Friday, October 16, 2026
21.2 C
Delhi

PR (जनसंपर्क) के महारथी नुरूल लस्कर को चाणक्य पुरस्कार

आज नुरूल लस्कर का नाम जनसंपर्क (पीआर) के क्षेत्र में गर्व से लिया जाता है। वह करीब पिछले पांच दशकों से भारत के पूर्वोत्तर की पहचान और छवि को निखारने में जुटे हुए हैं। हाल ही में पब्लिक रिलेशंस काउंसिल ऑफ इंडिया ने उन्हें ‘एकीकृत जनसंपर्क’ के लिए राष्ट्रीय चाणक्य पुरस्कार से सम्मानित किया। यह पुरस्कार उन्हें कर्नाटक के मंगलुरू में आयोजित 18वें वैश्विक संचार सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री श्रीपद येसो नाइक ने दिया। चाणक्य पुरस्कार मिलने पर नुरूल लस्कर ने कहा, “यह मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा है।”

नुरूल लस्कर का जनसंपर्क का सफ़र

लस्कर को अपने बचपन से ही पढ़ने-लिखने का शौक रहा। वह किताबों, पत्रिकाओं और अख़बारों से प्रेरणा लेते और सार्वजनिक हस्तियों के व्यवहार व जनसंपर्क कौशल का बारीकी से अध्ययन करते थे। यह रुचि उनके करियर की नींव बनी। नुरूल लस्कर का सफ़र 1970 में शुरू हुआ, जब पीआर का नाम भी ज्यादा लोग नहीं जानते थे। उस दौर में सरकारी विभागों और प्राइवेट कंपनियों में जनसंपर्क डिपार्टमेंट तक नहीं हुआ करते थे। 1972 में उन्होंने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में प्रोबेशनरी ऑफिसर के रूप में काम शुरू किया। 1975 में शिलांग में नॉर्थ ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी में पीआर पर एक महीने का सर्टिफिकेट कोर्स किया। इस कोर्स ने नुरूल को पीआर के नए आयाम समझाए और सिखाया कि किसी संगठन की छवि कैसे बेहतर बनाई जा सकती है। एसबीआई में धीरे-धीरे तरक्की करते हुए उनकी ज़िंदगी में नया मोड़ आया और उन्होने भारत की पहली पीआर एजेंसी कैब्सफोर्ड की स्थापना की।

उन्होने आवाज़ द वॉयस को बताया कि वह भविष्य में पीआर पर कुछ और किताबें लिखना चाहते हैं, कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में पीआर पढ़ाना जारी रखना चाहता हैं। नुरूल लस्कर की कहानी न सिर्फ प्रेरणादायक है, बल्कि यह दिखाती है कि सच्ची लगन और मेहनत से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है ।

इस ख़बर आगे पढ़ने के लिए hindi.awazthevoice.in पर जाएं

ये भी पढ़ें: डॉ. साइमा पॉल का शानदार इनोवेशन: अब Tea Bags में फेमस कश्मीरी नून टी

आप हमें Facebook, Instagram, Twitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

हसन नईम: ग़म को अपनी ताक़त बनाने वाले शायर

हसन नईम ने अपनी शायरी के ज़रिए ज़िंदगी के...

5,000 घंटे की उड़ान, चार दशक की ख़िदमत: Air Chief Marshal AP Singh का शानदार सफ़र

जब कोई लड़ाकू विमान आवाज़ की रफ़्तार को पार...

वहीद अख़्तर: शायरी, फ़लसफ़े और इल्म की दुनिया का एक अहम नाम

उर्दू अदब की दुनिया में शायरी सिर्फ़ अल्फ़ाज़ का...

Topics

हसन नईम: ग़म को अपनी ताक़त बनाने वाले शायर

हसन नईम ने अपनी शायरी के ज़रिए ज़िंदगी के...

5,000 घंटे की उड़ान, चार दशक की ख़िदमत: Air Chief Marshal AP Singh का शानदार सफ़र

जब कोई लड़ाकू विमान आवाज़ की रफ़्तार को पार...

वहीद अख़्तर: शायरी, फ़लसफ़े और इल्म की दुनिया का एक अहम नाम

उर्दू अदब की दुनिया में शायरी सिर्फ़ अल्फ़ाज़ का...

मुजतबा हुसैन: हंसी के पीछे छुपी सच्चाई का बेमिसाल क़लमकार

उर्दू अदब में तंज़-ओ-मज़ाह की बात हो और मुजतबा...

Balbir Singh Senior: भारतीय हॉकी को गोल्ड की राह दिखाने वाले

भारतीय हॉकी के इतिहास में जब भी बड़े खिलाड़ियों...

Related Articles

Popular Categories