Tuesday, September 1, 2026
35 C
Delhi

मेघालय की पहचान: जब पहनावा बन जाता है इतिहास,जैनसेम-डाकमंडा खासी और गारो जनजाति की पारंपरिक वेशभूषा

नॉर्थईस्ट के बादलों की गोद में बसा मेघालय, जहां हर बूंद कहानी सुनाती है, हर पहाड़ी रहस्य समेटे है, और हर धागा अपनी माटी की खुशबू लिए है। यहां की दो मशहूर वेशभूषाएं जैनसेम (खासी महिलाओं की) और डाकमंडा (गारो महिलाओं की) सिर्फ़ कपड़े नहीं, बल्कि जज़्बात, अस्मिता और बाग़ी रूह की पोशाक हैं।

Image-pinterest.com

आख़िर है क्या ये?

जैनसेम दो बिना सिले कपड़ों (2-2 गज़) से बनता है, जिन्हें कंधे पर बांधा जाता है, और ये कंधे से घुटने तक लिपटे रहते हैं। इसे खासी महिलाएं शादी, त्योहार, या फिर शिलांग की किसी कैफे में ‘कैज़ुअल’ लुक के लिए भी पहनती हैं।

वहीं डाकमंडा गारो महिलाओं का ‘गो-टू’ रैप है। चमकीले रंग, बोल्ड पैटर्न, और पूरी गारो पहचान को बयान करता ये कपड़ा वांगाला जैसे त्योहारों की शान होता है।

हाथों से बुना जाता है जादू

ये वेशभूषा फैक्ट्री में नहीं, बल्कि खादी के करघे पर बनती है। वो भी बैक-स्ट्रैप लूम, जो दीवार से बंधा होता है और महिलाएं अपनी कमर में ‘आफी’ (बेल्ट) बांधकर इसे तानती हैं। इसमें कपास, मलबेरी सिल्क, एरी सिल्क, गोल्डन मुगा सिल्क और जंगली रेशम का इस्तेमाल होता है।

pexels.com

रंग भी हल्दी, मजीठ (madder root) और नील (indigo) जैसे प्राकृतिक रंगों से बनते हैं। जो बारिश, मिट्टी और कहानियों की तरह ज़िंदा होते हैं।

आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आस्था

जैनसेम सिर्फ़ पहनावा नहीं, यह खासी मातृसत्तात्मक समाज का प्रतीक है। इसे पहनना मानो अपनी पूर्वजों की आत्मा को सम्मान देना है। शाद सुक म्यंसिएम और नोंगक्रेम नृत्य में युवतियां रेशमी जैनसेम, सोना और मूंगा पहनकर नृत्य करती हैं।  

वहीं गारो समाज में डाकमंडा वांगाला (फसल उत्सव) का अहम हिस्सा है। हर धारी, हर रेखा में उनके गोत्र, कुल-देवता और पहाड़ी इतिहास छिपे हैं।

Image-pinterest.com

गुलामी से गौरव तक का सफ़र

अंग्रेज़ों के ज़माने में इस पोशाक ने ‘मौन विद्रोह’ का काम किया। जब गारो महिलाएं अपनी ‘किया गैंग’ धारियां पहनती थीं, तो वो कहती थीं, “हम अभी भी ज़िंदा हैं, हमारी पहचान मत मिटाओ।”
आज़ादी के बाद, कई सामुदायिक संगठनों ने इन परंपराओं को दोबारा से जिंदा किया। आज जेन-ज़ी इन्हें स्नैपचैट फ़िल्टर की तरह पहनता है।  

Image-pinterest.com

आज का ट्रेंडी अवतार

आज की Gen-Z नौजवान:

  • जीन्स और टी-शर्ट के ऊपर जैनसेम को स्टाइलिश स्कार्फ़ की तरह लपेटती हैं।
  • पेंसिल स्कर्ट या ट्राउज़र के साथ जैनसेम टॉप पहनकर फ्यूज़न लुक देती है।
  • डाकमंडा को दिन में शॉल और रात में साड़ी की तरह ड्रेप करके पार्टी में चमकती है।
  • भारी चांदी के गहने, रेड-कोरल माला (पायला), गोल्ड पेंडेंट (किंजरी कसियार) ये सब इस लुक को मुकम्मल बनाते हैं।

फेमस बुनकर और जगह

  • अमलारेम गांव (वेस्ट खासी)- यहां की बहनें रंगों के राज़ बताती हैं।
  • रोंगराम और तुरा (गारो)-यहां की महिलाएँ डाकमंडा में 30 से ज़्यादा धारियां बुनकर पूरा गोत्र-इतिहास बयां करती हैं।
  • मेघालय वीव्स कलेक्टिव (जोवाई)-ये सामूहिक संगठन बुनकरों को ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म से जोड़ता है।
Image-pinterest.com

ये सिर्फ़ कपड़ा नहीं… पहचान और पंरपरा 

जैनसेम और डाकमंडा हैरिटेज के साथ रेजिस्टेंस के साथ फैशन का मेल है। ये पहनावा नहीं, बल्कि मेघालय की आत्मा है जो कंधों पर सिमटी, दिलों में बसी और इतिहास को ज़िंदा रखती है।  

ये भी पढ़ें-Baluchari Saree: रेशम पर बुनी गई बंगाल की मिट्टी, मुग़लिया शान और मल्ल राजाओं की वीरगाथा के इतिहास की ज़ुबान

आप हमें FacebookInstagramTwitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

ज़मीन अली: वो चराग़ जिसने उर्दू के लिए एक नया रास्ता रोशन किया

कुछ लोग सिर्फ़ अपने दौर के लिए काम नहीं...

अमजद हैदराबादी: दर्द को रुबाई में ढालने वाले शायर

उर्दू अदब की दुनिया में अमजद हैदराबादी का नाम...

राबिया बसरी: मोहब्बत-ए-इलाही की पहली सूफ़ी शायरा 

तसव्वुफ़ की तारीख़ में अगर किसी एक नाम को...

Topics

अमजद हैदराबादी: दर्द को रुबाई में ढालने वाले शायर

उर्दू अदब की दुनिया में अमजद हैदराबादी का नाम...

राबिया बसरी: मोहब्बत-ए-इलाही की पहली सूफ़ी शायरा 

तसव्वुफ़ की तारीख़ में अगर किसी एक नाम को...

Related Articles

Popular Categories