Sunday, July 12, 2026
41.7 C
Delhi

पिता की मेहनत और आयशा अंसारी की लगन ने पूरा किया डिप्टी कलेक्टर बनने का सपना

रीवा ज़िले की आयशा अंसारी की कहानी एक प्रेरणा की मिसाल है। हाल ही में उन्होंने मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 12वीं रैंक हासिल की है। डिप्टी कलेक्टर बनने का सपना देखने वाली आयशा अंसारी ने अपने संघर्ष और समर्पण से इसे साकार कर दिखाया है। आयशा के पिता, मुस्लिम अंसारी, एक ऑटो चालक हैं। जीवन की कठिनाइयों का सामना करते हुए उन्होंने अपनी बेटी के सपनों को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। आर्थिक स्थिति कठिन होने के बावजूद, उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी बेटी को हमेशा प्रेरित किया। आयशा ने भी अपने पिता के संघर्ष को देखकर ठान लिया कि उन्हें अपने माता-पिता का सपना पूरा करना है।

आयशा अंसारी ने बिना कोचिंग के पास किया MPPSC Exam

आयशा ने अपने कमरे में एक स्टडी रूम बनाया और मोबाइल का इस्तेमाल कर पढ़ाई की। कोचिंग का सहारा नहीं लिया। उनकी कड़ी मेहनत रंग लाई। जब आयशा ने यह मुकाम हासिल किया, तो उनके घर में खुशियों का माहौल बन गया। मोहल्ले के लोग बधाई देने आए। आयशा का मानना है कि युवाओं को हमेशा मेहनत करनी चाहिए और अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। आयशा अंसारी की यह सफलता न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे रीवा ज़िले के लिए भी एक प्रेरणा है। यह बताता है कि कठिनाइयों के बावजूद, आत्म-विश्वास और लगन से हम अपना लक्ष्य हासिल कर सकते हैं।

इस ख़बर को आगे पढ़ने के लिए hindi.awazthevoice.in पर जाएं

ये भी पढ़ें: सुभाष चंद्र बोस: संघर्ष, साहस और समर्पण की मिसाल

आप हमें FacebookInstagramTwitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

रईस अमरोहवी: अल्फ़ाज़ से फ़िक्र की दुनिया रौशन करने वाले शायर 

उर्दू अदब की दुनिया में रईस अमरोहवी का नाम...

सैय्यद अहमदउल्लाह क़ादरी: उर्दू अदब, सहाफ़त और क़ौमी यकजहती के अलमबरदार     

उर्दू अदब और सहाफ़त की दुनिया में लिसान-उल-मुल्क सैय्यद...

कैनबरा से तमिलनाडु तक: ऑस्ट्रेलिया ने लौटाई भारत की 12वीं सदी की चोरी हुई मूर्तियां

सदियों पुरानी विरासत और गौरवशाली अतीत को संजोए हुए...

Topics

रईस अमरोहवी: अल्फ़ाज़ से फ़िक्र की दुनिया रौशन करने वाले शायर 

उर्दू अदब की दुनिया में रईस अमरोहवी का नाम...

सैय्यद अहमदउल्लाह क़ादरी: उर्दू अदब, सहाफ़त और क़ौमी यकजहती के अलमबरदार     

उर्दू अदब और सहाफ़त की दुनिया में लिसान-उल-मुल्क सैय्यद...

जिस लंगड़े आम पर शायर मर मिटे

हमारे इलाक़े में लंगड़ा आम अमूमन जून के तीसरे-चौथे...

Related Articles

Popular Categories