Thursday, October 15, 2026
24.6 C
Delhi

आयुषी सिंह UP PCS पास कर DSP बनीं, कैसे की थी पढ़ाई?

ये उस वक़्त की बात करीब 8 साल पहले एक पिता की हत्या कर दी गई। उस पिता का सपना था कि उसके बच्चे पढ़ लिखकर अधिकारी बनें। बेटी ने पिता का सपना साकार कर दिखाया। मुरादाबाद डिलारी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख योगेंद्र सिंह उर्फ़ भूरा की बेटी आयुषी सिंह ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (Uttar Pradesh Public Service Commission) में 62वीं रैंक लाकर डीएसपी का मुकाम हासिल किया हैं।

आयुषी दिल्ली में रहकर सिविल सर्विस एग्ज़ाम की तैयारी कर रही है। उन्होंने कठिन मेहनत से अपने दूसरे प्रयास में ही यूपीपीसीएस में अपनी जगह बना ली है।आयुषी सिंह ने डिप्टी एसपी की रैंक हासिल की है। बेटी की सफलता पर मां पूनम सिंह, भाई आदित्य सिंह और पूरा परिवार बेहद खुश है। माँ पूनम सिंह बिलारी ब्लॉक की प्रमुख हैं।

पिता को याद करके करती थी पढ़ाई

मां ने DNN24 से बात करते हुए बताया कि आयुषी के पापा कहते थे कि मैं अपनी बेटी को अधिकारी बनाऊंगा। पापा के कहने के बाद आय़ुषी ने अपना सपना अधिकारी बनने का बना लिया। जब भी आयुषी को लगता था कि पढ़ाई कम हो रही है तो अपने पापा की वहीं बात याद करती थी पापा ने कहा था मैं अपनी बेटी को अधिकारी बनाऊंगा। पूनम ने आगे कहा कि बेटी डीएसपी बनी है। जिसे लेकर मैं काफ़ी खुश हूं और बहुत अच्छा महसूस कर रही हूं |

आयुषी के पापा कहते थे कि मैं अपनी बेटी को अधिकारी बनाऊंगा

इस तरह से की परीक्षा तैयारी

आयुषी सिंह ने DNN24 से बात करते हुए कहा कि, कभी कभी लगता था अगर परीक्षा में सफल नहीं हुये तो क्या करेगलेकिन घर वालों ने पूरी हिम्मत बांधी और इस मुकाम को हासिल करने में भरपूर मदद की। आयुषी सिंह ने के.सी.एम. स्कूल मुरादाबाद (KCM School Moradabad) से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की। उसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से साल 2019 में बीए राजनीति विज्ञान में स्नातक किया। फिर दिल्ली विश्वविद्यालय से साल 2021 में पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री हासिल की है। इसके अलावा यूजीसी नेट की परीक्षा भी पास की। आयुषी बताती है कि परीक्षा और इंटरव्यू देने के बाद से भी मुझे भरोसा हो गया था कि सफलता ज़रूर मिलेगी।

आयुषी बताती है कि परीक्षा और इंटरव्यू देने के बाद से भी मुझे भरोसा हो गया था कि सफलता ज़रूर मिलेगी।

आयुषी ने एस्पिरेंट को दिया ये पैगाम 

आयुषी सिंह ने सिविल सर्विसेज की तैयारी करने वाले दूसरे एस्पिरेंट को सलाह देते हुए कहा कि इसकी तैयारी करने के लिए पूरी तरह से मेंटली प्रिपेयर होकर आना चाहिए। जिनका इस बार एग्ज़ाम क्लियर नहीं हुआ है। तो आप परेशान नहीं हो और तैयारी भी अच्छी तरह से करें। आपका एग्ज़ाम ज़रूर क्लियर होगा।

आप परेशान नहीं हो और तैयारी भी अच्छी तरह से करें।

ये भी पढ़ें: हमारे अमरोहा के कमाल अमरोही

आप हमें Facebook, Instagram, Twitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

हसन नईम: ग़म को अपनी ताक़त बनाने वाले शायर

हसन नईम ने अपनी शायरी के ज़रिए ज़िंदगी के...

5,000 घंटे की उड़ान, चार दशक की ख़िदमत: Air Chief Marshal AP Singh का शानदार सफ़र

जब कोई लड़ाकू विमान आवाज़ की रफ़्तार को पार...

वहीद अख़्तर: शायरी, फ़लसफ़े और इल्म की दुनिया का एक अहम नाम

उर्दू अदब की दुनिया में शायरी सिर्फ़ अल्फ़ाज़ का...

Topics

हसन नईम: ग़म को अपनी ताक़त बनाने वाले शायर

हसन नईम ने अपनी शायरी के ज़रिए ज़िंदगी के...

5,000 घंटे की उड़ान, चार दशक की ख़िदमत: Air Chief Marshal AP Singh का शानदार सफ़र

जब कोई लड़ाकू विमान आवाज़ की रफ़्तार को पार...

वहीद अख़्तर: शायरी, फ़लसफ़े और इल्म की दुनिया का एक अहम नाम

उर्दू अदब की दुनिया में शायरी सिर्फ़ अल्फ़ाज़ का...

मुजतबा हुसैन: हंसी के पीछे छुपी सच्चाई का बेमिसाल क़लमकार

उर्दू अदब में तंज़-ओ-मज़ाह की बात हो और मुजतबा...

Balbir Singh Senior: भारतीय हॉकी को गोल्ड की राह दिखाने वाले

भारतीय हॉकी के इतिहास में जब भी बड़े खिलाड़ियों...

Related Articles

Popular Categories