Sunday, July 12, 2026
33.6 C
Delhi

हाजी मसरूर अहमद: बीड़ी बनाने से लेकर इंटर कॉलेज खोलने तक का सफर

ये दास्तां हाजी मसरूर अहमद के बीड़ी बनाने वाले से लेकर शिक्षक बनने तक की है। मसरूर साहब कहते हैं कि उन्होंने अपना मिशन बनाया है कि हर बच्चे को शिक्षा मिले। अगर घर के हालात ठीक ना हो तो गरीबी हमसे वो सभी काम करवा लेती है जिसके बारें में हम कभी सोच भी नहीं सकते। मसरूर अहमद का बीड़ी बनाने वाले से लेकर शिक्षक बनने का सफर बहुत ही मुश्किलों से भरा था।

उत्तर प्रदेश के कन्नौज के रहने वाले हाजी मसरूर अहमद ने अपनी तालीम बीड़ी बनाकर हासिल की। घर के आर्थिक हालात ठीक नहीं थे, लेकिन उन्हें पढ़ाई का काफी शौक था। कन्नौज के मझपुरवा गांव के मदरसे से उन्होंने आठवीं क्लास तक पढ़ाई की और कमालगंज के आरपी डिग्री कॉलेज से ग्रेजुएट हुए।

डॉक्टर ज़ाकिर हुसैन पब्लिक कॉलेज की शुरुआत कर दिलवाया इंटर कॉलेज का दर्जा

कुछ वक्त के बाद बीड़ी का काम छोड़कर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाना शुरू किया और उसके साथ अपनी पढ़ाई भी जारी रखी। इसके साथ ही चित्रकूट के महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से बीएड किया और पढ़ाई पूरी करने के बाद जब गांव वापस आए तो कोई रोज़गार नहीं मिला। तब उन्हें महसूस हुआ कि लोग मुझे देखकर कहीं अपने बच्चों को पढ़ाना बंद न कर दें।

इस दौरान उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ा लेकिन उन्होंने कभी हिम्मत नहीं हारी और मेहनत जारी रखी। साल 1977 में उन्होंने डॉक्टर ज़ाकिर हुसैन पब्लिक कॉलेज की शुरुआत की और इंटर कॉलेज का दर्जा दिलवाया। आज इस स्कूल में तकरीबन 3200 छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं।

आज ये कॉलेज महिला सुरक्षा के क्षेत्र में भी सराहनीय काम कर रहा है। अपने अनुशासन, नैतिकता, सामाजिक व साम्प्रदायिक सद्भाव, जनकल्याण के कार्यों और हिंदू मुस्लिम एकता के लिए जाना जाता है।

इस ख़बर को पूरा पढ़ने के लिए hindi.awazthevoice.in पर जाएं।

ये भी पढ़ें: सुअर पालन से 18 वर्षीय नम्रता कमा रही हैं लाखों का मुनाफा

आप हमें FacebookInstagramTwitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

सैय्यद अहमदउल्लाह क़ादरी: उर्दू अदब, सहाफ़त और क़ौमी यकजहती के अलमबरदार     

उर्दू अदब और सहाफ़त की दुनिया में लिसान-उल-मुल्क सैय्यद...

कैनबरा से तमिलनाडु तक: ऑस्ट्रेलिया ने लौटाई भारत की 12वीं सदी की चोरी हुई मूर्तियां

सदियों पुरानी विरासत और गौरवशाली अतीत को संजोए हुए...

जिस लंगड़े आम पर शायर मर मिटे

हमारे इलाक़े में लंगड़ा आम अमूमन जून के तीसरे-चौथे...

Topics

सैय्यद अहमदउल्लाह क़ादरी: उर्दू अदब, सहाफ़त और क़ौमी यकजहती के अलमबरदार     

उर्दू अदब और सहाफ़त की दुनिया में लिसान-उल-मुल्क सैय्यद...

जिस लंगड़े आम पर शायर मर मिटे

हमारे इलाक़े में लंगड़ा आम अमूमन जून के तीसरे-चौथे...

अमेरिका कैसे तैयार करता है खेल चैंपियन और उद्योग

ग्लोबल स्पोर्ट्स मेंटरिंग प्रोग्राम की पूर्व प्रतिभागी वैदेही वैद्य...

बेख़ुद देहलवी: दाग़ की रिवायत, दिल्ली की ज़बान और इश्क़ की ख़ूबसूरत शायरी

"आइना देख कर वो ये समझेमिल गया हुस्न-ए-बे-मिसाल हमें।" यह...

जाज़िब क़ुरैशी: उर्दू शायरी की महक से महफ़िलें सजाने वाला फ़नकार 

"तेरी यादों की चमकती हुई मशअल के सिवा,मेरी आंखों...

Related Articles

Popular Categories