Wednesday, September 2, 2026
30 C
Delhi

MBZUAI ने लॉन्च किया ‘नंदा’, हिंदी भाषा में AI की दुनिया में नई क्रांति

मोहम्मद बिन जायद यूनिवर्सिटी ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (MBZUAI) ने नंदा नाम से दुनिया का सबसे बड़ा ओपन सोर्स हिंदी लार्ज लैंग्वेज मॉडल लॉन्च किया है। MBZUAI ने इस मॉडल को इंस्टीट्यूट ऑफ फाउंडेशन मॉडल्स, इनसेप्शन और सेरेब्रस सिस्टम के साथ मिलकर तैयार किया है। MBZUAI दुनिया की पहली एआई रिसर्च ग्रेजुएट लेवल की यूनिवर्सिटी है।

नंदा का पूरा नाम Llama-3-Nanda-10B-Chat है,जो 10 बिलियन पैरामीटर मॉडल है। इसे हिंदी में हाई लेवल की भाषा और तर्क क्षमताओं (reasoning abilities) के साथ बनाया गया है। इसकी ट्रेनिंग कोंडोर गैलेक्सी सुपरकंप्यूटर पर की गई है, जिसे G42 और सेरेब्रस सिस्टम ने तैयार किया है।

MBZUAI के नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग डिपार्टमेंट के अध्यक्ष, प्रोफेसर प्रेस्लाव नाकोव ने कहा, “नंदा हिंदी में जनरेटिव एआई के लिए एक बड़ा कदम है। हिंदी दुनिया की सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। इसे ओपन मॉडल के रूप में जारी किया गया है ताकि लोग इसे हगिंगफेस से डाउनलोड करके अपने कंप्यूटर पर इस्तेमाल कर सकें।”

MBZUAI ने पहले अरबी एलएलएम “जैस” मॉडल को सफलतापूर्वक लॉन्च किया था, जिसने अरब दुनिया में नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग (एनएलपी) में बड़ी क्रांति लाई। इससे 400 मिलियन से ज्यादा अरबी बोलने वालों को अपनी भाषा में एआई सेवाओं का फायदा मिला। अब नंदा भी उसी उद्देश्य के साथ हिंदी के लिए जनरेटिव एआई में एक अहम कदम है। नंदा का ओपन-सोर्स रिलीज हिंदी में एआई की सुविधा को आगे बढ़ाने के साथ-साथ इसे सबके लिए आसान और न्यायसंगत बनाने की दिशा में एक बड़ी सफलता है। 

इस ख़बर को आगे पढ़ने के लिए hindi.awazthevoice.in पर जाएं

ये भी पढ़ें: कश्मीर का बर्ड मैन: परवेज़ यूसुफ़ का सफर और पक्षियों पर उनकी अनमोल किताब

आप हमें FacebookInstagramTwitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

ज़मीन अली: वो चराग़ जिसने उर्दू के लिए एक नया रास्ता रोशन किया

कुछ लोग सिर्फ़ अपने दौर के लिए काम नहीं...

अमजद हैदराबादी: दर्द को रुबाई में ढालने वाले शायर

उर्दू अदब की दुनिया में अमजद हैदराबादी का नाम...

राबिया बसरी: मोहब्बत-ए-इलाही की पहली सूफ़ी शायरा 

तसव्वुफ़ की तारीख़ में अगर किसी एक नाम को...

Topics

अमजद हैदराबादी: दर्द को रुबाई में ढालने वाले शायर

उर्दू अदब की दुनिया में अमजद हैदराबादी का नाम...

राबिया बसरी: मोहब्बत-ए-इलाही की पहली सूफ़ी शायरा 

तसव्वुफ़ की तारीख़ में अगर किसी एक नाम को...

Related Articles

Popular Categories