Thursday, September 3, 2026
28 C
Delhi

पिछले 18 सालों से ख़ालिद शेख़ कर रहे विशाल गणपति मंदिर का नवीनीकरण

भारत संस्कृति और विविधताओं से भरा देश है। देश में एकता और भाईचारे को बढ़ावा दे रहा है महाराष्ट्र का अहमदनगर ज़िले का विशाल गणपति मंदिर। इस मंदिर में गणेश भगवान की करीब साढ़े ग्यारह फीट ऊंची मूर्ति है। विशाल गणपति मंदिर अहमदनगर के ग्राम देवता कहे जाते हैं। यहां पूरे राज्य से भक्त दर्शन करने के लिए आते हैं।

यहां के स्थानीय निवासी बताते है कि कई मुस्लिम ऐसे भी है जो गणेश भगवान के भक्त हैं। और सालों पुरानी ये परंपरा आज भी यहां के लोग पूरी श्रद्धा के साथ निभाते हैं। इस मंदिर की जीर्णोद्धार (मरम्मत) का काम ख़ालिद शेख़ को दिया गया है। वो पिछले 18 सालों से इस गणेश मंदिर के नवीनीकरण का काम कर रहे हैं।

कैसे मिला ख़ालिद शेख़ को मंदिर के नवीनीकरण का काम

मंदिर के नवीनीकरण का काम ख़ालिद शेख़ को कैसे दिया गया इसके बारे में वर्तमान पुजारी संगम नाथ महाराज बताते है कि “ख़ालिद भाई ने पहले भी कई मंदिरों का निर्माण किया है। इस गणेश मंदिर का काम भी उनके नेतृत्व में हो रहा है। ये हमारे लिए गर्व की बात है। हमारे पिता और बिरला मंदिर ट्रस्ट के कुछ अधिकारियों की पहचान थी, उन्हीं अधिकारियों ने हमारे पिता को ख़ालिद भाई का नाम सुझाया। उसके बाद हमने ये काम खालिद भाई को सौंप दिया।”

ख़ालिद शेख़ ने आवाज़ द वॉयस को बताया कि, “कारीगर की कला का कोई जाति-धर्म नहीं होता। कला ही एक धर्म है, मंदिर हो या मस्जिद, यह ईश्वर का घर है। यही भावना रखते हुए हम काम करते हैं। काम करते समय मैं ये देखता हूं कि किस तरह इस मंदिर की नक्काशी में खूबसूरती लाई जा सकती है।

ख़ालिद शेख़ का मानना है कि हिंदू-मुस्लिम कुछ नहीं होता, हिंदू और मुसलमानों के बीच बहुत प्यार है, हम सभी इंसान हैं। इतने सालों में काम करते हुए मुझे कभी भी ये महसूस नहीं हुआ कि वो एक मुस्लिम है।

इस ख़बर को पूरा पढ़ने के लिए hindi.awazthevoice.in पर जाएं।

ये भी पढ़ें: Green Man of U.P: प्रदीप डाहलिया मुफ़्त में देते हैं पौधे, लेकिन पूरी करनी होती है ये शर्त

आप हमें FacebookInstagramTwitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

संगरूर का Banasar Bagh Museum! जींद रियासत की शानदार विरासत

पंजाब की ज़मीन अपने समृद्ध इतिहास, बहादुरी की दास्तानों,...

अपतानी बुनाई : सिर्फ एक कपड़ा नहीं, पूरी संस्कृति है  जो खुद को बुन रही पीढ़ी-दर-पीढ़ी

अरुणाचल प्रदेश के हरे-भरे लोअर सुबनसिरी घाटी यानी जिरो...

ज़मीन अली: वो चराग़ जिसने उर्दू के लिए एक नया रास्ता रोशन किया

कुछ लोग सिर्फ़ अपने दौर के लिए काम नहीं...

अमजद हैदराबादी: दर्द को रुबाई में ढालने वाले शायर

उर्दू अदब की दुनिया में अमजद हैदराबादी का नाम...

Topics

संगरूर का Banasar Bagh Museum! जींद रियासत की शानदार विरासत

पंजाब की ज़मीन अपने समृद्ध इतिहास, बहादुरी की दास्तानों,...

अमजद हैदराबादी: दर्द को रुबाई में ढालने वाले शायर

उर्दू अदब की दुनिया में अमजद हैदराबादी का नाम...

राबिया बसरी: मोहब्बत-ए-इलाही की पहली सूफ़ी शायरा 

तसव्वुफ़ की तारीख़ में अगर किसी एक नाम को...

Related Articles

Popular Categories