Thursday, November 26, 2026
20 C
Delhi

पीले पड़ते पन्नों में छिपा इतिहास, Goa सरकार की पुरानी Manuscripts को सहेजने की पहल

किसी पुराने दस्तावेज़ के पीले पड़ चुके पन्नों में सिर्फ़ कुछ लिखे हुए शब्द नहीं होते, बल्कि उनमें एक दौर की ज़िंदगी, सोच, तहज़ीब और इतिहास की झलक छिपी होती है। लेकिन वक़्त के साथ महफूज़ नहीं रख पाने की वजह से ये अनमोल धरोहरें ख़राब होने लगती हैं। ऐसी ही ऐतिहासिक विरासत को सहेजने के लिए गोवा सरकार ने एक अहम कदम उठाया है। पुरानी पांडुलिपियों (Manuscripts) के संरक्षण और डिजिटलीकरण के लिए दो नई योजनाओं को मंजूरी दी गई। इनमें गोवा ज्ञान भंडार संवर्धन योजना और अभिलेख सर्वेक्षण योजना शामिल हैं। इन योजनाओं का मक़सद गोवा में बिखरी ऐतिहासिक पांडुलिपियों (Manuscripts) को पहचानना, उनका रिकॉर्ड तैयार करना और उन्हें आने वाली पीढ़ियों के लिए महफूज़ रखना है।

निजी संस्थानों को मिलेगी मदद

गोवा ज्ञान भंडार संवर्धन योजना (Goa Dnyan Bhandar Sarvadhan Yojana) के ज़रिए उन निजी संस्थानों और संग्रह केंद्रों को आर्थिक मदद दी जाएगी, जिनके पास इतिहास से जुड़ी पुरानी और अहम पांडुलिपियां (Manuscripts) मौजूद हैं। दरअसल, कई छोटे संस्थानों के पास पुरानी पांडुलिपियों का अनमोल ख़ज़ाना तो है, लेकिन उन्हें सुरक्षित रखने के लिए ज़रूरी सुविधाएं नहीं हैं। ऐसे संस्थानों की मदद के लिए सरकार ने ये पहल की है।

इस योजना का फ़ायदा उठाने के लिए संस्थान का Societies Registration Act, 1860 या Indian Trusts Act के तहत रजिस्ट्रेशन होना ज़रूरी है। इसके अलावा, उन्हें राज्य के Archives Department से मान्यता भी लेनी होगी। इस योजना के लिए सरकार हर साल करीब 20 लाख रुपये खर्च करेगी, ताकि इतिहास से जुड़ी इन अनमोल धरोहरों को संभालकर रखा जा सके और आने वाली पीढ़ियां भी इनके बारे में जान सकें।

पुरानी Manuscripts की बनेगी डिजिटल लाइब्रेरी

दूसरी योजना यानी अभिलेख सर्वेक्षण योजना (Abhilekh Sarvekshan Yojana) के तहत पूरे गोवा में पुरानी पांडुलिपियों (Manuscripts) और ऐतिहासिक दस्तावेज़ों की तलाश की जाएगी। इस काम में सरकारी संस्थानों के साथ निजी संस्थानों और उन परिवारों की भी मदद ली जाएगी, जिनके पास पुराने दस्तावेज़ मौजूद हैं। ख़ास तौर पर ऐसी पांडुलिपियों (Manuscripts) को खोजा जाएगा, इसमें भारत की पुरानी ज्ञान और परंपराओं से जुड़ी जानकारी दर्ज है। इन सभी पांडुलिपियों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। इसके साथ ही गोवा में एक स्टेट मैन्युस्क्रिप्ट लाइब्रेरी (State Manuscript Library) भी बनाई जाएगी। इससे आम लोग और रिसर्च करने वाले लोग पुरानी पांडुलिपियों को आसानी से देख और उनके बारे में जानकारी हासिल कर सकेंगे।

क्यों ज़रूरी है पांडुलिपियों को बचाना?

पुरानी पांडुलिपियां सिर्फ़ कागज़ के कुछ पन्ने नहीं हैं। इनमें किसी दौर की भाषा, साहित्य, विज्ञान, कला और रहन-सहन से जुड़ी कई अहम बातें दर्ज होती हैं। इसके ज़रिए हम अपने बीते कल को बेहतर तरीके से समझ सकते हैं। गोवा सरकार की इन योजनाओं से उन पुराने दस्तावेज़ों को भी पहचान मिलेगी, जो अब तक निजी संस्थानों या परिवारों के पास रखे हुए थे। ये दोनों योजनाएं मार्च 2030 तक जारी रहेंगी।

डिजिटल रिकॉर्ड और लाइब्रेरी बनने से आम लोगों और रिसर्च करने वालों के लिए भी इन तक पहुंच आसान होगी। क्योंकि किसी भी समाज की पहचान सिर्फ़ उसकी इमारतों और स्मारकों में नहीं होती, बल्कि उन कहानियों और दस्तावेज़ों में भी होती है, जो उसे उसके अतीत से जोड़ते हैं। ये पहल इसी पुराने ख़ज़ाने को महफूज़ रखने की एक कोशिश है, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी अपनी विरासत को जान सकें।

ये भी पढ़ें- कौन हैं ‘English with Dehati Madam’ Yashoda Lodhi, जिनका वीडियो प्रियंका चोपड़ा ने किया शेयर?

आप हमें Facebook, Instagram, Twitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Nausheen Khan
Nausheen Khan
नौशीन ख़ान DNN24 में सीनियर मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर हैं। उन्हें डिजिटल पत्रकारिता और वीडियो प्रोडक्शन में चार साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास मीडिया में ग्रेजुएशन किया है और फिलहाल IGNOU से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में एम.ए. कर रही हैं। वह पहले Newslaundry Hindi में इंटर्न और Newsreel Asia में ट्रेनी रह चुकी हैं। उनकी दिलचस्पी फीचर स्टोरीज़, महिलाओं से जुड़े मुद्दों, सामाजिक और सांस्कृतिक विषयों, मनोरंजन ख़बरों, एंकरिंग और वॉइस ओवर में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

हीरा देवी: पहाड़ की पगडंडी से रेड कारपेट तक

पैंसठ पार की हीरा देवी (Heera Devi) विनोद कापड़ी...

Harike Wetland Festival: जहां परिंदों की चहचहाहट में गूंजता है पर्यावरण प्रेम

इमेजिन.. एक ऐसी जगह जहां ब्यास और सतलुज नदियों...

CodeYogi: Prashant Chaudhary की पहल से गांव के बच्चों के लिए खुल रहे टेक्नोलॉजी के दरवाज़े

क्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से गांव और छोटे...

Guru Nanak Gurpurab 2026: इतिहास, अहमियत और मनाने की परंपराएं

गुरु नानक (Guru Nanak) देव जी का प्रकाश पर्व...

नातिक़ गुलावठी: शायरी के साथ आज़ादी की जंग में भी निभाया अहम किरदार

मौलाना सैयद अबुल हसन नातिक़ गुलावठी उर्दू अदब के...

Topics

हीरा देवी: पहाड़ की पगडंडी से रेड कारपेट तक

पैंसठ पार की हीरा देवी (Heera Devi) विनोद कापड़ी...

Harike Wetland Festival: जहां परिंदों की चहचहाहट में गूंजता है पर्यावरण प्रेम

इमेजिन.. एक ऐसी जगह जहां ब्यास और सतलुज नदियों...

CodeYogi: Prashant Chaudhary की पहल से गांव के बच्चों के लिए खुल रहे टेक्नोलॉजी के दरवाज़े

क्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से गांव और छोटे...

Guru Nanak Gurpurab 2026: इतिहास, अहमियत और मनाने की परंपराएं

गुरु नानक (Guru Nanak) देव जी का प्रकाश पर्व...

नातिक़ गुलावठी: शायरी के साथ आज़ादी की जंग में भी निभाया अहम किरदार

मौलाना सैयद अबुल हसन नातिक़ गुलावठी उर्दू अदब के...

मोहम्मद दीन तासीर: उर्दू साहित्य के नए दौर की अहम आवाज़ 

तासीर का पूरा नाम मोहम्मद दीन तासीर था। उनका...

Guru Nanak Dev जी का संपूर्ण जीवन: एक ऐतिहासिक अध्ययन (भाग 2)

तलवंडी को ये ख़ुशकिस्मती हासिल है कि गुरु नानक...

Related Articles

Popular Categories