Monday, June 8, 2026
38.8 C
Delhi

जेल में बंद ईरानी महिला को नोबेल शांति पुरस्कार, अमेरिका के मौंगी गेब्रियल बावेंडी को भी Nobel Prize

इस साल अलग अलग फ़ील्ड से जुड़ी दो मुस्लिम हस्तियों को नोबल पुरस्कार दिए जाने का ऐलान किया गया है। इनमें से एक ट्यूनीशियाई विरासत के वैज्ञानिक और अमेरिकी नागरिक मौंगी गेब्रियल बावेंडी (Moungi Gabriel Bawendi) हैं। उन्हें क्वांटम डॉट्स के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम के लिए रसायन विज्ञान में प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। साथ ही, इस साल का नोबेल शांति पुरस्कार जेल में बंद ईरानी मुस्लिम महिला कार्यकर्ता नरगिस मोहम्मदी (Narges Mohammadi) को दिए जाने का ऐलान किया गया है।

ये पुरस्कार Narges Mohammadi को महिला उत्पीड़न के खिलाफ़ लड़ाई लड़ने और मानवाधिकारों और स्वतंत्रता को बढ़ावा देने को लेकर जागरुकता फैलाने के लिए दिया गया है।

नरगिस मोहम्मदी, 2003 में मानवाधिकार कार्यकर्ता शिरीन एबादी के पुरस्कार जीतने के बाद, नोबेल शांति पुरस्कार जीतने वाली 19वीं महिला और दूसरी ईरानी महिला बन गई हैं।

मौंगी गेब्रियल बावेंडी, मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (MIT) में प्रोफे़सर के पद पर काम कर रहे हैं। डॉ. बावेंडी के काम ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी की सीमाओं को आगे बढ़ाया है, जिससे क्वांटम डॉट्स कई अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों का एक मूलभूत घटक बन गया है।

इस ख़बर को पूरा पढ़ने के लिए hindi.awazthevoice.in पर जाएं।

ये भी पढ़ें: विश्व शांति के लिए महत्वपूर्ण: भारत गणराज्य के साथ डॉ. मोहम्मद अब्दुलकरीम अल-इस्सा का दिलचस्प भ्रमण

आप हमें FacebookInstagramTwitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

मौलाना मोहम्मद अली जौहर: एक शायर, जिसकी कलम से उठी आज़ादी की आवाज़

जब हिंदुस्तान अंग्रेज़ी हुकूमत की ज़ंजीरों में जकड़ा हुआ...

मोहम्मद अली, द ग्रेटेस्ट

1964 में बाईस साल के काले मोहम्मद अली ने...

Topics

मौलाना मोहम्मद अली जौहर: एक शायर, जिसकी कलम से उठी आज़ादी की आवाज़

जब हिंदुस्तान अंग्रेज़ी हुकूमत की ज़ंजीरों में जकड़ा हुआ...

मोहम्मद अली, द ग्रेटेस्ट

1964 में बाईस साल के काले मोहम्मद अली ने...

भीड़-भाड़ वाले बाज़ार के कोने में ज्ञान का खज़ाना — Bhai Mohan Singh Vaid Memorial Library

तरनतारन शहर का ऐतिहासिक अड्डा बाज़ार, जो श्री दरबार...

कॉपरनिकस की दास्तान

ब्लैक डैथ हैजे से फैली महामारी थी जिसने यूरोप...

Related Articles

Popular Categories