Friday, October 16, 2026
23.9 C
Delhi

सऊदी अरब के अल नस्र क्लब का हिस्सा बने केरल के मोहम्मद राज़िन पी 

केरल के मलप्पुरम के रहने वाले 12 वर्षीय मोहम्मद राज़िन पी का चयन दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल क्लबों में से एक, सऊदी अरब के अल नस्र क्लब के लिए हुआ है। करीब छह महीने पहले सऊदी अरब के इस प्रतिष्ठित क्लब ने अपनी जूनियर टीम अंडर-14 के लिए ट्रायल लिया था, जिसमें मोहम्मद राज़िन पी ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान उन्हें कई कड़े टेस्ट से गुजरना पड़ा, और हाल ही में उनके अल नस्र क्लब में शामिल होने का ऐलान किया गया। इस क्लब में उन्हें रहने, खाने, कोचिंग, और पढ़ाई जैसी सभी बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी।

अब मोहम्मद राज़िन पी अल नस्र के अंडर-14 टीम के सदस्य होंगे, जहां उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैचों का अनुभव मिलेगा और क्रिस्टियानो रोनाल्डो जैसे दिग्गज खिलाड़ियों से सीखने का मौका भी मिलेगा। उनकी इस उपलब्धि पर देश के प्रसिद्ध फुटबॉल क्लब मिनर्वा एकेडमी फुटबॉल एंड क्रिकेट क्लब के मालिक रंजीत बजाज बेहद खुश हैं। रंजीत कहते हैं, “यह साबित करता है कि भारत में प्रतिभा की कमी नहीं है, कमी है तो समय पर उनकी पहचान और समर्थन की।”

रंजीत बजाज की खुशी का एक और कारण यह भी है कि मोहम्मद राज़िन पी मिनर्वा एकेडमी का हिस्सा रह चुके हैं और उन्होंने क्लब में बतौर गोलकीपर खेलते हुए अपने खेल को निखारा है।

रंजीत बजाज खुद भी भारत की अंडर-19 फुटबॉल टीम के सदस्य रह चुके हैं और उन्होंने 2005 में चंडीगढ़ में मिनर्वा एकेडमी की स्थापना की थी। रंजीत की पारखी नज़र ने मोहम्मद राज़िन पी जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी को पहचाना और उन्हें आगे बढ़ने का मौका दिया।

मोहम्मद राज़िन पी का यह सफ़र भारतीय फुटबॉल में एक नई उम्मीद की किरण लेकर आया है, और यह दिखाता है कि सही मार्गदर्शन और पहचान से भारतीय खिलाड़ियों के पास भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ने की क़ाबिलियत है। 

इस ख़बर को आगे पढ़ने के लिए hindi.awazthevoice.in पर जाएं

ये भी पढ़ें: कश्मीर का बर्ड मैन: परवेज़ यूसुफ़ का सफर और पक्षियों पर उनकी अनमोल किताब

आप हमें Facebook, Instagram, Twitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

हसन नईम: ग़म को अपनी ताक़त बनाने वाले शायर

हसन नईम ने अपनी शायरी के ज़रिए ज़िंदगी के...

5,000 घंटे की उड़ान, चार दशक की ख़िदमत: Air Chief Marshal AP Singh का शानदार सफ़र

जब कोई लड़ाकू विमान आवाज़ की रफ़्तार को पार...

वहीद अख़्तर: शायरी, फ़लसफ़े और इल्म की दुनिया का एक अहम नाम

उर्दू अदब की दुनिया में शायरी सिर्फ़ अल्फ़ाज़ का...

Topics

हसन नईम: ग़म को अपनी ताक़त बनाने वाले शायर

हसन नईम ने अपनी शायरी के ज़रिए ज़िंदगी के...

5,000 घंटे की उड़ान, चार दशक की ख़िदमत: Air Chief Marshal AP Singh का शानदार सफ़र

जब कोई लड़ाकू विमान आवाज़ की रफ़्तार को पार...

वहीद अख़्तर: शायरी, फ़लसफ़े और इल्म की दुनिया का एक अहम नाम

उर्दू अदब की दुनिया में शायरी सिर्फ़ अल्फ़ाज़ का...

मुजतबा हुसैन: हंसी के पीछे छुपी सच्चाई का बेमिसाल क़लमकार

उर्दू अदब में तंज़-ओ-मज़ाह की बात हो और मुजतबा...

Balbir Singh Senior: भारतीय हॉकी को गोल्ड की राह दिखाने वाले

भारतीय हॉकी के इतिहास में जब भी बड़े खिलाड़ियों...

Related Articles

Popular Categories