Tuesday, March 3, 2026
33.7 C
Delhi

असम के जंगलों में शिकारियों को ट्रैक करने में मदद कर रहें है बगदादी का शिकार करने वाले कुत्ते

आईएस के चीफ अबु-बकर-अल बगदादी के मारे जाने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने जिस प्रशिक्षित कुत्ते की तस्वीर ट्वीटर पर पोस्ट की वो बेल्जियन मेलिनोइस नस्ल का कुत्ता था। बगदादी के मारे जाने के बाद यह कुत्ता उस वक्त सुर्खियों मे खूब बना रहा। इन कुत्तों को K9 डॉग स्क्वाड के नाम से जाना जाता है।

ये कोई साधारण कुत्ते नहीं है, ये वो कुत्ते हैं जिन्होंने ओसामा बिन लादेन को मारने में अमेरिकी नौसेना ‘Seal team’ की मदद की थी और अब ये कुत्ते असम के जंगलों में घूम रहे है।

क्यूँ ? इसका जवाब आपको इस लेख में मिल जाएग

भारत करता है विदेशों में गैंडे की सींग तस्करी

वियतनाम की ये पारंपरिक विश्वास है कि गैंडे के सींग से कैंसर जैसी लाइलाज बीमारी ठीक हो जाती है। इस वजह से कैंसर से जूझने वाले लोग कीमोथेरेपी के बाद गैंडे के सींग से बने पाउडर का इस्तेमाल करते हैं। इसलिए वियतनाम की आम गलियों में भी गैंडे के सींग की खूब मांग है और ये मांग पूरा करता है भारत. गैंडों का शिकार कर, बेरहमी से उनके धड़ से उनका सींग निकाल कर। दक्षिण एशिया के बाकी देशों, जैसे चीन, वियतनाम, जापान में भी भारत से गैंडे के सींग की तस्करी होती है। असम के राष्ट्रीय उद्यान गैंडों के शिकार के लिए कुख्यात है।

स्थानीय देते हैं शिकारियों को शरण

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सींग की कीमत बढ़ जाने पर अवैध शिकार की घटना भी बढ़ी हैं। गांव में रहने वाले आदिवासियों को गैंडे का शिकार करने की काफी अच्छी कीमत मिल जाती है। इसलिए ये लोग भी शिकार करने में शार्प शूटर का साथ देते है, उन्हे शरण देते हैं। पर कुछ सालों से इन अवैध शिकारियों को रोकने के लिए बेल्जियन मेलिनोइस नस्ल के इस डॉग स्क्वाड की एंट्री असम के जंगलों में हुई है।

क्यों है बेल्जियन मेलिनोइस खास ?

K9 डॉग स्क्वाड काफी स्पेशल हैं। बेल्जियन मेलिनोइस नस्ल के कुत्ते बेहद फुर्तीले होते हैं और इनका इस्तेमाल नक्सल और आतंकी ऑपरेशन में खूब किया जाता है। अपने फुर्तीली रफ्तार, तेज दिमाग, धैर्य और आक्रमकता की वजह से बेल्जियन मेलिनोइस नस्ल के कुत्ते ना सिर्फ अमेरिका बल्कि दुनियाभर की सेनाओं की पहली पसंद हैं। भारत में पठानकोट पर हमले के दौरान एनएसजी ने भी इनका इस्तेमाल किया था। ये एक बार में 30 किलोमीटर तक आसानी से भाग सकते हैं। भारतीय सुरक्षा बलों की बात करें तो सीआरपीएफ, आईटीबीपी और एनएसजी समेत कई सुरक्षा बल इनका इस्तेमाल बड़े ऑपरेशन में करते हैं।

असम में इन जगहों पर तैनात हैं कुत्ते

असम में तैनात इन 6 कुत्तों के स्क्वाड को K-9 डॉग स्क्वाड कहा जाता है। शिकारियों पर नज़र रखने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे छह कुत्तों में से तीन काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में, एक मानस राष्ट्रीय उद्यान और ओरंग राष्ट्रीय उद्यान और एक पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य में तैनात है।

2011 में पहली बार बेल्जियन मैलिनोइस को विश्व धरोहर स्थल, काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में तैनात किया गया था। 2014 में, K-9 डॉग स्क्वायड में एक और यूनिट जोड़ी गई, जो 2019 तक बढ़कर सात हो गई। यह डॉग स्क्वायड तब से राज्य के तीन राष्ट्रीय उद्यान और एक वन्यजीव अभयारण्य में सफलतापूर्वक ऑपरेट  कर रहें हैं। ये कुत्ते फॉरेस्ट गार्ड्स को शिकारियों और उनके घर या छुपे हुए जगहों पर पहुंचाते हैं और ऐसे पुलिस शिकारियों को गिरफ्तार कर लेती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

ज़ायके का सफरनामा: दम पुख़्त से दिल की बात, पुरानी रसोई का नया ज़माना

दम पुख़्त: इंडियन फूड लवर्स अब सिर्फ विदेशी व्यंजनों (Exotic recipes) का स्वाद नहीं लेना चाहते, बल्कि अपनी पुरानी रसोई की ओर लौटने लगे हैं। 'रूट्स की तरफ वापसी' (Return to the roots) का ये ट्रेंड न सिर्फ खाने के स्वाद को बदल रहा है, बल्कि हमारी सेहत को भी नया आयाम दे रहा है।

अमेरिका और भारत की रक्षा साझेदारी को हकीकत में बदलना

U.S.-इंडिया मेजर डिफेंस पार्टनरशिप का फ्रेमवर्क U.S.-इंडिया सिक्योरिटी कोऑपरेशन को तेज़ करेगा, इंटरऑपरेबिलिटी को बढ़ाएगा और इंडस्ट्रीज़ को जोड़ेगा।

शहंशाहों का कारवां और रेशमी धागों का जादू: Parsi Gara, जब फ़ारस के फूल हिंदुस्तान की मिट्टी में मुस्कुराए

‘गारा’ फारसी लैंग्वेज का लफ्ज़ (‘Gara’ is a Persian word) है, जिसका मतलब होता है ‘सुई से काम करना’ या ‘सिलाई। लेकिन पारसी गारा में ये सिलाई जादू में बदल गई।

Topics

आख़िर पंजाब में माइग्रेंट वर्कर्स का विरोध क्यों हो रहा है?

माइग्रेंट वर्कर्स का विरोध करने वाले लोग दावा करते हैं कि पंजाब में 70 लाख से 1.5 करोड़ के बीच माइग्रेंट वर्कर्स रहते हैं। लेकिन सच तो ये है कि किसी के पास साफ़, वेरिफाइड नंबर नहीं हैं। वे जो आंकड़े बताते हैं, वे असलियत से बहुत दूर लगते हैं।

Gurdaspur killings: सीमा पार से खतरों का बदलता चेहरा

पंजाब के गुरदासपुर ज़िले में एक बॉर्डर आउटपोस्ट पर दो पुलिसवालों - असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर गुरनाम सिंह और होम गार्ड अशोक कुमार की हत्या ने भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर बढ़ते सुरक्षा ख़तरों (Gurdaspur killings: Changing face of cross-border threats) को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं।

Related Articles

Popular Categories