Friday, October 16, 2026
21.2 C
Delhi

अहमद अली शेख़ डेक्कन क्लिफहैंगर जीतकर, रेस एक्रॉस अमेरिका के लिए क्वालीफाई

डेक्कन क्लिफहैंगर, भारत की एक कठिन अल्ट्रा साइकिलिंग रेस है, जो पुणे से शुरू होकर गोवा के समुद्र तट पर समाप्त होती है। इस रेस में रत्नागिरी ज़िले के अहमद अली शेख़ ने जीत हासिल करके इतिहास रच दिया है। इस साल भारत ने डेक्कन क्लिफहैंगर साइकिल रेस का 11वां साल मनाया। अहमद अली शेख़ इस रेस को जीतकर ‘रेस एक्रॉस अमेरिका’ के लिए क्वालीफाई करने वाले पहले रत्नागिरी के साइकिलिस्ट बन गए हैं।

अहमद अली शेख़, महाराष्ट्र में रॉकेट सिंह के नाम से मशहूर है। 39 घंटे की समय सीमा होने के बावजूद, रेस एक्रॉस अमेरिका के लिए क्वालीफाई करने के लिए डेक्कन क्लिफहैंगर रेस को 37 घंटे के भीतर पूरा करना था। उन्होने 36 घंटे और 35 मिनट में यह रेस पूरी की। वह रत्नागिरी ज़िले से डेक्कन क्लिफहैंगर साइकिलिंग रेस में हिस्सा लेने वाले पहले और एकमात्र साइकिल चालक हैं।

अहमद अली का साइकिलिंग के प्रति जुनून और समर्पण प्रेरणादायक है। इससे पहले, उन्होंने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई सफलताएं हासिल की हैं। सितंबर में, उन्होंने ‘हाफ आयरन डिस्टेंस ट्रायथलॉन’ में आयरनमैन का खिताब भी जीता। इसके अलावा उन्होंने तीन बार सुपर रैंडोनूर का खिताब जीता, 1000 किमी और 1200 किमी एलआरएम (लॉन्ग रैंडोनूर मोंडियाक्स), 70.3 हाफ आयरनमैन, पश्चिमी क्लासिक 4 घाट और 10,000 मीटर फुल एवरेस्टिंग जैसे कठिन अभियानों को सफलतापूर्वक पूरा किया। उनकी उपलब्धियां न सिर्फ साइकिलिंग समुदाय, बल्कि हर उस व्यक्ति को प्रेरित करती हैं जो खुद को चुनौती देना चाहता है और अपनी सीमाओं को पार करना चाहता है।

इस ख़बर को आगे पढ़ने के लिए hindi.awazthevoice.in पर जाएं

ये भी पढ़ें: डॉ. साइमा पॉल का शानदार इनोवेशन: अब Tea Bags में फेमस कश्मीरी नून टी

आप हमें Facebook, Instagram, Twitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

हसन नईम: ग़म को अपनी ताक़त बनाने वाले शायर

हसन नईम ने अपनी शायरी के ज़रिए ज़िंदगी के...

5,000 घंटे की उड़ान, चार दशक की ख़िदमत: Air Chief Marshal AP Singh का शानदार सफ़र

जब कोई लड़ाकू विमान आवाज़ की रफ़्तार को पार...

वहीद अख़्तर: शायरी, फ़लसफ़े और इल्म की दुनिया का एक अहम नाम

उर्दू अदब की दुनिया में शायरी सिर्फ़ अल्फ़ाज़ का...

Topics

हसन नईम: ग़म को अपनी ताक़त बनाने वाले शायर

हसन नईम ने अपनी शायरी के ज़रिए ज़िंदगी के...

5,000 घंटे की उड़ान, चार दशक की ख़िदमत: Air Chief Marshal AP Singh का शानदार सफ़र

जब कोई लड़ाकू विमान आवाज़ की रफ़्तार को पार...

वहीद अख़्तर: शायरी, फ़लसफ़े और इल्म की दुनिया का एक अहम नाम

उर्दू अदब की दुनिया में शायरी सिर्फ़ अल्फ़ाज़ का...

मुजतबा हुसैन: हंसी के पीछे छुपी सच्चाई का बेमिसाल क़लमकार

उर्दू अदब में तंज़-ओ-मज़ाह की बात हो और मुजतबा...

Balbir Singh Senior: भारतीय हॉकी को गोल्ड की राह दिखाने वाले

भारतीय हॉकी के इतिहास में जब भी बड़े खिलाड़ियों...

Related Articles

Popular Categories