Monday, March 2, 2026
33.4 C
Delhi

WCC के 60वें समारोह में श्रीनगर बना वैश्विक शिल्प का केंद्र 

श्रीनगर ने विश्व शिल्प परिषद (WCC) की 60वीं जयंती का आयोजन कर पूरी दुनिया का ध्यान अपनी तरफ़ खींचा। यह कार्यक्रम 21 से 24 नवंबर तक नई दिल्ली में आयोजित हुआ। इसमें कुवैत, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, यूनाइटेड किंगडम, आयरलैंड और मध्य एशिया जैसे देशों से 15 अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि शामिल हुए। इसके साथ ही दुनिया के कई मशहूर कारीगर भी इस उत्सव में शामिल हुए।

श्रीनगर की ऐतिहासिक गलियों का दौरा

प्रोग्राम की शुरुआत में प्रतिनिधियों ने श्रीनगर के पुराने शहर की ऐतिहासिक गलियों में ‘क्राफ्ट सफारी’ की। उन्होंने वहां की बारीक़ कारीगरी और पुरानी परंपराओं को करीब से देखा। इसके बाद प्रतिनिधियों ने सरकारी कला एम्पोरियम में स्थानीय कारीगरों और अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें शिल्प के क्षेत्र में नए विचारों और सहयोग पर चर्चा हुई।  शेरी-कश्मीर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र (SKICC) में मुख्य आयोजन शिल्प उद्योग में मौजूद चुनौतियों और अवसरों पर विशेषज्ञों ने पैनल चर्चाएं कीं। इसके साथ ही एक रंगीन शिल्प बाज़ार भी लगाया गया, जहां कारीगरों ने अपनी ख़ूबसूरत रचनाएं प्रदर्शित की और बेचीं।

कार्यक्रम के आख़िर में लेफ्टिनेंट गवर्नर ने एक पुरस्कार समारोह की अध्यक्षता की। इसमें जम्मू और कश्मीर के कारीगरों को उनके बेहतरीन काम के लिए प्रतिष्ठित यूटी-लेवल क्राफ्ट अवार्ड्स से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनकी मेहनत और कला के प्रति समर्पण को दर्शाता है।  इस पूरे आयोजन का मक़सद जम्मू और कश्मीर की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को वैश्विक मंच पर लाना था। सरकार इस क्षेत्र की शिल्प परंपराओं को संरक्षित करने और बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यह उत्सव श्रीनगर को कारीगरी में उत्कृष्टता का एक प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हुआ।

इस ख़बर को आगे पढ़ने के लिए hindi.awazthevoice.in पर जाएं

ये भी पढ़ें: जयपुर की वीणा, मीणा जनजाति की कला को दे रहीं नई पहचान

आप हमें FacebookInstagramTwitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

अमेरिका और भारत की रक्षा साझेदारी को हकीकत में बदलना

U.S.-इंडिया मेजर डिफेंस पार्टनरशिप का फ्रेमवर्क U.S.-इंडिया सिक्योरिटी कोऑपरेशन को तेज़ करेगा, इंटरऑपरेबिलिटी को बढ़ाएगा और इंडस्ट्रीज़ को जोड़ेगा।

शहंशाहों का कारवां और रेशमी धागों का जादू: Parsi Gara, जब फ़ारस के फूल हिंदुस्तान की मिट्टी में मुस्कुराए

‘गारा’ फारसी लैंग्वेज का लफ्ज़ (‘Gara’ is a Persian word) है, जिसका मतलब होता है ‘सुई से काम करना’ या ‘सिलाई। लेकिन पारसी गारा में ये सिलाई जादू में बदल गई।

आख़िर पंजाब में माइग्रेंट वर्कर्स का विरोध क्यों हो रहा है?

माइग्रेंट वर्कर्स का विरोध करने वाले लोग दावा करते हैं कि पंजाब में 70 लाख से 1.5 करोड़ के बीच माइग्रेंट वर्कर्स रहते हैं। लेकिन सच तो ये है कि किसी के पास साफ़, वेरिफाइड नंबर नहीं हैं। वे जो आंकड़े बताते हैं, वे असलियत से बहुत दूर लगते हैं।

Gurdwara Sri Dukh Niwaran Sahib: जहां हर तकलीफ़ का हल और दिल को सुकून मिलता है

Gurdwara Sri Dukh Niwaran Sahib सिर्फ़ एक इबादतगाह नहीं,...

Topics

अमेरिका और भारत की रक्षा साझेदारी को हकीकत में बदलना

U.S.-इंडिया मेजर डिफेंस पार्टनरशिप का फ्रेमवर्क U.S.-इंडिया सिक्योरिटी कोऑपरेशन को तेज़ करेगा, इंटरऑपरेबिलिटी को बढ़ाएगा और इंडस्ट्रीज़ को जोड़ेगा।

शहंशाहों का कारवां और रेशमी धागों का जादू: Parsi Gara, जब फ़ारस के फूल हिंदुस्तान की मिट्टी में मुस्कुराए

‘गारा’ फारसी लैंग्वेज का लफ्ज़ (‘Gara’ is a Persian word) है, जिसका मतलब होता है ‘सुई से काम करना’ या ‘सिलाई। लेकिन पारसी गारा में ये सिलाई जादू में बदल गई।

आख़िर पंजाब में माइग्रेंट वर्कर्स का विरोध क्यों हो रहा है?

माइग्रेंट वर्कर्स का विरोध करने वाले लोग दावा करते हैं कि पंजाब में 70 लाख से 1.5 करोड़ के बीच माइग्रेंट वर्कर्स रहते हैं। लेकिन सच तो ये है कि किसी के पास साफ़, वेरिफाइड नंबर नहीं हैं। वे जो आंकड़े बताते हैं, वे असलियत से बहुत दूर लगते हैं।

Gurdaspur killings: सीमा पार से खतरों का बदलता चेहरा

पंजाब के गुरदासपुर ज़िले में एक बॉर्डर आउटपोस्ट पर दो पुलिसवालों - असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर गुरनाम सिंह और होम गार्ड अशोक कुमार की हत्या ने भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर बढ़ते सुरक्षा ख़तरों (Gurdaspur killings: Changing face of cross-border threats) को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं।

Goodword Publication: बच्चों में तालीम, तसव्वुर और पॉज़िटिव सोच की एक रोशन मिसाल

Goodword दरअसल CPS International यानी सेंटर फॉर पीस एंड स्पिरिचुअलिटी से...

Bagh printing: सिंध से बाग तक का सफ़र, जहां रंगों में बसती है परंपरा

बाग प्रिंटिंग से जुड़े खत्री समुदाय का मूल निवास वर्तमान पाकिस्तान के सिंध क्षेत्र में माना जाता है। समय के साथ यह समुदाय राजस्थान के मालवा-मारवाड़ क्षेत्रों से होता हुआ मध्य प्रदेश के धार ज़िले के बाग गांव में आकर बस गया। यहां की बाग नदी का पानी इस छपाई के लिए बेहद उपयुक्त साबित हुआ।

Related Articles

Popular Categories