Sunday, May 31, 2026
29.1 C
Delhi

खंदावली की लड़कियां बदल रहीं हैं गांव की तस्वीर

हरियाणा के फरीदाबाद जिले का खंदावली गांव एक अलग ही तस्वीर पेश कर रहा है। खंदावली गांव में पिछले डेढ़ दशक में शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक बदलाव देखने को मिला है। बच्चों के शिक्षा के प्रति जागरूक होने के चलते ही आज उनका कॉलेज और यूनिवर्सिटी जाना संभव हो रहा है। 

गांव के 70 वर्षीय अब्दुल रहीम आज शिक्षा के क्षेत्र में जागरूकता आने से बेहद खुश है। उन्होंने आवाज द वॉयस को बताया कि “पहले केवल उनके बच्चे कुरान और नमाज तक ही सीमित थे। आज शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे है।” वहीं पुरष और महिला के लिंगानुपात में खंदावली खास अहमियत रखता है। गांव में लड़कों की तुलना में लड़कियों की संख्या ज्यादा है। इसके लिए ग्राम पंचायत को सम्मानित भी किया जा चुका है।

आज शिक्षा के स्तर बढ़ने से गांव में कोचिंग सेंटर खोलने की जरूरत महसूस हो रही है। कोचिंग सेंटर खुलने से बच्चों में उच्च शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और बच्चे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे।

स्कूल की प्रिंसिपल शशि यादव कहती हैं, “इस स्कूल के बच्चे खेलों के साथ शिक्षा में भी नाम रोशन कर रहे हैं। 10 वीं कक्षा में कई बच्चों ने 80 फीसदी अंक हासिल किए हैं। यहां की लड़कियां बहुत काबिल हैं। उन्हें केवल प्रोत्साहित करने की जरूरत है।”

इस ख़बर को पूरा पढ़ने के लिए hindi.awazthevoice.in पर जाएं।

ये भी पढ़ें: ‘तहकीक-ए-हिंद’: उज़्बेकिस्तान में जन्मे अल-बीरूनी का हिंदुस्तान की सरज़मीं से ख़ास रिश्ता

आप हमें FacebookInstagramTwitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

रोगाणुओं की प्रतिरोध क्षमता का एआई के ज़रिये मुकाबला

यू.एस. सेंटर्स फ़ॉर डिज़ीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन भारत के...

भारत की ‘Tea City of India’: जिसकी चाय की चुस्कियां पूरी दुनिया लेती है

भारत में चाय (Tea) लोगों की रोज़मर्रा की ज़िंदगी...

Topics

रोगाणुओं की प्रतिरोध क्षमता का एआई के ज़रिये मुकाबला

यू.एस. सेंटर्स फ़ॉर डिज़ीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन भारत के...

भारत की ‘Tea City of India’: जिसकी चाय की चुस्कियां पूरी दुनिया लेती है

भारत में चाय (Tea) लोगों की रोज़मर्रा की ज़िंदगी...

उत्तराखंड की ट्रेडिशनल थाली: पहाड़ों की रूह, ज़ायकों का जश्न

ज़रा सोचिए... सुबह का वक़्त है। सामने बर्फ़ से...

Padma Shri 2026: 30 हज़ार शो, गायों की सेवा और Mir Haji Kasam का सफ़र

कुछ लोग अपनी बातों से पहचाने जाते हैं और...

Related Articles

Popular Categories