Thursday, February 26, 2026
20.4 C
Delhi

कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2024 का शुभारंभ, तंजानिया भागीदार देश

हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित ब्रह्मा सरोवर के तट पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2024 का शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया। यह महोत्सव 28 नवंबर से शुरू होकर 15 दिसंबर तक चलेगा। उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री ने श्रीमद्भगवद्गीता की पूजा-अर्चना की और भगवान श्रीकृष्ण के रथ की प्रतिमा के पास मंत्रोच्चारण और यज्ञ के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की। इस अवसर पर केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ख़ान, तंजानिया की मंत्री ताबिया मौलिद म्विता, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज और पूर्व मंत्री सुभाष सुधा जैसे प्रमुख अतिथि शामिल हुए।

तंजानिया भागीदार देश और ओडिशा भागीदार राज्य

इस बार तंजानिया को भागीदार देश और ओडिशा को भागीदार राज्य चुना गया है। तंजानिया के मंडप का उद्घाटन मुख्य आकर्षण रहा, जिसमें उनकी संस्कृति, खान-पान और कपड़े प्रदर्शित किए गए हैं। गीता महोत्सव, गीता जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। यह हिंदू धर्म का पवित्र त्योहार है, जिसमें गीता के श्लोकों का गायन, नृत्य-नाट्य, भगवद कथा, भजन संध्या और पुस्तक प्रदर्शनी जैसी गतिविधियां होती हैं। 2016 में शुरू हुए इस महोत्सव ने विश्व स्तर पर भारत की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर को फैलाने का काम किया है। यह महोत्सव शांति, धर्म और समर्पण का संदेश देता है और हर साल बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।

इस ख़बर को आगे पढ़ने के लिए hindi.awazthevoice.in पर जाएं

ये भी पढ़ें: डॉ. साइमा पॉल का शानदार इनोवेशन: अब Tea Bags में फेमस कश्मीरी नून टी

आप हमें FacebookInstagramTwitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

Goodword Publication: बच्चों में तालीम, तसव्वुर और पॉज़िटिव सोच की एक रोशन मिसाल

Goodword दरअसल CPS International यानी सेंटर फॉर पीस एंड स्पिरिचुअलिटी से...

Bagh printing: सिंध से बाग तक का सफ़र, जहां रंगों में बसती है परंपरा

बाग प्रिंटिंग से जुड़े खत्री समुदाय का मूल निवास वर्तमान पाकिस्तान के सिंध क्षेत्र में माना जाता है। समय के साथ यह समुदाय राजस्थान के मालवा-मारवाड़ क्षेत्रों से होता हुआ मध्य प्रदेश के धार ज़िले के बाग गांव में आकर बस गया। यहां की बाग नदी का पानी इस छपाई के लिए बेहद उपयुक्त साबित हुआ।

पढ़ाई का ऐसा माहौल कि 18 किमी दूर से आते हैं स्टूडेंट्स: जानिए कश्मीर की Iqbal Library की कहानी

हर सुबह, समीना बीबी इकबाल लाइब्रेरी-कम-स्टडी सेंटर (Iqbal Library)...

हुनर की मिसाल बने बबलू कुमार, PM Vishwakarma मंच पर बढ़ाया बिहार का गौरव

बिहार के गया ज़िले के रहने वाले बबलू कुमार...

Topics

DBD Enterprise: 500 रुपये से शुरुआत, आज लाखों दिलों का स्वाद

“DBD Enterprise” आज ये नाम असम में भरोसे, क्वालिटी...

Related Articles

Popular Categories