Saturday, July 11, 2026
37.6 C
Delhi

आस्था और एकता का प्रतीक: छठ पूजा में मुस्लिम महिलाओं की भागीदारी

छठ पूजा का महापर्व सिर्फ़ उगते और डूबते सूरज की पूजा का पर्व ही नहीं, बल्कि साम्प्रदायिक सौहार्द और एकता का प्रतीक भी बन गया है। इस त्योहार में हर धर्म और समुदाय के लोग मिलकर इसे मनाते हैं। पटना के वीरचंद पटेल पथ पर कई मुस्लिम महिलाएं भी भक्तों के लिए मिट्टी के चूल्हे बनाकर छठ पूजा की तैयारियों में जुटी हुई हैं। इन चूल्हों का इस्तेमाल भक्त प्रसाद पकाने के लिए करते हैं, और इन महिलाओं के लिए यह एक खास धार्मिक सेवा है।

सीमा ख़ातून, जो चूल्हों को बनाने का काम करती हैं, बताती हैं कि उन्होंने यह काम अपनी मां से सीखा है, जो सालों से ये चूल्हे बना रही हैं। सीमा कहती हैं, “हम बिना नहाए और बिना कुछ खाएं ये चूल्हे बनाते हैं, क्योंकि यह हमारे लिए धार्मिक काम है।” इस साल दुर्गा पूजा से ही उन्होंने चूल्हा बनाना शुरू कर दिया था और अब तक 150 से 200 चूल्हे बना चुकी हैं, जिन्हें वे 50 से 150 रुपये में बेचती हैं।

एक अन्य महिला बताती हैं, “मैं पिछले छह साल से चूल्हे बना रही हूँ। यह पूजा का हिस्सा है, हम इसे बनाते समय कुछ विशेष नियमों का पालन करते हैं।” छठ पूजा के दौरान भक्त शुद्धता का विशेष ध्यान रखते हैं। इस चार दिन के पर्व में व्रत, उपवास और कठिन अनुष्ठान (ritual) होते हैं, जिनसे सूर्य देव को धन्यवाद दिया जाता है।

बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और नेपाल के कुछ हिस्सों में मुख्य रूप से मनाए जाने वाले इस पर्व को प्रवासी भारतीय भी बड़े उत्साह से मनाते हैं। इस पर्व में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, जो इसे श्रद्धा और समर्पण के साथ मनाती हैं।

मुस्लिम महिलाओं की इस पर्व में भागीदारी, खासकर चूल्हे बनाने के रूप में, छठ पूजा के साम्प्रदायिक सौहार्द और एकता का संदेश देती है। यह पर्व धर्म, जाति और संप्रदाय की सीमाओं को तोड़कर इसे सही मायने में आस्था का महापर्व बनाता है।

इस ख़बर को आगे पढ़ने के लिए hindi.awazthevoice.in पर जाएं

ये भी पढ़ें: कश्मीर का बर्ड मैन: परवेज़ यूसुफ़ का सफर और पक्षियों पर उनकी अनमोल किताब

आप हमें FacebookInstagramTwitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

सैय्यद अहमदउल्लाह क़ादरी: उर्दू अदब, सहाफ़त और क़ौमी यकजहती के अलमबरदार     

उर्दू अदब और सहाफ़त की दुनिया में लिसान-उल-मुल्क सैय्यद...

कैनबरा से तमिलनाडु तक: ऑस्ट्रेलिया ने लौटाई भारत की 12वीं सदी की चोरी हुई मूर्तियां

सदियों पुरानी विरासत और गौरवशाली अतीत को संजोए हुए...

जिस लंगड़े आम पर शायर मर मिटे

हमारे इलाक़े में लंगड़ा आम अमूमन जून के तीसरे-चौथे...

Topics

सैय्यद अहमदउल्लाह क़ादरी: उर्दू अदब, सहाफ़त और क़ौमी यकजहती के अलमबरदार     

उर्दू अदब और सहाफ़त की दुनिया में लिसान-उल-मुल्क सैय्यद...

जिस लंगड़े आम पर शायर मर मिटे

हमारे इलाक़े में लंगड़ा आम अमूमन जून के तीसरे-चौथे...

अमेरिका कैसे तैयार करता है खेल चैंपियन और उद्योग

ग्लोबल स्पोर्ट्स मेंटरिंग प्रोग्राम की पूर्व प्रतिभागी वैदेही वैद्य...

बेख़ुद देहलवी: दाग़ की रिवायत, दिल्ली की ज़बान और इश्क़ की ख़ूबसूरत शायरी

"आइना देख कर वो ये समझेमिल गया हुस्न-ए-बे-मिसाल हमें।" यह...

जाज़िब क़ुरैशी: उर्दू शायरी की महक से महफ़िलें सजाने वाला फ़नकार 

"तेरी यादों की चमकती हुई मशअल के सिवा,मेरी आंखों...

Related Articles

Popular Categories