उनकी शायरी आज भी यही कहती है।


“एक दिन में कहां अंदाज़-ए-नज़र बनता है…”

ये भी पढ़ें: इक़बाल अशहर: “उर्दू है मिरा नाम…” से पहचान बनाने वाले शायर की अदबी दास्तान

आप हमें FacebookInstagramTwitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

हसरत मोहानी: जब इंक़लाब के शायर को भा गई कान्हा की बांसुरी

कृष्ण को देखने और समझने के अंदाज़ अलग-अलग हो...

त्रिपुरा की रिसा: जो बुनती है इतिहास, संजोती है पहचान और बिखेरती है चमक

नॉर्थ ईस्ट भारत के हरे-भरे पहाड़ों में बसा त्रिपुरा,जहां...

कृष्ण एक नाम, कई नज़रिए… जब उर्दू शायरों ने कान्हा को अपने अल्फ़ाज़ में उतारा

कृष्ण सिर्फ़ एक धार्मिक आस्था का नाम नहीं हैं।...

संगरूर का Banasar Bagh Museum! जींद रियासत की शानदार विरासत

पंजाब की ज़मीन अपने समृद्ध इतिहास, बहादुरी की दास्तानों,...

अपतानी बुनाई : सिर्फ एक कपड़ा नहीं, पूरी संस्कृति है  जो खुद को बुन रही पीढ़ी-दर-पीढ़ी

अरुणाचल प्रदेश के हरे-भरे लोअर सुबनसिरी घाटी यानी जिरो...

Topics

हसरत मोहानी: जब इंक़लाब के शायर को भा गई कान्हा की बांसुरी

कृष्ण को देखने और समझने के अंदाज़ अलग-अलग हो...

त्रिपुरा की रिसा: जो बुनती है इतिहास, संजोती है पहचान और बिखेरती है चमक

नॉर्थ ईस्ट भारत के हरे-भरे पहाड़ों में बसा त्रिपुरा,जहां...

संगरूर का Banasar Bagh Museum! जींद रियासत की शानदार विरासत

पंजाब की ज़मीन अपने समृद्ध इतिहास, बहादुरी की दास्तानों,...

अमजद हैदराबादी: दर्द को रुबाई में ढालने वाले शायर

उर्दू अदब की दुनिया में अमजद हैदराबादी का नाम...

Related Articles

Popular Categories