Friday, October 16, 2026
24.8 C
Delhi

बारामती की करिश्मा इनामदार नासा में बनी स्पेस रोबोटिस्ट

भारतीय अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला अपने छह साथियों के साथ अंतरिक्ष से धरती पर लौटने वाली थी। अचानक अंतरिक्ष यान में आग लगने से कल्पना और उनके साथियों की मौत हो गई। इस घटना का प्रभाव महाराष्ट्र के एक छोटे से गांव बारामती की रहने वाली करिश्मा पर पड़ा। करिश्मा इनामदार उस समय महज 11 साल की थी। छोटी उम्र में करिश्मा को अहसास हो गया था कि वह भी एक अंतरिक्ष यात्री बनेगी और आसमान छूएंगी। उन्हें इस बात की भी खबर नहीं थी कि एक दिन वह नासा में स्पेस रोबोटिस्ट बनेगी।

करिश्मा ने आवाज द वॉइस को बताया कि, ”कल्पना चावला की इस हादसे में मौत हो गई। लेकिन उन्होंने मुझे और मेरे जैसी लाखों लड़कियों को अंतरिक्ष यात्री बनने का सपना दिया। इस घटना के बाद मुझ पर अंतरिक्ष यात्री बनने का जुनून सवार हो गया।”

करिश्मा ने इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष में आईआईटी खड़गपुर में अपना शोध प्रबंध प्रस्तुत किया। इसके बाद उन्होंने अंतरिक्ष अनुसंधान के लिए समर्पित फ्रांस की प्रतिष्ठित ‘इंटरनेशनल स्पेस यूनिवर्सिटी’ में फ़ेलोशिप के लिए अप्लाई किया। इंजीनियरिंग के अपने आखिरी सेमेस्टर के दौरान, वह इस प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय से फेलोशिप हासिल करने में सफल रहीं। फ्रेंच यूनिवर्सिटी ने उन्हें मास्टर्स के लिए चुना था।

‘इंटरनेशनल स्पेस यूनिवर्सिटी’ से मास्टर्स कर रहीं करिश्मा को विश्व प्रसिद्ध अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ‘नासा’ में रिसर्च असिस्टेंट के तौर पर काम करने का मौका मिला। करिश्मा अब ‘स्पेस रोबोटिस्ट’ के तौर पर काम कर रही हैं। अपने अब तक के सफर के बारे में बात करते हुए वह कहती हैं, ”जैसे ही मैंने शोध करना शुरू किया, मुझे एहसास हुआ कि यह तो बस शुरुआत है और ‘आसमान की कोई सीमा नहीं है।

इस ख़बर को पूरा पढ़ने के लिए hindi.awazthevoice.in पर जाएं।

ये भी पढ़ें: ‘तहकीक-ए-हिंद’: उज़्बेकिस्तान में जन्मे अल-बीरूनी का हिंदुस्तान की सरज़मीं से ख़ास रिश्ता

आप हमें Facebook, Instagram, Twitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

हसन नईम: ग़म को अपनी ताक़त बनाने वाले शायर

हसन नईम ने अपनी शायरी के ज़रिए ज़िंदगी के...

5,000 घंटे की उड़ान, चार दशक की ख़िदमत: Air Chief Marshal AP Singh का शानदार सफ़र

जब कोई लड़ाकू विमान आवाज़ की रफ़्तार को पार...

वहीद अख़्तर: शायरी, फ़लसफ़े और इल्म की दुनिया का एक अहम नाम

उर्दू अदब की दुनिया में शायरी सिर्फ़ अल्फ़ाज़ का...

Topics

हसन नईम: ग़म को अपनी ताक़त बनाने वाले शायर

हसन नईम ने अपनी शायरी के ज़रिए ज़िंदगी के...

5,000 घंटे की उड़ान, चार दशक की ख़िदमत: Air Chief Marshal AP Singh का शानदार सफ़र

जब कोई लड़ाकू विमान आवाज़ की रफ़्तार को पार...

वहीद अख़्तर: शायरी, फ़लसफ़े और इल्म की दुनिया का एक अहम नाम

उर्दू अदब की दुनिया में शायरी सिर्फ़ अल्फ़ाज़ का...

मुजतबा हुसैन: हंसी के पीछे छुपी सच्चाई का बेमिसाल क़लमकार

उर्दू अदब में तंज़-ओ-मज़ाह की बात हो और मुजतबा...

Balbir Singh Senior: भारतीय हॉकी को गोल्ड की राह दिखाने वाले

भारतीय हॉकी के इतिहास में जब भी बड़े खिलाड़ियों...

Related Articles

Popular Categories