Wednesday, July 8, 2026
34.9 C
Delhi

युवा उद्यमी ऋचा गुप्ता ने जीता मुहम्मद अली मानवतावादी पुरस्कार

लाभ्या की सह-संस्थापक और सीईओ ऋचा गुप्ता को 11वें मुहम्मद अली मानवतावादी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें लुइसविले, केंटकी, यूएसए में मिला। ऋचा एक जानी-मानी सामाजिक उद्यमी हैं और उनकी संस्था Labhya, बच्चों की भलाई और मानसिक स्वास्थ्य सुधार के लिए काम करती है।

लाभ्या एक गैर-लाभकारी संस्था है, जो भारत की सार्वजनिक शिक्षा प्रणाली में कल्याणकारी कार्यक्रम चलाती है। ऋचा को उनके काम और दूसरों की सेवा के लिए यह पुरस्कार मिला। उनके नेतृत्व में, लाभ्या 22,000 से अधिक सरकारी स्कूलों में 2.4 मिलियन बच्चों की मदद कर रहा है। उनका सपना है कि 2030 तक 30 मिलियन बच्चों की मदद की जाए।

इस समारोह में दूसरे युवा परिवर्तनकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया। जैसे डेजा फॉक्स, सोफिया कियानी, शाह चौधरी, मोहम्मद यासिर, लियाना जेनोवेस और चार्लोट मगायी। ये सभी विश्वभर में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए काम कर रहे हैं। मुहम्मद अली की पत्नी लोनी अली और उनके परिवार ने 2013 में इस पुरस्कार की शुरुआत की थी। यह पुरस्कार उन लोगों को दिया जाता है, जिन्होंने अपने काम और जीवन में मुहम्मद अली के मूल्यों को अपनाया है।

इस ख़बर को आगे पढ़ने के लिए hindi.awazthevoice.in पर जाएं

ये भी पढ़ें: सुभाष चंद्र बोस: संघर्ष, साहस और समर्पण की मिसाल

आप हमें FacebookInstagramTwitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

हिमायत अली शायर: जिनकी कलम ने मोहब्बत और वतन दोनों को आवाज़ दी

उर्दू अदब की दुनिया में पहचान सिर्फ़ उनके अशआर...

प्राचीन प्रम्बानन मंदिर: PM मोदी की इंडोनेशिया यात्रा का ऐतिहासिक पहलू

जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का क़ाफ़िला इंडोनेशिया पहुंचा, तो...

दिलावर फ़िगार: हंसते-हंसाते समाज का आईना दिखाने वाले शायर 

उर्दू अदब में कुछ नाम ऐसे हैं जिन्होंने लोगों...

Topics

गांव की चौखट से GI टैग तक: बिहार की पिड़िया कला की नई उड़ान

जब भी बिहार की लोककलाओं की बात होती है,...

Related Articles

Popular Categories