Thursday, November 19, 2026
27 C
Delhi

सरपेच से सरताज तक: Cartier का ‘Tiger Eye’ और नवानगर के महाराजा की शान

जब बात शाही ज़ेवरात की होती है, तो ज़हन में फ़ौरन हार और नगीनों की चमक आती है। लेकिन भारतीय रियासतों की शान में एक ऐसा ज़ेवर भी था जो सिर की आन-बान-शान का प्रतीक था वो था सरपेच (Sarpech)। ये सिर्फ़ एक आम ज़ेवर नहीं, बल्कि ताज़दारों की हैसियत और नफ़ासत का पैमाना था और इसी सरपेच की दुनिया में एक ऐसा नगीना चमका जिसने पूरे जहान का रुख़ अपनी तरफ़ कर लिया। नवानगर के महाराजा दिग्विजयसिंहजी का ‘Tiger Eye’ (शेर की आंख) सरपेच।

ये कहानी है साल 1937 की, जब ब्रिटेन में King George VI की ताजपोशी की धूम थी। महाराजा दिग्विजयसिंहजी लंदन पहुंचे। इसी सफ़र के दौरान उन्होंने Cartier को एक ऐसा ज़ेवर बनाने का हुक्म दिया जो न सिर्फ़ भारतीय रिवायत का एहतराम करे, बल्कि यूरोपीय नफ़ासत का भी आईना हो। नतीजा सामने आया। एक बेमिसाल सरपेच, जिसके मरकज़ में एक 61.5 कैरेट का कॉन्यैक रंग का हीरा (A 61.5-carat cognac-colored diamond) जड़ा गया।

Image-Social Media

ख़ासियत और कारीगरी

इस ज़ेवर की सबसे बड़ी ख़ूबी इसका डिज़ाइन है। इसे आर्ट डेको स्टाइल में तराशा गया है। जहां पारंपरिक सरपेच में भारी सोने और पेचीदा नक़्क़ाशी होती थी, वहां इस टुकड़े में प्लेटिनम का इस्तेमाल हुआ और बगेट कट हीरों की geometric तरतीब ने इसे एक मॉडर्न लुक दिया। ये अपने आप में एक इन्क़लाब था पूरब की रूह और मग़रिब की टेक्नोलॉजी का संगम।

इसकी एक और ख़ास बात इसकी Versatility है। ये सिर्फ़ पगड़ी के लिए नहीं था। ज़ेवर का ऊपरी हिस्सा (प्लूम) अलग किया जा सकता था,जिससे ये एक ब्रोच बन जाता था। यहां तक कि बीच का हीरा भी अलग हो सकता था। बताया जाता है कि महाराजा इसे सफ़ेद बगुले के पंखों के साथ पहनना पसंद करते थे,जो इसे और भी शाही अंदाज़ बख़्शता था।

Image-Social Media

कहानी सिर्फ़ ज़ेवर की नहीं, विरासत की है

दिलचस्प बात ये है कि ये हीरा महाराजा दिग्विजयसिंह के पास ख़ुद नहीं आया था। ये उनके चाचा, महाराजा रणजीतसिंह की निशानी था, जो ख़ुद एक बेहतरीन नगीना-शनास माने जाते थे। उन्होंने ये हीरा साल 1929 में ख़रीदा था। जब दिग्विजयसिंहजी लंदन गए, तो उन्होंने इस अनमोल हीरे को Cartier के हवाले किया ताकि इसे एक ऐसा रूप दिया जाए जो नस्लों और ज़मानों की सरहदों से परे हो।

Image-Social Media

आज कहां है ये नगीना?

ये शानदार सरपेच आज भी मौजूद है और दुनिया के सबसे बेशक़ीमती Private Collections में से एक Al Thani Collection की ज़ीनत है। इसे पेरिस, लंदन और अबू धाबी के लूव्र जैसे मशहूर म्यूज़ियम्स में नमाइश के लिए रखा गया है,जहां लोग इसके दीदार के लिए उमड़ते हैं।

ये सरपेच सिर्फ़ एक ज़ेवर नहीं, बल्कि उस दौर की दास्तान है जब भारतीय राजाओं की जेब और जौहरी दोनों ही बेमिसाल हुआ करते थे। ये उस नफ़ासत का सबूत है जो सरपेच से निकलकर दुनिया के बेहतरीन म्यूज़ियम्स तक पहुंची। इसे देखकर आज भी अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि उस ज़माने में शान किस क़दर ‘आर्ट’ का मोहताज नहीं, बल्कि ख़ुद आर्ट का पैमाना हुआ करती थी।

ये भी पढ़ें-ज़मीन के नीचे छिपा था चोलों का ख़जाना : नागपट्टिनम से निकली नटराज-शिवकामी की दुर्लभ कांस्य मूर्तियां

आप हमें Facebook, Instagram, Twitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते है।

Asma
Asma
असमा फातिमा एक अनुभवी मल्टीमीडिया स्टोरीटेलर हैं, जिन्हें टेलीविज़न, डिजिटल पत्रकारिता और डॉक्यूमेंट्री प्रोडक्शन में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने ETV News और Eenadu Digital से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की और Dailyhunt में हाइपरलोकल कंटेंट टीमों का नेतृत्व किया। वर्तमान में वह Banyan Infomedia में सीनियर मल्टीमीडिया कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में DNN24 और Kisan of India की हिंदी वेबसाइटों का नेतृत्व कर रही हैं। उनकी विशेषज्ञता सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक बदलाव, डॉक्यूमेंट्री, इंटरव्यू और SEO आधारित डिजिटल स्टोरीटेलिंग में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

‘Guru Ka Lahore’: इतिहास, धार्मिक अहमियत और देखने लायक जगहें

सिख इतिहास कई अनोखी, रूहानी और ऐतिहासिक घटनाओं से...

कुंवर नारायण: संवेदना, मानवीयता और जीवन के गहरे सवालों के कवि

हिंदी साहित्य में कुंवर नारायण का नाम उन प्रमुख...

दुष्यंत कुमार: वो कवि, जिसने ग़ज़ल को आम आदमी की आवाज़ बनाया

हिंदी साहित्य में दुष्यंत कुमार का नाम उन शायरों...

सर्वेश्वरदयाल सक्सेना: जिनकी कविताओं में धड़कती आम इंसान की ज़िंदगी

हिंदी साहित्य में सर्वेश्वरदयाल सक्सेना का नाम उन कवियों...

Topics

‘Guru Ka Lahore’: इतिहास, धार्मिक अहमियत और देखने लायक जगहें

सिख इतिहास कई अनोखी, रूहानी और ऐतिहासिक घटनाओं से...

कुंवर नारायण: संवेदना, मानवीयता और जीवन के गहरे सवालों के कवि

हिंदी साहित्य में कुंवर नारायण का नाम उन प्रमुख...

दुष्यंत कुमार: वो कवि, जिसने ग़ज़ल को आम आदमी की आवाज़ बनाया

हिंदी साहित्य में दुष्यंत कुमार का नाम उन शायरों...

सर्वेश्वरदयाल सक्सेना: जिनकी कविताओं में धड़कती आम इंसान की ज़िंदगी

हिंदी साहित्य में सर्वेश्वरदयाल सक्सेना का नाम उन कवियों...

Chhau Dance: जहां कदम बन जाते हैं कहानी और मुखौटे देते हैं किरदारों को पहचान

कभी तलवारों की टकराहट और युद्ध के दांव-पेच, तो...

अनवर मसूद: हंसी के अंदाज़ में ज़िंदगी की तल्ख़ सच्चाइयां बयां करने वाले शायर

अनवर मसूद पाकिस्तान के मशहूर शायर, शिक्षक और साहित्यकार...

Related Articles

Popular Categories