Monday, May 11, 2026
36.1 C
Delhi

पीएम मोदी के यौमे पैदाइश के मौके़ पर अजमेर शरीफ़ में बनेगा 4000 किलो का लंगर

प्रधानमंत्री मोदी के 74वें जन्मदिन के मौके़ पर अजमेर शरीफ़ दरगाह के अधिकारियों ने एक ख़ास ऐलान किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सूफ़ी मोइनुद्दीन चिश्ती ख़्वाजा गरीब नवाज़ की दरगाह के गद्दी नशीन सैय्यद अफ़गान चिश्ती ने पीएम मोदी के यौमे पैदाइश के मौके़ पर 4000 किलोग्राम शाकाहारी लंगर बांटने का ऐलान किया है।

17 सितंबर को दरगाह में मौजूद बड़ी शाही देग में 4000 किलो शाकाहारी लंगर तैयार किया जाएगा। पूरा लंगर भारतीय अल्पसंख्यक फाउंडेशन और अजमेर शरीफ़ का चिश्ती फाउंडेशन आयोजित करेगा। बड़ी देग का इस्तेमाल सदियों से भक्तों को लंगर परोसने के लिए किया जाता रहा है। लंगर बनाने की परंपरा 550 से ज्यादा वक्त से चली आ रही है।

दरगाह की देखरेख करने वाले सैय्यद अफ़गान चिश्ती ने कहा है कि “उनके (पीएम मोदी के) जन्मदिन के अवसर पर देश के धार्मिक स्थलों पर सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। हम 4,000 किलो शाकाहारी भोजन तैयार करेंगे, जिसमें चावल और शुद्ध घी, सूखे मेवे शामिल होंगे और इसे वितरित करेंगे। इसके साथ ही गुरुओं और हमारे आस-पास के गरीब लोगों को भी सेवा के तौर पर लंगर दिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि वह पीएम मोदी की जन्मदिन पर उनकी लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करेंगे। “

इस मौके पर समारोह की शुरुआत हज़रत ख़्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह के अंदर रात 10:30 बजे बड़ी देग जलाने से होगी। शांति, एकता, समृद्धि की दुआएं मांगी जाएंगी। ये खाना रात भर पकाया जाएगा। कुरान की आयतें पढ़ी जाएंगी, नात और मनकबत और कव्वाली पढ़ी जाएगी। खाना वितरण सुबह किया जाएंगा। ये आयोजन न केवल पीएम मोदी के जन्मदिन के उत्सव का प्रतीक है, बल्कि ये सेवा और सामुदायिक कल्याण की भावना को भी दर्शाता है, जो हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की शिक्षाओं का केंद्र है।

इस ख़बर को पूरा पढ़ने के लिए hindi.awazthevoice.in पर जाएं।

ये भी पढ़ें: Green Man of U.P: प्रदीप डाहलिया मुफ़्त में देते हैं पौधे, लेकिन पूरी करनी होती है ये शर्त

आप हमें FacebookInstagramTwitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

Meeraji (मीराजी: उर्दू कविता में मॉडर्निज़्म की शुरुआत करने वाला जीनियस

एक मैला-कुचैला रांझा था। नाम मोहम्मद सनाउल्लाह डार। दुबली...

मॉर्निंग ग्लोरी के फूलों की कथा

सुबह की पहली रोशनी में, जब धूप अभी पूरी...

अब्दुल बारी आसी: दर्द को अल्फ़ाज़ और मोहब्बत को आवाज़ देने वाले शायर

“अपनी हालत का ख़ुद एहसास नहीं है मुझ को,मैं...

Topics

Meeraji (मीराजी: उर्दू कविता में मॉडर्निज़्म की शुरुआत करने वाला जीनियस

एक मैला-कुचैला रांझा था। नाम मोहम्मद सनाउल्लाह डार। दुबली...

मॉर्निंग ग्लोरी के फूलों की कथा

सुबह की पहली रोशनी में, जब धूप अभी पूरी...

देहात से निकली आवाज़ें बनीं किताब, दिल्ली में लॉन्च हुई ‘बड़ी आई पत्रकार’

देश की राजधानी दिल्ली के मंडी हाउस स्थित त्रिवेणी कला संगम में एक खास आयोजन के दौरान ‘बड़ी आई पत्रकार’ किताब का विमोचन किया गया। यह किताब उन महिला पत्रकारों की कहानियों को सामने लाती है, जिन्होंने गांव और छोटे कस्बों से निकलकर पत्रकारिता की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई। इ

Mysterious Languages (रहस्यमयी लिपियां): इतिहास की वो आवाज़ें, जो आज भी ख़ामोश हैं

क्या आपको पहेलियां सुलझाना पसंद है? अब ज़रा सोचिए...

Related Articles

Popular Categories