Tuesday, September 8, 2026
32 C
Delhi

ज़रा धीरे चलो, सड़क गाना गा रही है!- मुंबई की ‘जय हो’ वाली Musical Road

ज़रा सोचिए! आप अपनी कार लेकर मुंबई की सड़क पर जा रहे हैं। अचानक आपके टायरों के नीचे से ए.आर रहमान का फेमस गाना (A.R Rahman’s famous song) बजने लगे ‘जय हो, जय हो…’ (Jai Ho Jai Ho..) तो कैसे फील होगा। ये कोई फिल्मी सीन नहीं है। ये सच में मुंबई में हो रहा है।

कहां है ये सड़क?

ये सड़क है धर्मवीर छत्रपति संभाजी महाराज मार्ग। यह समुंदर के किनारे बनी है। यहाँ फरवरी 2026 में भारत की पहली “म्यूजिकल रोड” बनी है।

कैसे बजता है गाना?

इसमें कोई स्पीकर नहीं है। कोई मोबाइल नहीं है। गाना सड़क से ही आता है। ये कोई जादू नहीं, बल्कि साइंस का जादू है। दरअसल, बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने ड्राइवरों को स्पीड लिमिट में रखने के लिए एक अनोखा तरीका ढूंढा। उन्होंने सड़क की 500 मीटर लंबी पट्टी पर बेहद नैनो टेक्नोलॉजी से स्पेशल टाइप से खांचे (Groove) बनवाई हैं। जब गाड़ी के टायर 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से इन खांचों पर से गुजरते हैं, तो टायरों की vibration से हवा में sound waves पैदा होती हैं और ये तरंगें ‘जय हो’ गीत की धुन में बदल जाती हैं। ये भारत की पहली म्यूजिकल रोड (India’s first musical road) है।

क्यों बनाई ये सड़क?

असली वजह है-स्पीड कम कराना

इस रास्ते पर लोग बहुत तेज़ गाड़ी दौड़ाते थे। इससे हादसे होते थे। अब सड़क पर बोर्ड लगे हैं। ’70 की स्पीड रखो, गाना सुनो’। जब ड्राइवर सही स्पीड से चलता है, तो गाना बजता है। ये सुनकर उसे अच्छा लगता है और वो स्पीड कम ही रखता है। ये महज इंटरटेनमेंट नहीं है, बल्कि ट्रैफिक मैनेजमेंट का एक मॉर्डन तरीका है।

दुनिया में कहां-कहां हैं ऐसी सड़कें?

ये तरीका सबसे पहले जापान में मिला। वहां 2007 में एक इंजीनियर ने देखा कि उसका बुलडोज़र ज़मीन खोदते हुए धुन बजा रहा है। फिर उसने सोचा क्यों न सड़कों पर भी ऐसा किया जाए? आज जापान में 50 से ज़्यादा म्यूजिकल रोड (Musical Road) हैं।

  • दक्षिण कोरिया में “मेरी हैड अ लिटिल लैंब” बजती है
  • अमेरिका में सड़क पर गाने बजते हैं
  • हंगरी में भी ऐसी सड़कें हैं
  • यूएई में 2025 में बीथोवेन का गाना बजने वाली सड़क बनी

मुंबई को क्या चुनौती थी?

मुंबई में बहुत बारिश होती है। बारिश से ये खांचे खराब हो सकते थे। इसलिए इंजीनियरों ने खास इंतज़ाम किया। पानी निकलने के लिए नाले बनाए। हंगरी के एक्सपर्ट्स ने भी मदद की।

क्या फायदा हुआ?

अभी तो नई सड़क है, लेकिन दूसरे देशों में देखा गया है कि:

  • स्पीड 15-30 फीसदी तक कम हो जाती है
  • हादसे कम हो जाते हैं
  • लोग खुश रहते हैं

आगे क्या होगा?

अब और भी राज्य ऐसी सड़कें बनाना चाहते हैं:

  • तमिलनाडु-कर्नाटक संगीत वाली सड़क
  • कर्नाटक-लोकगीत वाली सड़क
  • NHAI-दूसरे शहरों में भी ऐसी सड़कें बनाने की योजना

सीखने वाली बात

ये सड़क सिर्फ गाना नहीं बजाती। ये हमें सिखाती है कि कैसे टेक्नोलॉजी से लोगों को खुश करके उनसे अच्छा काम करवाया जा सकता है। पहले पुलिस स्पीड पर जुर्माना करती थी। अब सड़द खुद गाना गाकर कहती है – “धीरे चलो, मज़ा लो!”

तो अगली बार जब आप मुंबई में हों और ये रास्ता मिले, तो स्पीड 70 ही रखना। सड़क आपके लिए गाना गाने को तैयार है!

ये भी पढ़ें: Pakistani Suit: जिसने न तो वीज़ा मांगा, न पासपोर्ट- बस दिलों में उतरकर अपनी हुकूमत कर ली

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ें

आप हमें FacebookInstagramTwitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

चमकौर से Machhiwara तक: दशमेश पिता का तारीख़ी सफ़र

दिसंबर 1704 ईस्वी की कड़ाके की ठंड वाली पोह...

आग़ा जानी कश्मीरी: उर्दू अदब और बॉलीवुड के दरमियान एक नाम

बॉलीवुड की शुरुआती फ़िल्मों में जब भी साहित्यिक और...

धारवाड़ की कसूती कढ़ाई: हाथों की करामात, चालुक्य काल की पहचान

कर्नाटक की हरी-भरी पहाड़ियों और मैदानों के बीच बसा...

Topics

चमकौर से Machhiwara तक: दशमेश पिता का तारीख़ी सफ़र

दिसंबर 1704 ईस्वी की कड़ाके की ठंड वाली पोह...

आग़ा जानी कश्मीरी: उर्दू अदब और बॉलीवुड के दरमियान एक नाम

बॉलीवुड की शुरुआती फ़िल्मों में जब भी साहित्यिक और...

धारवाड़ की कसूती कढ़ाई: हाथों की करामात, चालुक्य काल की पहचान

कर्नाटक की हरी-भरी पहाड़ियों और मैदानों के बीच बसा...

जुरअत क़लंदर बख़्श: लखनवी शायरी के एक नए रंग का शायर

उर्दू शायरी की दुनिया में जुरअत का नाम एक...

Related Articles

Popular Categories