Tuesday, September 22, 2026
33 C
Delhi

उदयपुर के अब्दुल कादिर पतंग उड़ाने के साथ लोगों को कर रहे हैं जागरूक

पतंग तो हर कोई उड़ाता है लेकिन क्या आपने किसी को एक डोर से 1000 पतंगों को उड़ाते देखा है? सुनने में असंभव लगता है लेकिन यह सच है। उदयपुर के रहने वाले अब्दुल कादिर को पतंगबाजी में ख़ास मुकाम हासिल है। उन्होंने एक डोर से 1000 से ज्यादा पतंग उड़ाने के साथ कई रिकॉर्ड अपने नाम किए है। हाल ही में गुजरात के अहमदाबाद में काइट फेस्टिवल में अब्दुल ने जब एक डोर से हजार पतंगें उड़ाई तो वहां मौजूद लोग इसे देख दंग रह गए।

अब्दुल का पूरा परिवार 50 सालों से पतंगबाजी की कला से जुड़ा है। अब वह अपने परिवार की इस कला को आगे बढ़ा रहे हैं। उदयपुर के फतेहसागर झील के किनारे मकर सक्रांति और निर्जला एकादशी के अवसर पर पतंगबाजी की जाती है। अब्दुल कादिर ने पतंगबाजी के जरिए समाज को अलग-अलग संदेश भी दिए हैं। अब तक उन्होंने पतंगों के माध्यम से बेटी बचाओ, पर्यावरण बचाओ, पानी और झीलों को बचाने, कोरोना जन-जागरूकता के साथ ही हिंदू-मुस्लिम एकता का भी संदेश दिया गया।

अब्दुल कादिर ने कई राज्यों हैदराबाद, केरल, गोवा, चंडीगढ़ और पंजाब में पतंगबाजी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय पतंगबाज का खिताब अपने नाम किया है। इस दौरान उन्होंने कई पुरस्कार भी जीते हैं।

इस ख़बर को पूरा पढ़ने के लिए hindi.awazthevoice.in पर जाएं।

ये भी पढ़ें: ‘तहकीक-ए-हिंद’: उज़्बेकिस्तान में जन्मे अल-बीरूनी का हिंदुस्तान की सरज़मीं से ख़ास रिश्ता

आप हमें FacebookInstagramTwitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

जूनियर चैंपियन से Asian Games तक: हैमर थ्रोअर Damneet Singh का सफ़र

कुछ बच्चे खेलों के माहौल में बड़े होते हैं,...

ज़रदोज़ी: जब सुनहरे तारों की कढ़ाई ने लखनऊ की तहज़ीब को लाफानी कर दिया!

‘ज़र’ यानी सोना और ‘दोज़ी’ यानी कढ़ाई..ज़रदोज़ी (Zardosi) का...

राज़ चांदपुरी: शायरी में सादगी, फ़िक्र और ज़िंदगी का फ़लसफ़ा

उर्दू शायरी की दुनिया में कुछ शायर ऐसे होते...

Topics

जूनियर चैंपियन से Asian Games तक: हैमर थ्रोअर Damneet Singh का सफ़र

कुछ बच्चे खेलों के माहौल में बड़े होते हैं,...

ज़रदोज़ी: जब सुनहरे तारों की कढ़ाई ने लखनऊ की तहज़ीब को लाफानी कर दिया!

‘ज़र’ यानी सोना और ‘दोज़ी’ यानी कढ़ाई..ज़रदोज़ी (Zardosi) का...

राज़ चांदपुरी: शायरी में सादगी, फ़िक्र और ज़िंदगी का फ़लसफ़ा

उर्दू शायरी की दुनिया में कुछ शायर ऐसे होते...

ज़ियाउद्दीन अहमद: दक्कन के इतिहास और अदब का रौशन नाम

मोहम्मद ज़ियाउद्दीन अहमद शाकेब, जिन्हें एम.जे.ए. शाकेब के नाम...

कश्मीरी लाल ज़ाकिर: तरक़्क़ीपसंद सोच का बेबाक क़लमकार

कश्मीरी लाल ज़ाकिर उर्दू और हिंदी अदब के उन...

Related Articles

Popular Categories