Friday, April 3, 2026
23.1 C
Delhi

Punjab Textile Industry: तरक्की की रफ़्तार, ज़िम्मेदारियों का इम्तिहान

Punjab Textile Industry आज सूबे की अर्थव्यवस्था का एक मज़बूत स्तंभ बन चुकी है। पंजाब को आमतौर पर खेती-किसानी के लिए जाना जाता है, लेकिन अब ये राज्य सिर्फ़ खेतों तक सीमित नहीं है। यहां इंडस्ट्री भी तेज़ी से आगे बढ़ी हैं और उनमें सबसे अहम भूमिका कपड़ा उद्योग यानी टेक्सटाइल सेक्टर की है। लुधियाना को “भारत का मैनचेस्टर” कहा जाता है। वजह है यहां होजरी और ऊनी कपड़ों का बड़ा काम होता है।

ये इंडस्ट्री सिर्फ़ कपड़े बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि ये लाखों परिवारों की रोज़ी-रोटी से जुड़ा हुआ है। छोटे कारखानों से लेकर बड़े ब्रांड तक, हर लेवल पर लोग इस काम में लगे हैं। यही वजह है कि पंजाब की औद्योगिक अर्थव्यवस्था में टेक्सटाइल सेक्टर का बड़ा योगदान माना जाता है।

पुरानी परंपरा से आधुनिक दौर तक

Punjab Textile Industry की जड़ें काफी पुरानी हैं। आज़ादी से पहले भी यहां हाथ से बुने हुए कपड़े बनाए जाते थे। गांवों और छोटे कस्बों में कारीगर अपने हुनर से कपड़ा तैयार करते थे। ये काम पीढ़ी दर पीढ़ी चलता रहा। आज़ादी के बाद पंजाब में औद्योगिक विकास की रफ़्तार बढ़ी। लुधियाना, अमृतसर और जालंधर जैसे शहरों में बड़ी-बड़ी मिलें लगी। अमृतसर ऊनी कपड़ों और शॉल के लिए मशहूर हुआ। जालंधर ने स्पोर्ट्स वियर और स्पोर्ट्स के सामान में अपनी अलग पहचान बनाई। वहीं लुधियाना धीरे-धीरे होजरी का सबसे बड़ा सेंटर बन गया। मोज़े, स्वेटर, टी-शर्ट, थर्मल वियर, हर तरह का कपड़ा यहां बनने लगा।

वक्त के साथ इंडस्ट्री ने खुद को बदला। अब सिर्फ़ सूती और ऊनी कपड़े ही नहीं, बल्कि सिंथेटिक फाइबर और टेक्निकल टेक्सटाइल का भी उत्पादन होने लगा है। साल 2025 में सनातन टेक्सटाइल्स ने फतेहगढ़ साहिब में करीब 1600 करोड़ रुपये का टेक्निकल टेक्सटाइल प्रोजेक्ट लगाने का ऐलान किया, जिसकी हैसियत करीब 350 टन प्रतिदिन बताई गई। इससे साफ है कि पंजाब अब मॉडर्न टेक्नॉलॉजी की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है।

बड़े ब्रांड, बड़ी पहचान

पंजाब का नाम आज देश की होजरी और ऊनी कपड़ों के बड़े सेंटर के तौर पर लिया जाता है। वॉर्डमैन, मोंटे कार्लो, ओसवाल, गंगा अक्रोड वूल्स जैसे ब्रांड दुनिया भर में अपनी पहचान बना चुके हैं। इन कंपनियों ने पंजाब को इंटरनेशनल मार्केट से जोड़ा है। सिर्फ़ कपड़े ही नहीं, सिलाई मशीन और स्पोर्ट्स का सामान बनाने में भी पंजाब का बड़ा योगदान है। देश की होजरी इंडस्ट्री का बड़ा हिस्सा यहीं से आता है। ये इंडस्ट्री पंजाब की आर्थिक रीढ़ बन चुकी है।

सरकार की नीतियां और निवेश को बढ़ावा

राज्य सरकार ने Punjab Textile Industry को आगे बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए हैं। लुधियाना में मॉडर्न टेक्सटाइल पार्क बनवाया। नई इंडस्ट्रियल और बिज़नेस नीतियां लाई गई हैं, जिससे इन्वेस्टर्स का भरोसा बढ़ा है। सरकार ने सिंगल विंडो सिस्टम शुरू किया है। इसका मतलब है कि ज़्यादातर मंज़ूरियां करीब 45 कामकाजी दिनों में मिल जाती हैं। अब कारोबार शुरू करने के लिए लोगों को अलग-अलग दफ़्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस भी आसान कर दिया गया है। कई मामलों में सिर्फ़ हलफनामा देकर ही आगे की कार्रवाई शुरू हो जाती है, जिससे वक़्त और मेहनत दोनों बचते हैं।

Punjab Textile Industry के लिए अलग से 22 कमेटियां बनाई गई हैं धागा, कपड़ा और रंगाई जैसे अलग-अलग हिस्सों शामिल हैं। ये कमेटियां उद्यमियों (entrepreneurs) के साथ मिलकर नीतियां तैयार करती हैं। सरकार SGST रिफंड, ब्याज पर सब्सिडी, स्टांप ड्यूटी में छूट और ज़मीन से जुड़े इंसेंटिव भी दे रही है। इसी तरह केंद्र सरकार ने भी Punjab Textile Industry को कई योजनाओं के ज़रिए सहारा दिया है। भारत सरकार के टेक्सटाइल मंत्रालय ने कपड़ा और गारमेंट सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए अलग-अलग स्कीम चलाई हैं। उदाहरण के तौर पर, कपड़ा और परिधान उद्योग के लिए Rebate of State and Central Taxes and Levies (RoSCTL) योजना लागू की गई है।

केंद्र सरकार ने समर्थ (Samarth) योजना के तहत ट्रेनिंग अभियान भी शुरू किया है। ये योजना नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क (NSQF) से जुड़ी हुई है। इसके तहत पंजाब के करीब 900 लोगों को टेक्निकल ट्रेनिंग दिया गया है, जिससे वो टेक्सटाइल इंडस्ट्री में बेहतर काम कर सकें। इसके अलावा, बड़ी मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों को प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) योजना के तहत मदद दी जा रही है। इस योजना से मैन-मेड फैब्रिक, गारमेंट्स और टेक्निकल टेक्सटाइल के उत्पादन को बढ़ावा मिल रहा है। इन सभी योजनाओं का मक़सद है Punjab Textile Industry को मज़बूत बनाना, एक्सपोर्ट बढ़ाना और ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को रोज़गार देना।

लाखों लोगों का सहारा

Textile Industry Punjab में रोज़गार का ज़रिया है। पंजाब PSC के मुताबिक, करीब 20 लाख लोग इस फ़ील्ड में काम कर रहे हैं। इसमें छोटे कारखाने, होजरी यूनिट और लघु उद्योग शामिल हैं। असल तादाद इससे ज़्यादा भी हो सकती है, क्योंकि कई लोग घर से या छोटे लेवल पर जुड़े हैं। पंजाब सरकार का दावा है कि मार्च 2025 तक तीन साल में 10 लाख 32 हज़ार से ज़्यादा नई छोटी इंडस्ट्री रजिस्टर्ड हुई हैं। ये दिखाता है कि राज्य में बिज़नेस शुरू करने का माहौल बेहतर हुआ है। लोग सरकार की नीतियों पर भरोसा कर रहे हैं और आगे बढ़ रहे हैं।

विकास की कीमत: पर्यावरण पर असर

लेकिन हर विकास की एक कीमत होती है। Textile Industry से पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचा है। लुधियाना का बुद्धा नाला इसका उदाहरण है। फैक्ट्रियों से निकलने वाला गंदा पानी इसमें जाता है, जिससे पानी प्रदूषित हो गया है। रंगाई, छपाई और फिनिशिंग के काम में बहुत ज़्यादा पानी लगता है। वैज्ञानिक रूप से देखें तो 1 टन कपड़ा बनाने के लिए 200 से 270 टन पानी की ज़रूरत होती है।

इससे पानी में BOD और COD का लेवल बढ़ जाता है और पानी ज़हरीला हो सकता है। लुधियाना की हवा भी फैक्ट्रियों से निकले धुएं की वजह से काफी प्रदूषित मानी जाती है। इसका असर सीधे लोगों की सेहत पर पड़ता है सांस की बीमारियां, स्किन इंफेक्शन और कई दूसरी तरह की परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं।

आगे का रास्ता: संतुलन ही समाधान

अब समय आ गया है कि इंडस्ट्री और पर्यावरण के बीच एक बैलेंस बनाया जाए। टेक्सटाइल यूनिट्स को सख़्त पर्यावरण नियमों का पालन करना होगा। ज़ीरो लिक्विड डिस्चार्ज जैसी तकनीक अपनानी होगी, ताकि गंदा पानी बिना साफ किए बाहर न जाए। मॉडर्न कॉमन ट्रीटमेंट प्लांट लगाने होंगे, जहां गंदे पानी को पूरी तरह साफ किया जा सके। सरकार ने इस दिशा में कुछ प्रोजेक्ट शुरू किए हैं, लेकिन इन्हें और तेज़ करने की ज़रूरत है। असल समाधान यही है कि इंडस्ट्री को रोका नहीं जाए, बल्कि उसे टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल बनाया जाए। ताकि पंजाब की हवा, पानी और ज़मीन सुरक्षित रहें और आने वाली पीढ़ियां भी इसका फायदा उठा सकें।

Punjab Textile Industry राज्य की शान है। ये रोज़गार देता है, अर्थव्यवस्था को मज़बूती देता है और पंजाब को दुनिया से जोड़ता है। लेकिन इसके साथ पर्यावरण की ज़िम्मेदारी भी जुड़ी है। अगर सरकार, उद्योगपति और आम लोग मिलकर काम करें, तो ऐसा मॉडल बनाया जा सकता है जहां विकास भी जारी रहे और प्रकृति भी सुरक्षित रहे।

इस लेख को अंग्रेज़ी और पंजाबी में पढ़ें

ये भी पढ़ें: छापा कपड़ा: बिहार की शादी की पारंपरिक पहचान

आप हमें FacebookInstagramTwitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

Wildlife Rescue: एक ज़ख्मी चील ने कैसे बदल दी नदीम और सऊद की ज़िंदगी?

हर साल पतंगबाज़ी के दौरान जब आसमान रंग-बिरंगी पतंगों...

वासिफ़ अली वासिफ़: इल्म, इश्क़ और रूहानियत की एक मुकम्मल दास्तान

उर्दू अदब और तसव्वुफ़ की दुनिया में कुछ नाम...

चार्ली चैपलिन, ‘Monsieur Verdoux’ और साहस की कीमत

हिसाब लगाना मुश्किल है कि अपने ज़माने में चार्ली...

कैसे Kriti and Kunal ने मिलकर बिज़नेस को आर्ट और नेचर से जोड़ा?

Kriti and Kunal की ये कहानी सिर्फ़ एक स्टूडियो...

Topics

Wildlife Rescue: एक ज़ख्मी चील ने कैसे बदल दी नदीम और सऊद की ज़िंदगी?

हर साल पतंगबाज़ी के दौरान जब आसमान रंग-बिरंगी पतंगों...

चार्ली चैपलिन, ‘Monsieur Verdoux’ और साहस की कीमत

हिसाब लगाना मुश्किल है कि अपने ज़माने में चार्ली...

कैसे Kriti and Kunal ने मिलकर बिज़नेस को आर्ट और नेचर से जोड़ा?

Kriti and Kunal की ये कहानी सिर्फ़ एक स्टूडियो...

कामिल: सूफ़ियाना इल्म, इश्क़ और शायरी की दानिश्वर शख़्सियत

उर्दू अदब और तसव्वुफ़ की दुनिया में कुछ नाम...

जिम कॉर्बेट का कालाढूंगी

उत्तराखण्ड के नैनीताल ज़िले में कालाढूंगी नाम का एक...

Related Articles

Popular Categories