Wednesday, August 26, 2026
33 C
Delhi

‘Kaho Kalidas!’ लॉन्च: युगल जोशी के उपन्यास के ज़रिए नई पीढ़ी से जुड़ेंगे महाकवि कालिदास

कालिदास को पढ़ते हुए हम उनकी कविताओं में मोहब्बत देखते हैं, जुदाई महसूस करते हैं और कुदरत की खूबसूरती में खो जाते हैं। लेकिन कभी सोचा है कि इन एहसासों को अपनी कलम से इतनी ख़ूबसूरती से लिखने वाला शायर खुद किन जज़्बातों से गुज़रा होगा? उसकी अपनी ज़िंदगी कैसी रही होगी? उसने किसे चाहा होगा और किन रिश्तों ने उसकी शख़्सियत को आकार दिया होगा?

कालिदास की ज़िंदगी से जुड़े इन सवालों के पक्के जवाब इतिहास के पन्नों में नहीं मिलते हैं। उनकी पैदाइश, उनके रहने की जगह, उनके दौर और उनकी निजी ज़िंदगी को लेकर अलग-अलग राय मिलती है। लेकिन उनकी रचनाएं आज भी हमारे सामने हैं—और शायद इन्हीं रचनाओं में उनके दिल की कुछ आवाज़ छिपी है। लेखक युगल जोशी का उपन्यास ‘Kaho Kalidas!’ (कहो कालिदास) इसी आवाज़ को सुनने की कोशिश करता है। मंजुल पब्लिशिंग हाउस से छपी ‘Kaho Kalidas!’ (कहो कालिदास) किताब कालिदास की मशहूर रचनाओं में मौजूद मोहब्बत, चाहत, जुदाई और यादों के जज़्बात से उनके भीतर के इंसान को समझने की कोशिश करती है।

Image Source: Ministry of Culture, Government of India

सात रचनाएं, पांच मोहब्बत की कहानियां

‘Kaho Kalidas!’ (कहो कालिदास) किताब की सबसे दिलचस्प बात है इसकी कहानी कहने का अंदाज़। युगल जोशी ने कालिदास की सात मशहूर रचनाओं से जुड़े जज़्बात को लेकर पांच मोहब्बत की कहानियां बुनी हैं। इन कहानियों के पीछे उस दौर का भारतीय समाज और सियासी माहौल भी दिखाई देता है। कहीं मोहब्बत की पहली कशिश है, कहीं मिलन की खुशी, कहीं किसी अपने से बिछड़ने का दर्द और कहीं पुरानी यादों की ख़ामोश बेचैनी।

यानी कालिदास यहां सिर्फ़ एक महान शायर और नाटककार नहीं हैं। वो एक ऐसे इंसान हैं, जो मोहब्बत करता है, इंतज़ार करता है, खुश होता है, टूटता है और जुदाई के दर्द से गुज़रता है। किताब में भारतीय साहित्य की पुरानी सोच ‘भाव’ और ‘रस’ भी कहानी के साथ चलती है। इनका मतलब है इंसान के अंदर उठने वाले अलग-अलग जज़्बात और उन जज़्बात से पैदा होने वाला एहसास। यही एहसास इस कहानी को सिर्फ़ कालिदास की रचनाओं की चर्चा नहीं रहने देते, बल्कि उसे एक इंसानी कहानी बना देते हैं।

Photo: DNN24

इतिहास जहां ख़ामोश है, वहां कल्पना बोलती है

कालिदास की ज़िंदगी के बारे में जब इतिहास बहुत कम बताता है, तो लेखक ने उसी ख़ामोशी को कहानी कहने की जगह बनाया है। युगल जोशी का मक़सद कालिदास को किसी मुश्किल साहित्यिक किताब या सिर्फ़ पुराने दौर के शायर के तौर पर नई पीढ़ी के सामने रखना नहीं है। वो चाहते हैं कि आज का पाठक कालिदास की दुनिया में दाखिल हो, उनके जज़्बात को महसूस करे और फिर उनकी असली रचनाओं को एक नए नज़रिए से पढ़े।

इस तरह ‘कहो कालिदास!’ इतिहास और कल्पना के बीच एक पुल बनाती है। ये दावा नहीं करती कि कालिदास की ज़िंदगी बिल्कुल ऐसी ही थी। बल्कि ये पूछती है कि उनकी रचनाओं में दिखाई देने वाले इतने गहरे एहसास आख़िर किस तरह के इंसान से निकले होंगे?

सदियों का फासला मिटाता एक सवाल

किताब के लॉन्च के दौरान संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी इसी पहल को अहम बताया। उनके मुताबिक, ये सिर्फ़ एक किताब की लॉन्चिंग नहीं, बल्कि महाकवि कालिदास की ज़िंदगी और शख्स़ियत को लेकर सदियों से चली आ रही ख़ामोशी को आवाज़ देने की कोशिश है। ‘Kaho Kalidas!’ (कहो कालिदास) नाम भी अपने आप में एक बातचीत जैसा लगता है।

Image Source: Ministry of Culture, Government of India

जैसे कोई सदियों का फासला मिटाकर कालिदास के सामने बैठा हो और उनसे पूछ रहा हो— “कहो कालिदास… तुम्हारी कहानी क्या है?” शायद यही इस किताब का सबसे ख़ूबसूरत ख़्याल है। कालिदास हमारे लिए एक नाम हैं, एक महान शायर हैं, एक साहित्यिक किरदार हैं। लेकिन इस किताब की कोशिश है कि उस नाम के पीछे मौजूद इंसान को देखा जाए।

कालिदास आज भी क्यों हमारे करीब हैं?

IGNCA के अध्यक्ष श्री राम बहादुर राय ने कालिदास की रचनाओं की इसी ख़ासियत की तरफ ध्यान दिलाया। मोहब्बत, रिश्ते, समाज और सत्ता—ये ऐसे सवाल हैं जो कालिदास के दौर में भी मौजूद थे और आज भी हमारे बीच हैं। शायद इसी वजह से एक हज़ार साल से भी ज़्यादा पुरानी उनकी रचनाएं आज भी हमें अपनी लगती हैं। वक़्त बदल गया, समाज बदल गया, लेकिन इंसानी जज़्बात नहीं बदले।

Image Source: Ministry of Culture, Government of India

इसी बात को आगे बढ़ाते हुए नीति आयोग की सदस्य डॉ. जोरम अनिया ने ‘Kaho Kalidas!’ (कहो कालिदास) को आज के हिन्दी साहित्य में एक अहम किताब बताया। उनके मुताबिक, किताब कालिदास को इतिहास के किसी दूर खड़े किरदार की तरह नहीं देखती, बल्कि उनकी रचनाओं के पीछे छिपे इंसान को समझने की कोशिश करती है। एक ऐसा इंसान, जिसने शायद हमारी तरह मोहब्बत की होगी, खुशी महसूस की होगी, किसी को खोया होगा, इंतज़ार किया होगा और किसी की याद में बेचैन हुआ होगा।

और शायद यही वजह है कि ‘कहो कालिदास!’ सिर्फ़ कालिदास के बारे में एक किताब नहीं लगती। ये उस शायर से एक मुलाक़ात जैसी है, जिससे हम सदियों बाद पूछना चाहते हैं— तुमने जो मोहब्बत लिखी थी, क्या कभी उसे जिया भी था?

ये भी पढ़ें: From Myths to Science: गौहर रज़ा की Book Launch में वैज्ञानिक सोच पर गहरी बातचीत

आप हमें FacebookInstagramTwitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

पोचम्पल्ली इकत साड़ी: हाथों की करामात,सिर्फ कपड़ा नहीं एक विरासत

जब बात भारतीय पारंपरिक वस्त्रों की हो, तो पोचम्पल्ली...

राफ़िया ज़ैनब: सादगी में ढली मोहब्बत और ज़िंदगी की शायरी

उर्दू शायरी की दुनिया में कुछ आवाज़ें ऐसी होती...

Gurdwara Tapoban Dhakhi Sahib: क़ुदरत की गोद में बसा रूहानियत और सुकून का मुकाम

लुधियाना ज़िले के गांव मकसूदड़ा के बाहर मौजूद Gurdwara...

बंगाल की रूह तांत साड़ी : ममता बनर्जी से लेकर शेख़ हसीना तक की फेवरेट 

आज के रंगीन और चकाचौंध भरे दौर में, जहां...

शेख़ सादी शीराज़ी: इंसानियत, मोहब्बत और हिकमत की आवाज़

फ़ारसी अदब की दुनिया में शेख़ सादी शीराज़ी का...

Topics

पोचम्पल्ली इकत साड़ी: हाथों की करामात,सिर्फ कपड़ा नहीं एक विरासत

जब बात भारतीय पारंपरिक वस्त्रों की हो, तो पोचम्पल्ली...

राफ़िया ज़ैनब: सादगी में ढली मोहब्बत और ज़िंदगी की शायरी

उर्दू शायरी की दुनिया में कुछ आवाज़ें ऐसी होती...

Gurdwara Tapoban Dhakhi Sahib: क़ुदरत की गोद में बसा रूहानियत और सुकून का मुकाम

लुधियाना ज़िले के गांव मकसूदड़ा के बाहर मौजूद Gurdwara...

शेख़ सादी शीराज़ी: इंसानियत, मोहब्बत और हिकमत की आवाज़

फ़ारसी अदब की दुनिया में शेख़ सादी शीराज़ी का...

Maheshwari Fabric: रानी का ख़्वाब, बुनकरों की मेहनत और इतिहास का रेशमी सफ़र

नर्मदा नदी के किनारे बसा माहेश्वर, मध्य प्रदेश का...

प्रियंवदा सिंह: नई सोच और पुराने एहसासों को आवाज़ देती शायरा

प्रियंवदा सिंह की शायरी आज की उर्दू शायरी में...

सफ़िया अख़्तर: मोहब्बत, तालीम और अदब की एक नायाब आवाज़

उर्दू अदब में सफ़िया अख़्तर का नाम एक ऐसी...

Related Articles

Popular Categories