Friday, September 11, 2026
27.1 C
Delhi

नंदा देवी राजजात यात्रा : हिमालय का महाकुंभ, जहां खुद चलता है रास्ता

उत्तराखंड की देवभूमि में एक ऐसी यात्रा है जो सिर्फ़ पैरों से नहीं, आस्था से पूरी होती है। नंदा देवी राजजात यात्रा (Nanda Devi Raj Jat Yatra) जिसे लोग हिमालय का महाकुंभ (Mahakumbh of the Himalayas) कहते हैं। हर बारह साल में एक बार होने वाली ये यात्रा करीब 280 किलोमीटर का सफ़र है, जिसे श्रद्धालु नंगे पांव तय करते हैं । लेकिन इस यात्रा की सबसे अनोखी बात है कि इसका अगुआ कोई इंसान नहीं, बल्कि एक चार सींगों वाला मेढ़ा होता है, जिसे चौसिंग्या खाडू कहा जाता है।

Image-Wikipedia

यात्रा की शुरुआत और अंजाम

ये पवित्र जात चमोली के नौटी गांव से शुरू होती है। यहां मां नंदा देवी की स्वर्ण प्रतिमा की स्थापना होती है और रिंगाल की छंतोली की पूजा की जाती है। कांसुवा के राजपूत कुंवर यात्रा की सफलता के लिए पारंपरिक संकल्प लेते हैं । इसके बाद भक्त मां नंदा देवी को गहने, कपड़े, मिठाइयां और दूसरी चीज़ें अर्पित करते हैं और उन्हें हिमालय के लिए रुखसत करते हैं। करीब 18 से 22 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा में चौसिंग्या खाडू सबसे आगे चलता है और हर रात मां नंदा देवी की पवित्र छतरी के पास ही आराम करता है।

AI Image Genereted

चौसिंग्या खाडू: ख़ास क्यों है यह अगुआ?

चौसिंग्या खाडू को मां नंदा का सहायक माना जाता है। मान्यता है कि चार सींगों वाला मेढ़ा हर बारह साल में एक बार ही पैदा होता है, इसलिए यात्रा से पहले इसकी तलाश शुरू हो जाती है।  2014 में लाडोली गांव में एक काला मेमना पैदा हुआ था, जिसके बाद यात्रा की घोषणा हुई थी। यात्रा के दौरान मां के गहने, श्रृंगार का सामान और अन्य चढ़ावे इसकी पीठ पर लादे जाते हैं। हेमकुंड पहुंचकर इस मेढ़े की पूजा होती है और माना जाता है कि इसके बाद वह कैलाश की ओर चला जाता है, फिर कभी नहीं दिखता।

Image-Wikipedia

नंदा देवी की कथा

मान्यता है कि नंदा देवी हिमवंत और मैणा की सबसे छोटी बेटी थीं, जिनका विवाह कैलासवासी शिव से हुआ था। कहते हैं कि बारह साल तक जब पिता ने नंदा की ख़बर नहीं ली, तो उन्होंने माता-पिता को पुकारा। उनके आंसू धरती पर गिरे और पिता के देश में उथल-पुथल मच गई। नारद मुनि की सलाह पर हेमंत ऋतु में सौगात लेकर नंदा को मनाने की परंपरा शुरू हुई, और तभी से यह जात होने लगी। कुछ परंपराएं नंदा को पार्वती की बहन बताती हैं, तो कुछ उन्हें पार्वती ही मानती हैं। चमोली में पट्टी चांदपुर और श्री गुरु क्षेत्र को नंदा का मायका और बधाण क्षेत्र को ससुराल माना जाता है।

Image-Wikipedia

2026 की यात्रा

अब तक यह यात्रा 10 बार हो चुकी है- साल 1843, 1863, 1886, 1905, 1925, 1951, 1968, 1987, 2000 और 2014 में। और अब 2026 में ये पवित्र जात बारह साल के लंबे इंतज़ार के बाद फिर से शुरू हो चुकी है। चमोली के कुरुड़ नंदा धाम से मां कैलास के लिए रवाना हो चुकी हैं और चौसिंग्या खाडू इस 296 किलोमीटर की पैदल यात्रा की अगुआई कर रहा है।

Image-Wikipedia

यह सिर्फ़ एक यात्रा नहीं, यह आस्था, परंपरा और हिमालय की आत्मा का संगम है। जहां हर कदम पर मां नंदा की ममता और पहाड़ की करामात महसूस होती है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं, लोक परंपराओं और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध स्रोतों पर आधारित है। नंदा देवी राजजात यात्रा से जुड़ी तिथियां, मार्ग और परंपराओं से जुड़ी समस्त आधिकारिक जानकारी के लिए उत्तराखंड सरकार या संबंधित धार्मिक समिति से जानें। 

ये भी पढ़ें-त्रिपुरा की रिसा: जो बुनती है इतिहास, संजोती है पहचान और बिखेरती है चमक

आप हमें FacebookInstagramTwitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

Tarn Taran Sahib में बसा इतिहास का गवाह, ‘गुरु का कुआं’

पाक धरती Tarn Taran Sahib (तरन तारन साहिब) सिख...

अमेरिका छोड़ पंजाब के गांवों में मुफ़्त AI सिखा रहे Dr. Sandeep Sandha: बच्चों को बना रहे ‘Creators’

आज का दौर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का है। स्मार्टफोन...

हुनर को बाज़ार और ज़रूरतमंदों की मदद, Mansimar Kaur के जज़्बे की कहानी

चंडीगढ़ की रहने वाली एक स्टूडेंट Mansimar Kaur (मानसिमर...

असर लखनवी: लखनऊ की तहज़ीब, ज़बान की नज़ाकत और शायराना रिवायत की दास्तान

असर लखनवी उर्दू शायरी की उस आख़िरी नस्ल के...

Topics

Tarn Taran Sahib में बसा इतिहास का गवाह, ‘गुरु का कुआं’

पाक धरती Tarn Taran Sahib (तरन तारन साहिब) सिख...

हुनर को बाज़ार और ज़रूरतमंदों की मदद, Mansimar Kaur के जज़्बे की कहानी

चंडीगढ़ की रहने वाली एक स्टूडेंट Mansimar Kaur (मानसिमर...

ख़ान-ए-आरज़ू: फ़ारसी के साये से उर्दू को निकालने वाला शाइर 

सिराज उद्दीन अली ख़ान- जिन्हें अदब की दुनिया "आरज़ू"...

जोश मल्सियानी: दीवान-ए-ग़ालिब की शरह लिखने वाले शायर 

पंडित लभु राम को अदब की दुनिया में सब...

Related Articles

Popular Categories