Wednesday, September 2, 2026
30 C
Delhi

सिंगर नाहिद आफ़रीन की नॉर्थ ईस्ट इंडिया में बाल विवाह के खिलाफ लड़ाई

असम की नाहिद आफ़रीन एक सिंगर होने के साथ-साथ एक सोशल वर्कर भी हैं। उन्हें पहली बार लाइमलाइट में तब आईं जब वो इंडियन आइडल जूनियर के 2015वें एडिशन में दूसरी रनर-अप बनीं और एक सिंगर के तौर में भारत में पहचान बनाई। 2016 में फिल्म अकीरा से उन्होंने गायिका के रूप में शुरुआत की।

नाहिद आफ़रीन को यूनिसेफ इंडिया के यूथ एडवोकेट के रूप में नियुक्त किया गया था। नाहिद ने आवाज-द वॉयस को बताया कि उन्होंने एक सिंगर के रूप में और यूनिसेफ इंडिया के यूथ एडवोकेट के तौर पर नई नौकरी के अपने एक्सपीरियंस,आइडियाज़ और प्लानिंग शेयर की हैं। जब यूनिसेफ इंडिया ने उन्हें नॉर्थ ईस्ट के लिए ‘बाल अधिकार चैंपियन’ के रूप में चुना था। तब उन्होंने जिम्मेदारी ली और असम की ओर से यूनिसेफ इंडिया के साथ दो साल तक काम किया।नाहिदी ने बताया “उस समय मैं बाल विवाह पर काम कर रही थी। मैंने असम के अलग अलग हिस्सों में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता पैदा करने के लिए भी कई प्रयास किए हैं।

नाहिद का मानना हैं कि जब हम लड़कियों के बारे में सोचते हैं, तो हम आमतौर पर एजुकेशन,हेल्थ और डेवलपमेंट के बारे में सोचते हैं। लेकिन वो अब चाइल्ड मैरेज के साथ-साथ बच्चों की मेंटल हेल्थ पर भी काम करने की प्लानिंग बना रही हैं। उन्होंने कहा कि ‘मेरा मानना है कि किसी भी तरह का सफर कभी आसान नहीं होती। लाइफ में सफल होने के लिए हर किसी को कुछ न कुछ करना पड़ता है।

इस ख़बर को पूरा पढ़ने के लिए hindi.awazthevoice.in पर जाएं।

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड के जाने माने एक्टर सूरमा भोपाली उर्फ इश्तियाक अहमद ज़ाफरी से जुड़े अनसुने किस्से

आप हमें FacebookInstagramTwitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

ज़मीन अली: वो चराग़ जिसने उर्दू के लिए एक नया रास्ता रोशन किया

कुछ लोग सिर्फ़ अपने दौर के लिए काम नहीं...

अमजद हैदराबादी: दर्द को रुबाई में ढालने वाले शायर

उर्दू अदब की दुनिया में अमजद हैदराबादी का नाम...

राबिया बसरी: मोहब्बत-ए-इलाही की पहली सूफ़ी शायरा 

तसव्वुफ़ की तारीख़ में अगर किसी एक नाम को...

Topics

अमजद हैदराबादी: दर्द को रुबाई में ढालने वाले शायर

उर्दू अदब की दुनिया में अमजद हैदराबादी का नाम...

राबिया बसरी: मोहब्बत-ए-इलाही की पहली सूफ़ी शायरा 

तसव्वुफ़ की तारीख़ में अगर किसी एक नाम को...

Related Articles

Popular Categories