Monday, November 23, 2026
17.1 C
Delhi

ये अधिकारी क्यों बांटता है मुफ़्त में झाड़ू?

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) के वरिष्ठ अधिकारी शचींद्र प्रताप सिंह ऐसे इंसान हैं जो स्वच्छ भारत अभियान (Swachh Bharat Mission) को आगे बढ़ाने में लगे हैं। उनकी कोशिश है कि वे जहां पर तैनात हों, वहां साफ-सफाई का बेहतर इंतज़ाम हो। जिन इलाको की गलियां, सड़कें गंदगी से मुब्तला रहती हैं, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के वरिष्ठ अधिकारी शचींद्र प्रताप सिंह ने ख़ासकर ऐसे इलाकों में अभियान शुरू किया है।

इस अभियान के मुताबिक ‘झाड़ू दान समूह’ के ज़रिए झाड़ू मुफ़्त में बांटते हैं। शचींद्र प्रताप सिंह कहते हैं, “यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने आसपास कम से कम 10 मीटर की दूरी साफ़ रखें, तो दुनिया एक बेहतर जगह होगी।” शचींद्र प्रताप पंत नगर विश्वविद्यालय से बीटेक पूरा करने के बाद 1989 में बतौर एक प्रबंधक के रूप में यूपीएसआरसीटी में शामिल हुए थे।

शचींद्र ने अपने गृह नगर औरैया में पोस्टिंग के दौरान एक बस में कूड़ा बिखरा हुआ देखा। वो बताते हैं, “जब मैंने ड्राइवर से पूछा तो उसने कहा कि उसकी गाड़ी में झाड़ू नहीं है। उनके पास इसे खरीदने के लिए भी कोई फंड नहीं। ड्राइवर का जवाब को शचींद्र ने एक संदेश के रूप में लिया। उन्होंने भारी तादाद में झाड़ू खरीदी और औरैया डिपो से जुड़े सभी ड्राइवरों और क्लीनरों के बीच बांट दी। उन्होंने भी झाड़ू उठाई और अपने कार्यालय परिसर की सफाई शुरू कर दी। उसके बाद पास-पड़ोस के मोहल्ले में सफाई अभियान चलाया।

इस ख़बर को पूरा पढ़ने के लिए hindi.awazthevoice.in पर जाएं।

ये भी पढ़ें: Gold For Plastic Initiative: कैसे कश्मीर की एक मुहीम तेलंगाना में शुरू की गई है?

आप हमें Facebook, Instagram, Twitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं।

’ 

Mohd Saboor Ali
Mohd Saboor Alihttps://hindi.dnn24.com/
मोहम्मद सबूर अली DNN24 में सीनियर मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर हैं। उन्हें डिजिटल पत्रकारिता, क्रिएटिव स्टोरीटेलिंग और वीडियो प्रोडक्शन में 5+ वर्षों का अनुभव है। वे शिक्षा, सफलता की कहानियों, पॉडकास्ट और उर्दू शायरी से जुड़ी ख़बरों को कवर करते हैं। पहले वे ‘Khel Cafe’ और ‘Jandarshan News’ के साथ काम कर चुके हैं। उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में एमए की पढ़ाई पूरी की और साल 2026 में Exchange4Media की ओर से उन्हें Urdu Journalism Award से सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

गोपाल मित्तल: कलम से अदब को नया नज़रिया देने वाले साहित्यकार

उर्दू साहित्य की दुनिया में गोपाल मित्तल का नाम...

अर्श मलसियानी: उर्दू शायरी में मोहब्बत, ज़िंदगी और वतनपरस्ती के शायर

उर्दू अदब की दुनिया में अर्श मलसियानी एक ऐसे...

Guru Nanak Dev जी का संपूर्ण जीवन: एक ऐतिहासिक अध्ययन (भाग 1)

गुरु नानक देव जी (Guru Nanak Dev) के आगमन...

अजमल सिद्दीक़ी: जदीद ख़्याल और ख़ूबसूरत अल्फ़ाज़ से शायरी को देते हैं नई पहचान

अजमल सिद्दीक़ी ऐसे ही शायरों में शामिल हैं। उनकी...

Topics

गोपाल मित्तल: कलम से अदब को नया नज़रिया देने वाले साहित्यकार

उर्दू साहित्य की दुनिया में गोपाल मित्तल का नाम...

Guru Nanak Dev जी के चरणों से जुड़ी पाकिस्तान की ऐतिहासिक जगहें

1947 में देश के बंटवारे के दौरान कई गुरुद्वारे...

Related Articles

Popular Categories