Friday, October 16, 2026
21.2 C
Delhi

30 सालों से क्रिसमस (Christmas) की खुशियां लोगों में बांट रही गुवाहाटी की ये ख़ास दुकान

दिसंबर का महीना आते ही देशभर के बाज़ारों में एक ख़ास तरह की चहल-पहल देखने को मिलती है। हर तरफ़ रंग-बिरंगी लाइट्स, सजे हुए क्रिसमस (Christmas) ट्री, सांता क्लॉज़ की ड्रेस, केक और तोहफों से बाज़ार जगमगा उठते हैं। बाज़ारों की रौनक देखकर क्रिसमस (Christmas) का माहौल पहले ही बनने लग जाता है। हर गली, हर दुकान और लोगों के चेहरे पर खुशी और उत्साह साफ़ दिखाई देता है।

असम के गुवाहाटी में भी क्रिसमस (Christmas) की तैयारियां ज़ोरों पर हैं। शहर के अलग-अलग बाज़ारों में रौनक देखते ही बनती है। लोग सजावट के सामान और गिफ्ट्स की खरीदारी में जुटे हुए हैं। ख़ासतौर पर गुवाहाटी के चांदवारी इलाके में मौजूद एक दुकान इन दिनों लोगों के बीच ख़ास चर्चा में है, जहां क्रिसमस (Christmas) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी चीज़ आसानी से मिल जाती है।

30 साल पुरानी दुकान, लोगों का भरोसा

चांदवारी इलाके में मौजूद ज्योति एंटरप्राइजेज करीब 30 साल पुरानी दुकान है। इस दुकान को पिछले तीन दशकों से बेबी कलिता चला रही हैं। वक्त के साथ दुकान ने खुद को लोगों की ज़रूरतों के हिसाब से बदला है। आज ये दुकान गुवाहाटी में क्रिसमस (Christmas) शॉपिंग का एक भरोसेमंद ठिकाना बन चुकी है, जहां हर साल लोग दोबारा लौटकर आते हैं।

बेबी कलिता बताती हैं कि क्रिसमस (Christmas) की ख़रीदारी अब तेज़ हो चुकी है और रोज़ बड़ी तादाद में लोग दुकान पर पहुंच रहे हैं। इस बार सबसे ज़्यादा मांग क्रिसमस (Christmas) ट्री, स्टार, सांता क्लॉज़ की टोपी और बच्चों के लिए ड्रेसेज़ की है। स्कूल के बच्चे ख़ासतौर पर सांता कैप, छोटे स्टार और सजावट के सामान खरीदने में काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

Source: DNN24

हर बजट में सजावट का सामान

ज्योति एंटरप्राइजेज की सबसे बड़ी ख़ासियत है कि यहां हर बजट के हिसाब से सामान मिलता है। बेबी कलिता बताती हैं कि 30 रुपये में छोटा स्टार और 70 रुपये में बड़ा स्टार मिल जाता है। इसके अलावा बेल्स, कैप, स्टार और वेलवेट की सांता कैप भी यहां आसानी से मिल जाती है। छोटे बच्चों के लिए 10 रुपये में छोटा सांता भी मिलते हैं, जिसे बच्चे खुशी-खुशी खरीदते हैं। दुकान में बैटरी से चलने वाला डांसिंग सांता भी मौजूद है, जिसे चाबी या बटन से चलाया जा सकता है।

ये सांता बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय है। इसके अलावा यहां सांता क्लॉज़ की डॉल्स, 6 फीट तक के बड़े सांता, सॉक्स, कैप्स, हेयर बैंड, चश्मे, रेनडियर कैप और बच्चों के लिए पूरी क्रिसमस (Christmas) ड्रेस भी मिल जाते है। दुकान में क्रिसमस (Christmas) लाइट्स, डेकोरेटिव रेनडियर और वॉल हैंगिंग आइटम्स भी लगाए गए हैं, जो दुकान की सुंदरता को और बढ़ा रहे हैं। दुकान में कदम रखते ही ऐसा लगता है जैसे क्रिसमस (Christmas) आ गया हो। बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर उम्र के लोगों के लिए यहां कुछ न कुछ खास मौजूद है।

ग्राहकों का भरोसा

दुकान पर खरीदारी करने आईं कमलाक्षी बोरा कहती हैं कि ये बहुत अच्छी दुकान है। यहां आते ही महसूस होता है कि क्रिसमस (Christmas) आ गया है। वो कहती हैं कि उन्होंने अभी कुछ सामान खरीदा है और उन्हें यहां की सजावट और सामान काफी पसंद आई। वहीं, गीत तालुकदार बताती हैं कि वो इस दुकान की पुरानी ग्राहक हैं और कई सालों से यहीं से क्रिसमस (Christmas) की खरीदारी करती आ रही हैं।

Source: DNN24

उनके मुताबिक, क्रिसमस (Christmas) से जुड़ी कोई भी चीज़ हो, यहां सब कुछ मिल जाता है। गीत कहती हैं कि चूंकि वो पुरानी ग्राहक हैं, इसलिए दीदी उन्हें कई बार कुछ पैसे भी कम कर देती हैं। क्रिसमस (Christmas) को लेकर गुवाहाटी के बाज़ार पूरी तरह तैयार हैं। खरीदारी, सजावट और खुशियों से भरा ये त्योहार हर चेहरे पर मुस्कान ला रहा है। बाज़ारों की ये रौनक साफ़ दिखाती है कि क्रिसमस (Christmas) सिर्फ़ एक त्योहार नहीं, बल्कि खुशियां बांटने का मौक़ा है।

ये भी पढ़ें: Nihal Barai की Fiber Art की दुनिया: गुवाहाटी के सोनापुर से नई पहचान

आप हमें Facebook, Instagram, Twitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

हसन नईम: ग़म को अपनी ताक़त बनाने वाले शायर

हसन नईम ने अपनी शायरी के ज़रिए ज़िंदगी के...

5,000 घंटे की उड़ान, चार दशक की ख़िदमत: Air Chief Marshal AP Singh का शानदार सफ़र

जब कोई लड़ाकू विमान आवाज़ की रफ़्तार को पार...

वहीद अख़्तर: शायरी, फ़लसफ़े और इल्म की दुनिया का एक अहम नाम

उर्दू अदब की दुनिया में शायरी सिर्फ़ अल्फ़ाज़ का...

Topics

हसन नईम: ग़म को अपनी ताक़त बनाने वाले शायर

हसन नईम ने अपनी शायरी के ज़रिए ज़िंदगी के...

5,000 घंटे की उड़ान, चार दशक की ख़िदमत: Air Chief Marshal AP Singh का शानदार सफ़र

जब कोई लड़ाकू विमान आवाज़ की रफ़्तार को पार...

वहीद अख़्तर: शायरी, फ़लसफ़े और इल्म की दुनिया का एक अहम नाम

उर्दू अदब की दुनिया में शायरी सिर्फ़ अल्फ़ाज़ का...

मुजतबा हुसैन: हंसी के पीछे छुपी सच्चाई का बेमिसाल क़लमकार

उर्दू अदब में तंज़-ओ-मज़ाह की बात हो और मुजतबा...

Balbir Singh Senior: भारतीय हॉकी को गोल्ड की राह दिखाने वाले

भारतीय हॉकी के इतिहास में जब भी बड़े खिलाड़ियों...

Related Articles

Popular Categories