Friday, October 16, 2026
21.2 C
Delhi

अमेरिका के फुलब्राइट टीचिंग एक्सीलेंस एंड अचीवमेंट प्रोग्राम के लिए चुने गए कश्मीर के तजामुल नसीम लोन 

जम्मू कश्मीर के बारामूला ज़िले के रहने वाले तजामुल नसीम लोन को फुलब्राइट टीचिंग एक्सीलेंस एंड अचीवमेंट प्रोग्राम (2024-25) के लिए चुना गया है। ये प्रोग्राम संयुक्त राज्य अमेरिका में आयोजित किया जाएगा। इसमें लोन छह हफ्ते तक अमेरिकी विश्वविद्यालय में प्रोफेशनल टीचिंग एक्सपीरियंस लेंगे। लोन का चयन 65 देशों के 3,200 से अधिक आवेदकों में से किया गया है। ये प्रोग्राम वैश्विक शैक्षिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने पर ख़ास जोर देता है।

इस दौरान वो अंतर्राष्ट्रीय शिक्षकों के साथ मिलकर शिक्षण पद्धतियों और तकनीकों की जानकारी लेंगे। तजामुल नसीम जम्मू कश्मीर के हायर सेकेंडरी स्कूल में बतौर टीचर पढ़ाते हैं। तजामुल अपने सफलता का श्रेय गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल डांगिवाचा से मिले सहयोग और फुलब्राइट के पूर्व छात्र रमीज सूडान के मार्गदर्शन को देते हैं। 

इस साल कश्मीर से इस कार्यक्रम के लिए चुने गए वो एकमात्र प्रतिभागी है और पूरे भारत से चुने गए केवल सात शिक्षकों में से एक हैं। उन्होंने कश्मीर विश्वविद्यालय से विज्ञान में ग्रेजुएशन और भोपाल से जूलॉजी में मास्टर डिग्री पूरी की है। इसके बाद उन्होंने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से एम.फिल की डिग्री हासिल की। आज वो पर्यावरण विज्ञान में मास्टर कर रहे हैं। और करीब नौ सालों से बतौर टीचर पढ़ा रहे हैं।

ये कार्यक्रम शिक्षण में जेंडर समानता, मीडिया साक्षरता और पर्यावरण शिक्षा जैसे मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करेगा, साथ ही अमेरिकी साझेदार शिक्षकों के साथ क्षेत्रीय अनुभव भी प्रदान करेगा।

इस ख़बर को पूरा पढ़ने के लिए hindi.awazthevoice.in पर जाएं।

ये भी पढ़ें: गरीब बच्चों को प्लास्टिक के बदले मुफ़्त शिक्षा दे रहा नीरजा फुटपाथ स्कूल

आप हमें Facebook, Instagram, Twitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

हसन नईम: ग़म को अपनी ताक़त बनाने वाले शायर

हसन नईम ने अपनी शायरी के ज़रिए ज़िंदगी के...

5,000 घंटे की उड़ान, चार दशक की ख़िदमत: Air Chief Marshal AP Singh का शानदार सफ़र

जब कोई लड़ाकू विमान आवाज़ की रफ़्तार को पार...

वहीद अख़्तर: शायरी, फ़लसफ़े और इल्म की दुनिया का एक अहम नाम

उर्दू अदब की दुनिया में शायरी सिर्फ़ अल्फ़ाज़ का...

Topics

हसन नईम: ग़म को अपनी ताक़त बनाने वाले शायर

हसन नईम ने अपनी शायरी के ज़रिए ज़िंदगी के...

5,000 घंटे की उड़ान, चार दशक की ख़िदमत: Air Chief Marshal AP Singh का शानदार सफ़र

जब कोई लड़ाकू विमान आवाज़ की रफ़्तार को पार...

वहीद अख़्तर: शायरी, फ़लसफ़े और इल्म की दुनिया का एक अहम नाम

उर्दू अदब की दुनिया में शायरी सिर्फ़ अल्फ़ाज़ का...

मुजतबा हुसैन: हंसी के पीछे छुपी सच्चाई का बेमिसाल क़लमकार

उर्दू अदब में तंज़-ओ-मज़ाह की बात हो और मुजतबा...

Balbir Singh Senior: भारतीय हॉकी को गोल्ड की राह दिखाने वाले

भारतीय हॉकी के इतिहास में जब भी बड़े खिलाड़ियों...

Related Articles

Popular Categories