Friday, October 16, 2026
21.2 C
Delhi

राजस्थान की इन हस्तियों को दिया जाएगा 2024 पद्मश्री पुरस्कार

इस साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर पद्मश्री पुरस्कारों का ऐलान हो चुका है। ये पुरस्कार राजस्थान भीलवाड़ा के बहरूपिया कलाकार जानकीलाल, जयपुर के ध्रुपद गायक लक्ष्मण भट्ट तैलंग, राजस्थान से गनी मोहम्मद, मांड गायक बंधु अली मोहम्मद, बीकानेर के रहने वाले अली मोहम्मद और गनी मोहम्मद बंधुओं को संयुक्त रूप से पुरस्कार मिलेगा साथ ही सड़क सुरक्षा कार्यकर्ता माया टंडन को 2024 पद्मश्री पुरस्कार से नवाज़ा जाएगा।

राजधानी जयपुर के जेके लॉन हॉस्पिटल की पूर्व सुपरिटेंडेंट रही माया टंडन को समाजिक सेवा क्षेत्र में पद्मश्री पुरस्कार से नवाज़ा जाएगा। माया टंडन ने 28 साल पहले ‘सहायता संस्था’ नाम से एक एनजीओ की शुरूआत की। उनकी यह संस्था लोगों को रोड सेफ्टी को लेकर जागरूक करती है।

भीलवाड़ा के जानकीलाल को लोग बहरूपिया बाबा के नाम से भी जाते है। उन्होंने बहरूपिया यानी भांड कला को विदेशों तक पहचान दिलाई है। जयपुर के लक्ष्मण भट्ट तैलंग को ध्रुपद गायकी का संत साधक भी कहा जाता है। ध्रुपदाचार्य पंडित लक्ष्मण भट्ट तैलंग का पूरा जीवन इस गायन शैली को संवारने में निकल गया।

वहीं मीरा, कबीर और भजन वाणी गाकर सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश कर रहे गजल और मांड गायकी के उस्ताद अली गनी भाई बीकानेर के तेजरासर गांव के रहने वाले है। उन्होंने गज़ल के साथ मांड गायकी को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई है। उन्होंने आवाज द वॉयस को बताया कि मांड गायकी की पारंपरिक शैली को संरक्षित करने के साथ इसे आधुनिक रूप भी दिया गया है। इसके अलावा मांड गायकी को अलग अलग भाषाओं में भी प्रस्तुत किया गया ताकि सभी लोग इससे परिचित हो सके। 2024 पद्मश्री पुरस्कार के लिए वह बहुत उत्साहित है।

इस ख़बर को पूरा पढ़ने के लिए hindi.awazthevoice.in पर जाएं।

ये भी पढ़ें: नक़्क़ाशी के बेताज बादशाह उस्ताद दिलशाद हुसैन को मिला पद्मश्री अवार्ड

आप हमें Facebook, Instagram, Twitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

हसन नईम: ग़म को अपनी ताक़त बनाने वाले शायर

हसन नईम ने अपनी शायरी के ज़रिए ज़िंदगी के...

5,000 घंटे की उड़ान, चार दशक की ख़िदमत: Air Chief Marshal AP Singh का शानदार सफ़र

जब कोई लड़ाकू विमान आवाज़ की रफ़्तार को पार...

वहीद अख़्तर: शायरी, फ़लसफ़े और इल्म की दुनिया का एक अहम नाम

उर्दू अदब की दुनिया में शायरी सिर्फ़ अल्फ़ाज़ का...

Topics

हसन नईम: ग़म को अपनी ताक़त बनाने वाले शायर

हसन नईम ने अपनी शायरी के ज़रिए ज़िंदगी के...

5,000 घंटे की उड़ान, चार दशक की ख़िदमत: Air Chief Marshal AP Singh का शानदार सफ़र

जब कोई लड़ाकू विमान आवाज़ की रफ़्तार को पार...

वहीद अख़्तर: शायरी, फ़लसफ़े और इल्म की दुनिया का एक अहम नाम

उर्दू अदब की दुनिया में शायरी सिर्फ़ अल्फ़ाज़ का...

मुजतबा हुसैन: हंसी के पीछे छुपी सच्चाई का बेमिसाल क़लमकार

उर्दू अदब में तंज़-ओ-मज़ाह की बात हो और मुजतबा...

Balbir Singh Senior: भारतीय हॉकी को गोल्ड की राह दिखाने वाले

भारतीय हॉकी के इतिहास में जब भी बड़े खिलाड़ियों...

Related Articles

Popular Categories