Friday, October 16, 2026
21.2 C
Delhi

आसिफ अहमद ने खोला फूड एटीएम, जो मुफ़्त में रोज़ भरता है 50 से ज्यादा लोगों का पेट

कोलकाता के सांझा चूल्हा रेस्तरां के सह-मालिक आसिफ अहमद ने फूड एटीएम की अनूठी पहल शुरू की है। उन्होंने सड़क के किनारे ट्रांसपेरेंट डोर वाला एक बड़ा रेफ्रिजरेटर रखा है। रेफ्रिजरेटर में रेस्टोरेंट में आने वाले लोगों, रेस्टोरेंट का बचा खाना और आस-पास के लोगों द्वारा बचा साफ सुथरा खाना पैक करके रखा हुआ है। लोग रेफ्रिजरेटर में से कभी भी खाना उठा सकते हैं। इस पहल से रोज़ाना करीब 50 लोगों को पेट भरता है। 320 लीटर का फूड एटीएम रेफ्रिजरेटर को सावधानी से तैयार किया गया है।

फ़ूड एटीएम दोपहर 12 बजे से रात 11:30 बजे तक रेस्टोरेंट के वक़्त चलता है। इसके अलावा वालंटियर आस-पास की झुग्गी-झोपड़ियों में खाना बांटा जाता है। आसिफ अहमद ने आवाज़ द वॉयस को बताया कि, “हम ये सुनिश्चित करना चाहते थे कि फ़ूड एटीएम में आने वाले लोग सम्मान की भावना महसूस करें। किसी को भी मदद की ज़रूरत होने पर शर्म नहीं आनी चाहिए। हर कोई सम्मान का हकदार है।

आसिफ अहमद कहते है कि “रात को बचे हुए खाने को फेंकते हुए देखकर मेरा दिल टूट जाता था। ये जानते हुए कि यह किसी ज़रूरतमंद का पेट भर सकता है। एक रेस्टोरेंट का मालिक होने के साथ मुझे यह सोचना पड़ता था कि बचे हुए खाना क्या किया जाए। भूखे लोगों मे बांटने का विचार सिर्फ एक समाधान नहीं था। यह एक ज़िम्मदारी थी।”

जरूरतमंदों को खाना खिलाने का कार्यक्रम आसिफ अहमद के आउटलेट, कोलकाता वी केयर ग्रुप, रोटरी, राउंड टेबल और JITO (जैन इंटरनेशनल ट्रेड आर्गेनाईजेशन। ) सहयोग से चल रहा है। आसिफ इसमें कोलकाता पुलिस को शामिल करने की प्लानिंग बना रहे हैं।

इस ख़बर को पूरा पढ़ने के लिए hindi.awazthevoice.in पर जाएं।

ये भी पढ़ें: मिनिएचर गोल्ड वर्क आर्टिस्ट इकबाल सक्का ने 43 सालों में बनाए 110 विश्व रिकॉर्ड

आप हमें Facebook, Instagram, Twitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

हसन नईम: ग़म को अपनी ताक़त बनाने वाले शायर

हसन नईम ने अपनी शायरी के ज़रिए ज़िंदगी के...

5,000 घंटे की उड़ान, चार दशक की ख़िदमत: Air Chief Marshal AP Singh का शानदार सफ़र

जब कोई लड़ाकू विमान आवाज़ की रफ़्तार को पार...

वहीद अख़्तर: शायरी, फ़लसफ़े और इल्म की दुनिया का एक अहम नाम

उर्दू अदब की दुनिया में शायरी सिर्फ़ अल्फ़ाज़ का...

Topics

हसन नईम: ग़म को अपनी ताक़त बनाने वाले शायर

हसन नईम ने अपनी शायरी के ज़रिए ज़िंदगी के...

5,000 घंटे की उड़ान, चार दशक की ख़िदमत: Air Chief Marshal AP Singh का शानदार सफ़र

जब कोई लड़ाकू विमान आवाज़ की रफ़्तार को पार...

वहीद अख़्तर: शायरी, फ़लसफ़े और इल्म की दुनिया का एक अहम नाम

उर्दू अदब की दुनिया में शायरी सिर्फ़ अल्फ़ाज़ का...

मुजतबा हुसैन: हंसी के पीछे छुपी सच्चाई का बेमिसाल क़लमकार

उर्दू अदब में तंज़-ओ-मज़ाह की बात हो और मुजतबा...

Balbir Singh Senior: भारतीय हॉकी को गोल्ड की राह दिखाने वाले

भारतीय हॉकी के इतिहास में जब भी बड़े खिलाड़ियों...

Related Articles

Popular Categories